Call Par Baat Karke Paise Kamane Wala App : आज तक आपने पैसा कमाने के बहुत से तरीके सुने होंगे , लेकिन क्या आपने फोन से बात करे पैसा कमाने का तरीका शायद ही सुना होगा । जी हां मै बिल्कुल सही कह रहा हूं ,आपका स्मार्ट फोन सिर्फ मनोरंजन करने और इंटरनेट चलाने तक केवल सीमित नहीं रह गया है । बल्कि वह पैसा कमाने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है , आप उससे कुछ Earning App के द्वारा कॉल करके प्रति मिनट या प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज ले सकते हैं ।
आज हम आपको कुछ ऐसे पैसा कमाने वाला ऐप के बारे में बताऊंगा , जिसपर आप बात करते रहो पैसा कमाते रहो । गूगल प्लेस्टोर पर कुछ ऐसे Smart Earning App है जिससे आप प्रतिदिन 300 या 500 रुपए कमा सकते हो । तो चलिए पढ़ते हैं Call Par Baat Karke Paise Kamane Wala App के बारे में, इसलिए इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें ।
Call Se paise kamane wala app kaise kaam karta hai?
आज के समय में बहुत सी टेलीकॉम, ई-कॉमर्स और फाइनेंस कंपनियाँ अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज की मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट के लिए ऐसे लोगों को चुनती हैं, जिनकी बातचीत करने का हुनर अच्छी होती है। अब आज के समय में यह काम सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं रह गया है; घर बैठे काम करने वाले लोगों को नियुक्त करती हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ अपने काम और क्वालिटी से मतलब होता है। इसके अलावा, अगर आपको किसी खास फील्ड जैसे करियर, पढ़ाई या बिजनेस में अच्छी जानकारी है, तो आप एक सलाहकार बनकर भी फोन पर लोगों के सवालों के जवाब दे सकते हैं और प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज कर सकते हैं।
वहीं मनोरंