Money Making Skills : आज के समय में पैसा कमाने का मतलब सिर्फ किसी ऑफिस में बैठकर या कही काम करके पैसा कमाना नहीं रह गया है । सच बात तो यह है कि आज के डिजिटल दुनिया में कोई डिग्री का खास महत्व नहीं रह गया है । अगर महत्व है तो केवल स्किल का है । अगर आप के पास आज कोई Best Earning Skill है तो आप कही से भी पैसा कमा सकते हैं । आज की बढ़ती तकनीक ने सब कुछ बदल दिया है । उदाहरण के लिए आप कुछ पिछले बीते हुए वर्षों को देख लीजिए , जो चीज कल नया था वह आज पुरानी हो गई है । इसलिए इस जमाने में आपको कुछ ऐसी New Earning Skill अपने पास रखनी चाहिए जो आपको घर बैठे पैसा कमा कर दे ।
अगर आप Passive Income करना चाहते हैं , तो आपको Smart Earning Skill सीखना होगा । आज जो हम आपको Online Skill to Make Money के बारे में बताने वाले है , वह देखने और सीखने में कठिन तो लगता है । लेकिन उतना भी कठिन नहीं है । शुरू में थोड़ा कठिन लगेगा , लेकिन जब आप कुछ दिन उसपर काम करने लगेंगे तो वह आपको आसान लगने लगेगा । तो चलिए हम आपको Top 5 Real Money Making Skill के बारे में विस्तार से बताते हैं ।
Top 5 Money Making Skill Online
अगर आप चाहते हैं कि ऑनलाइन काम करके पैसे कैसे कमाएं, तो सबसे पहले यह सवाल उठता है कि कैसे कमा सकते है । तो मैं आपको बता दूं कि Online Earning Skills Without Investment से आप अर्निंग कर सकते है । आज बहुत से स्किल है ऐसे हैं जिसको स्टूडेंट ,हाउसवाइफ या कोई नौकरी करने वाला आदमी ही क्यों न हो , सभी लोग इस स्किल के द्वारा आप घर बैठे भारी इनकम के सकते हैं । तो चलिए शुरू करते है पैसा कमाने वाला स्किल , क्या है और उससे कैसे हम अपने लाइफ को बेहतर बना सकते है ।
1 – डिजीटल सेलिंग ( Digital Selling )
डिजिटल सेलिंग आज के जमाने का एक नया कारोबार है , इसके ग्राहक सीमित नहीं है बल्कि देश विदेश कही से भी ग्राहक तुरंत मिल जाते है । जब इंटरनेट का प्रचलन कम था या नहीं था, तो लोग अपना सामान बेचने के लिए शहर या गांव में किसी मार्केट में अपना दुकान लगाते थे । जब कोई ग्राहक उधर से जाता था तो वह सामान देखता था और अगर उसे पसंद आता था तो वह खरीदता था , जो कि सीमित था । इसे फिजिकल सेलिंग कहा जाता है जो कि अभी भी है ।
लेकिन अब समय बदल चुका है , इंटरनेट की बढ़ती लोकप्रियता ने ऑनलाइन सेलिंग को बहुत ही आसान बना दिया है । अब किसी भी बिजनेसमैन या दुकानदार या फिर डिजिटल सेलर को , ग्राहक को खोजने की आवश्यकता नहीं होती कि , ग्राहक आएगा प्रोडक्ट देखेगा और पसंद आयेगा तो खरीदेगा नहीं तो नहीं । अब समय आ गया है Digital Selling का , जिसमें आप प्रोडक्ट को विभिन्न सोशल मीडिया या ईकामर्स साइट ,जैसे अमेजन आदि के माध्यम से लोगो तक पहुंचाते हो ।
आप डिजिटल सेलिंग में फिजिकल प्रोडक्ट जैसे , कपड़ा,जूते,इलेक्ट्रॉनिक सामान,गैजेट्स या ब्यूटी प्रोडक्ट को एक ही स्थान से घर बैठ कर बेच सकते हो । साथ ही आप डिजिटल प्रोडक्ट जैसे कोई ई–बुक हुआ , कोई ऐप या कोई टेक्स्ट कंटेंट हो उसे आप ऑनलाइन देश-विदेश में कही भी सेल कर सकते हो ।
डिजिटल सेलिंग कैसे सीखें?
डिजिटल सेलिंग सीखने के लिए आपको कोई कोर्स या कोई पढ़ाई नहीं करनी पड़ती हैं। आज हम सभी लोग अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम यूट्यूब या इंटरनेट आदि पर व्यतीत करते है । आप इन्हीं प्लेटफॉर्म से डिजिटल सेलिंग का काम सीख सकते हो । आपने फिजिकल सेलिंग में देखा होगा कि कोई सेलर पहले कोई अपना प्रोडक्ट चुनता है, फिर उसे किस स्थान पर बेचना है जहां ग्राहक ज्यादा आए और देखे और खरीदे । वैसे ही आपको ऑनलाइन सेलिंग में करना है ।
सबसे पहले आप यूट्यूब पर जाकर यह चीज सर्च करे कि ,ऑनलाइन सेलिंग कैसे करते हैं,ऑनलाइन सेलिंग कहा करते है और कैसे प्रोडक्ट की लिस्टिंग करते हैं । जब आप ये सभी सीख जाएंगे तो आपको जरूरत पड़ेगी Online Selling Platform की , जिसमें आप इंस्टाग्राम , फेसबुक आदि पर एक प्रोफेशनल पेज बना ले । इसके अलावा ई–कॉमर्स साइट पर जैसे, अमेजन सेलेकर अकाउंट , मीशो , फ्लिपकार्ट आदि पर सेलर अकाउंट बना कर रख ले । इसके बाद आपका अगला स्टेप आता है कि डिजिटल सेलिंग से पैसा कैसे कमाएं ?जो आपको नीचे अच्छे से बताया हूं।
डिजिटल सेलिंग से पैसा कैसे कमाएं ?
डिजिटल सेलिंग एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां अगर आप ऑनलाइन सेलिंग में एक्सपर्ट हो जाते है तो आप बहुत पैसे कमा सकते हो । डिजिटल सेलर को पैसे कमाने के लिए ,इसमें ज्यादा बहुत कुछ नहीं करना पड़ता है । आपको इससे पैसा कमाने के बहुत से तरीके मिल जाएंगे ।
मान लीजिए आप किसी जूते की दुकान या होलसेलर के पास गए और जूते की एक बढ़िया फोटो खींचा और वीडियो बनाया जिसको इंटरनेट या सोशल मीडिया , फेसबुक , इंस्टाग्राम,व्हाट्सएप या अमेजन , फ्लिपकार्ट, मीशो आदि पर दाम कुछ बढ़ा कर डाल दिया । अब इन प्लेटफार्म पर डेली लाखों करोड़ों लोग आते हैं किसी को वह जूता पसंद आया तो आपको वह फोन,मैसेज या ईमेल करेगा कि मुझे यह सामान चाहिए । आप ऑर्डर बुक कर उसके एड्रेस पर ऑनलाइन सामान भेजवा सकते है । इसमें दुकान या होलसेलर वाले को उसकी कीमत देकर बाकी पैसा आप रख सकते हो । तो इस तरह डिजिटल सेलिंग का काम होता है ।
2 – परफॉर्मेंस मार्केटिंग ( Performance Marketing )
आज के समय में जो यूट्यूब , फेसबुक , इंस्टाग्राम आदि जगह पर जो आप विज्ञापन देखते है उनमें बहुत से एड परफॉर्मेंस मार्केटिंग का हिस्सा है । इसे सरल शब्दों में समझते है , जब आप टीवी, मोबाइल या अखबार आदि में किसी ब्रांड या प्रोडक्ट अथवा सर्विस का प्रचार देखते है , तो वह कंपनी चैनल वाले को विज्ञापन का पहले ही पैसा दे देती है चाहे वह प्रोडक्ट या सर्विस सेल हो या न हो । लेकिन परफॉर्मेंस मार्केटिंग में ऐसा नहीं है , इसमें यह रूल है कि अगर सेल नहीं तो पैसा नहीं ।
अब क्या हो रहा है कि कंपनी अपना पैसा ऐसे ही बर्बाद नहीं करना चाहती है , वह चाहती है कि जितनी हमारी सेल हुई है उतना ही पैसा चैनल या फेसबुक या इंस्टाग्राम को एड का देंगे, जितना वह अपने प्लेटफॉर्म से प्रोडक्ट या सर्विस की बिक्री कराएगी । इसलिए आज बहुत सी कंपनियों को ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है जिसके पास परफॉर्मेंस मार्केटिंग स्किल हो ।
परफॉर्मेंस मार्केटिंग कैसे सीखे?
परफॉर्मेंस मार्केटिंग स्किल सीखने के लिए आपको कुछ खास पढ़ाई या डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है । आप इसे अपने फोन से या कंप्यूटर से घर बैठे आसानी से सीख सकते हैं । आपको इंटरनेट पर कई वेबसाइट मिल जाएगी जो Performance Marketing Course कराती है , लेकिन मैं दो वेबसाइट का नाम बताऊंगा जो आपको Performance Marketing भी सिखाएगी और आपको सर्टिफिकेट भी देंगी ।
आप Google Skillshop और Meta Blueprint जैसी वेबसाइट से बिल्कुल फ्री में कोर्स कर सकते है। आपको एक भी पैसा नहीं देना पड़ता है । आप जब Performance Marketing Certificate हासिल कर लेते है , तो आप Performance Marketing Job या फेसबुक एड आदि पर विज्ञापन चलाने के लिए योग्य हो जाते हैं । जिससे आपको आसानी से घर बैठे अर्निंग जॉब मिल जाते हैं । इसके अलावा आप यूट्यूब के माध्यम से भी यह स्किल आसानी से सीख सकते है ।
जब आप यह स्किल सीख जाते है तो आपको खुद को टेस्ट करने की आवश्यकता पड़ती है , तभी आप Performance Marketing Expert बन पाएंगे । आप अपनी Money Making Skill को जानने और निखारने के लिए ,फेसबुक पर एक छोटा विज्ञापन , कम पैसो का चलाकर देख सकते है कि आपकी परफोर्मेंस क्या है और कितनी है । हालांकि विज्ञापन चलाने के लिए पैसे लगते है , तो आप शुरू में है 500 या 1000 रुपये लगाकर देख सकते हैं और सिख सकते हैं ।
परफॉर्मेंस मार्केटिंग से पैसे कैसे कमाएं ?
आज के समय में लोग नौकरियों को छोड़ बिजनेस कि ओर रुख कर रहे हैं, ऐसे में हर बिजनेसमैन को ग्राहक की आवश्यकता होती है । इस स्थिति में परफॉर्मेंस मार्केटर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है । जब आप विज्ञापन चलाना और बिक्री करना जान जाते है तो आपको पैसे कमाने के लिए बहुत से विकल्प खुल जाते हैं –
1 – आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट Fiverr अथवा Upwork जैसी प्लेटफॉर्म पर ,Gigs या अकाउंट बनाकर अपने काम को आसानी से पा सकते है । यहां पर आपको देश विदेश सभी जगह के क्लाइंट मिलेंगे। जो आपको एड चलाने और सेल करने पर अच्छा पैसा देते हैं । बस आपको उनका प्रोजेक्ट पूरा करना होता है ।
2 – आप अपने शहर या गांव के किसी भी दुकानदार या बिजनेस मैन से संपर्क करें ,और उन्हें यह कहे कि आपके दुकान पर ग्राहक लाएंगे या हम आपके प्रोडक्ट की बिक्री कराएंगे तो कोई भी बिजनेस मैन मना नहीं करेगा । इस तरह आप यहां से पैसे कमा सकते है ।
3 – आज बहुत सी बड़ी बड़ी कंपनियों को परफॉर्मेंस मार्केटर की आवश्यकता होती है । जो प्रोडक्ट या सर्विस सेल कराने में एक्सपर्ट हो ,सोशल मीडिया आदि पर एड चलाने जानता हो जिससे सेल के सके । तो इस तरह आपको घर बैठे ऑनलाइन काम मिल सकता है । इसके लिए कंपनियां आपको अच्छा सैलरी देती है ।
4 – अगर आपको फेसबुक या इंस्टाग्राम पर एड चलाने आ गया तो आप एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमा सकते हैं । मान लो अमेजन पर कोई ट्रेडिंग प्रोडक्ट है जो ज्यादा बिक रहा है , तो आप उस प्रोडक्ट का विज्ञापन बना कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चलाते है , जिससे सेल होती है तो अमेजॉन आपको भारी कमीशन देता है ।
3 – वीडियो एडिटिंग ( Video Editing )
आज हम सभी लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय YouTube ,Facebook , Whatsapp, Instagram आदि चैनल और सोशल मीडिया पर रिल्स और वीडियो देखने में बिताते है । जिससे वीडियो की मांग तेजी से बढ़ रही है । अगर वीडियो की मांग बढ़ रही है तो Video Editor की भी मांग भी बढ़ेगी । इसलिए Video Editing Skill Demand आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ गया है ।
अब यहां पर यह बात आती है कि इसकी डिमांड कैसे ज्यादा है ,तो मै आपको बता दूं कि बहुत से ऐसे video Creater है जो वीडियो तो कैमरा से रिकॉर्ड कर लेते हैं , लेकिन उन्हें कोई ऐसा Video Editor चाहिए जो उनके वीडियो से फालतू के हिस्से को काट सके । यहां तक की उस वीडियो में म्यूजिक , बैकग्राउंड , इफेक्ट और एनीमेशन आदि जोड़ सके ताकि वीडियो देखने में अच्छी लगे और उनपर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक और व्यू आ सके ।
वीडियो एडिटिंग से पैसे कैसे कमाएं ?
जब आप वीडियो एडिटिंग स्किल सीख जाते है तो आपके दिमाग में आता है कि काम कैसे मिलेगा । अथवा कहा काम तलाश करें और कैसे और क्या करना पड़ेगा । तो मैने जैसे पहले आपको बताया है कि आज के समय में वीडियो एडिटोटर की मांग बहुत ज्यादा है । बहुत सी छोटी–बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट का प्रचार करने के लिए विज्ञापन वीडियो बनवाती है ।
यहां तक की अगर उदाहरण दे तो आपको हर एक फील्ड में अपने काम का प्रचार करने के लिए , वीडियो विज्ञापन अथवा यूट्यूब वीडियो , शॉर्ट्स या सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए उसे एडिट करना पड़ता है जिसमें एडिटर की जरूरत पड़ती है । इस स्थिति में आप अपना वीडियो एडिटिंग या बनाई गई वीडियो का पोर्टफोलियो बना कर उन लोगों के पास भेज सकते है और काम पा सकते है ।
1 – आप यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर जो वीडियो बनाते है उनसे संपर्क कर रिल्स और शॉर्ट वीडियो एडिट कर दे सकते है और उनसे पैसे कमा सकते हैं।
2 – आप Fiver , Upwork और Freelancer जैसी विभिन्न Freelancing साइट पर अपना पोर्टफोलियो अपलोड कर काम पा सकते है । यह पर आपको विदेशी क्लाइंट भी मिल जाएंगे जिससे आप अच्छा पैसा अर्न कर सकते हो ।
3 – आप किसी दुकानदार या बिजनेस मैन से संपर्क कर उनके दुकान ,प्रोडक्ट और बिजनेस का वीडियो बनाकर एडिट कर उन्हें दे सकते हो और पैसे कमा सकते हो ।
4 – आप स्कूल , कॉलेज , यूनिवर्सिटी तथा कोचिंग संस्थान से संपर्क कर उनके बिजनेस और एजुकेशन से संबंधित वीडियो एडिट कर उन्हें दे सकते है । और पैसे की मांग कर सकते हैं ।
5- आजकल बड़े बड़े यूट्यूबर है जिनके पास वीडियो एडिट करने का टाइम नहीं होता है । इस स्थिति में आप उनका वीडियो एडिट कर उन्हें दे सकते हो और आप पैसे ले सकते हो ।
वीडियो एडिटिंग कैसे सीखें?
अब सवाल आता है कि वीडियो एडिटिंग सीखने का , तो मै आपको बता दूँ कि आपके पास कंप्यूटर या एंड्रॉयड मोबाइल होना चाहिए । अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर स्मार्ट तरीके से सीखना चाहते है , ज्यादा प्रोफेशनल तो आपके लिए कुछ ऐप है जैसे DaVinci Resolve , Adobe Premiere Pro जिसके लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते है ।
लेकिन अगर आप अपने फोन से फ्री में एडिटिंग सीखना चाहते हैं तो आप फ्री में भी जैसे kinemaster , Inshot, VN Editor, CapCut आदि एप से आसानी से सीख सकते हैं । वीडियो एडिटिंग सीखने के लिए आपको यूट्यूब पर बहुत से वीडियो मिल जाएंगी । जिससे आप इन ऐप का उपयोग कैसे करते है आसानी से सीख सकते हो ।
4 – कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग (Content Writing & Blogging)
आपने यूट्यूब वीडियो या सोशल मीडिया फेसबुक या इंस्टाग्राम पर बहुत सी जानकारी वाला वीडियो देखते है और सर्च करते है । मान लो आपको कोई मोटीवेशनल बुक की जानकारी चाहिए मोबाइल की , तो आप यूट्यूब पर सर्च करेंगे Best Motivational Book या Best 5g Phone Under 20000 और वीडियो देखेंगे । तो ये हो गया आपका वीडियो के द्वारा जानकारी लेना ।
अब आपको कोई बुक या mobile phone के बारे में, कोई भी जानकारी हासिल करनी है तो आप गूगल पर सर्च करोगे कि ,करोड़पति कैसे बने अथवा ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं ? तो आपके सामने बहुत सारे वेबसाइट खुल कर आ जाती है जिसपर आप क्लिक कर जानकारी लेते हो। इन जानकारियों को तो कोई न कोई लिखा है , यानी जो लिखा है उसे ही कंटेंट क्रिएटर बोलते हैं । और जो लिखा गया है वह कंटेंट राइटिंग कहलाता है ।
ब्लॉगिंग कैसे सीखे?
कंटेंट राइटिंग और ब्लॉगिंग यह ऐसी Money Earning Skill है ,जिसको सीखने के लिए आपको नहीं तो कोई कोचिंग और ना ही कोई कोर्स करने की आवश्यकता पड़ेगी । बस आपको धैर्य से काम करने और संघर्ष करने की आवश्यकता होती है । ब्लॉगिंग सीखने के लिए ,आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि आपको लिखना और पढ़ना पसंद है कि नहीं।
यह फील्ड पड़ने और लिखने वालो के लिए है तभी इसमें आप राइटिंग कंटेंट एक्सपर्ट बन सकते हैं । अगर आपको लिखना पसंद है ,तो सबसे पहले आप ये निर्धारित करे कि ,आपको किस फील्ड या टॉपिक अथवा सब्जेक्ट पर अधिक जानकारी और रुचि है । अगर आप अपने आप को ये जान गए तो, आपको कंटेंट क्रिएटर बनने से कोई नहीं रोक सकता है ।
जब आप अपना मनपसंद विषय या टॉपिक चुन लेते है , तो आगे आपको ये सीखना है कि कंटेंट कैसे लिखते है , कैसे पैराग्राफ, हेडिंग , पर्मलिंक , इमेज तथा ब्लॉगपोस्ट की सामग्री कैसे तैयार करते है । इसके लिए आप यूट्यूब पर Blog Writing For Beginners in Hindi लिखकर सर्च कर सकते हो और वीडियो देख सकते है । इसके अलावा आप Chatgpt या AI की मदद ले सकते है ,और लिखना तथा ब्लॉगपोस्ट का पूरा ढांचा तैयार करवा सकते हैं।
कंटेंट राइटिंग या ब्लाॅग से पैसे कैसे कमाएं?
जब आप कंटेंट राइटिंग स्किल सीख जाते है तो आपको पैसे कमाने के कई रास्ते खुल जाते है ।
- अगर आपको कहानी लिखने में रुचि है तो आप Pratilipi , Storymirror और Pocket Novel जैसे प्लेटफॉर्म पर राइटिंग करके पैसा कमा सकते हैं ।
- अगर आप E-Book लिखना चाहते है तो आप Amazon Kindle और Google Playbook पर अपनी किताब लिख सकते है । जितनी आपकी किताब की बिक्री होगी उतनी कमाई होगी ।
- आप अपनी पसंद के टॉपिक पर ब्लॉग पोस्ट लिख सकते है । 20 -25 पोस्ट हो जाने के बाद AdSense ऐ अप्रूवल मिल जाएगा । उसके बाद आपके पोस्ट पर गूगल एड देगा । जिससे आपकी अच्छी कमाई होगी ।
- आप किसी न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट लिखकर कर पैसा कमा सकते हैं ।
- लिंक्डइन या ट्विटर पर बहुत से लोग ऐसे है जो अपनी कंपनी के लिए कंटेंट लिखवाते है जिनसे उनका बिजनेस ग्रोथ करे । इस स्थिति में आप उनसे संपर्क करके कंटेंट लिखकर पैसा कमा सकते हैं ।
5 – एआई और ऑटोमेशन टूल्स (AI & Automation Tools)
आज के समय में अगर सबसे बढ़िया और प्रोफेशनल स्किल की बात करे ,जो स्मार्ट वर्क के साथ–साथ अधिक पैसे देने में सबसे बेहतर स्किल कोई है, तो वह एआई और ऑटोमेशन टूल्स (AI & Automation Tools है । आज इस टेक्नोलॉजी ने हर काम को इतना आसान बना दिया है कि , पहले जिस काम को करने के लिए कई आदमी लगते थे , जिसके लिए बहुत समय भी लगता था। आज AI और Automation के आ जाने से वह काम कम समय में और कम लोगों के द्वारा ही हो जा रहा है ।
एआई और ऑटोमेशन टूल्स को अगर सरल भाषा में समझे तो , मानलो आपके पास आपके बिजनेस से संबंधित एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें बहुत से लोग मैसेज करते है । आप उन सभी के मैसेज का उत्तर देते देते थक जाते होंगे ,लेकिन तभी यहां पर एआई और ऑटोमेशन टूल्स काम आता है। यह टूल्स ऐसे काम करेगा कि जब कोई ग्राहक आपसे कुछ पूछेगा तो यह उसका उत्तर ऑटोमैटिक दे देगा, दाम पूछेगा और ऑर्डर करेगा तो रेट और पेमेंट लिंक अपने आप भेज देगा , इसमें आपको कुछ नहीं करना होता है बस आप इन टूल्स को सही तरीके से सेट करना पड़ता है ।
एआई और ऑटोमेशन टूल्स को कैसे सीखे ?
एआई और ऑटोमेशन टूल्स को चलाना सीखने के लिए आप को ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं होना चाहिए । न ही कोई कोर्स और न ही कोई कोडिंग की जरूरत होती है । आप इसे घर बैठे यूट्यूब से फ्री में सीख सकते हैं । आप AI को ठीक से सीखने के लिए ChatGpt AI पर जाकर उससे क्या पूछना है, क्या बनवाना है, क्या उसे निर्देश देना अपनी भाषा में बात करे । जिससे आपको समझ ये आयेगा कि AI Tools को निर्देश कैसे देते है उसका प्रॉम्प्ट कैसे बनाते हैं ।
अब आते है ऑटोमेशन पर , तो मै आपको बता दूं कि आप इसे सीखने के लिए make.com पर जा सकते है । या अगर आपको कोई समस्या होती है तो आप ऑटोमेशन सीखने के लिए यूट्यूब का सहारा ले सकते हैं । आपको बता दे कि ऑटोमेशन वह स्किल है जैसे अगर मैं कोई वेबसाइट पर फॉर्म भर रहा हु तो वह मेरे व्हाट्सएप पर ऑटोमैटिक एक्सेल शीट में कन्वर्ट होकर आ जाए ।
इससे पैसा कैसे कमाएं?
अगर आपके पास AI & Automation Skill है तो आप घर बैठे या कही से भी बहुत पैसा कमा सकते हैं ।
मान लीजिए कोई कंपनी है जहां पर बहुत से ऐसे क्लाइंट का फोन आते है ,उसकी सर्विस या प्रोडक्ट के बारे में पूछने के लिए । इस तरह फोन अटेंड करने के लिए और बताने के लिए वहां बहुत से कर्मचारी लगे होते है । अगर आप उस कंपनी वाले के यहां जाकर कहेंगे कि , मैं आपके फोन को ऐसे सेट कर दूंगा जिससे कोई भी लोग फोन करेंगे तो उसको उसका जवाब मिल जाएगा । तो इस तरह आप एआई और ऑटोमेशन टूल्स के जादू से काम करके अपना चार्ज ले सकते हैं ।
इसके अलावा आप बड़े बड़े ब्लॉगर कंपनियों का उनके टॉपिक से संबंधित कंटेंट लिखकर पैसा कमा सकते है । आप Fiverr,UpWork जैसी वेबसाइट पर अपना काम खोज सकते हैं । यहां पर देश विदेश हर जगह के लोग अपने काम को करवाने के लिए किसी ऐसे एक्सपर्ट को खोजते रहते है ।
निष्कर्ष –
आज के डिजिटल दौर में हर काम ऑनलाइन हो गया है । आने वाले समय में आपको बहुत से लोग ,घर बैठे ऑनलाइन काम करते हुए मिलेंगे । इसलिए आज के पोस्ट में मैं जो आपको Top 5 Money Making Skill के बारे में बताया हूं वह आपके लिए बहुत काम आने वाला है । जैसा मैने ऊपर बताया है कि इन स्किल्स को सीखने के लिए न तो किसी बड़ी डिग्री ,न पढ़ाई , न कोई कोर्स करने की आवश्यकता है । इसे आप घर से ही फ्री में यूट्यूब से वीडियो देखकर सीख सकते है । तो आज का पोस्ट कैसा लगा आपको , आशा करता हूं कि यह कंटेंट आपको पसंद आया होगा । धन्यवाद
यह भी पढ़ें –
मोबाइल से डेली ₹100 से ₹200 कमाने वाले टॉप 5 ऐप
10+ पैसा कमाने वाला ऐप: रोज कमाएं ₹500 से ₹1000 (100% रियल)
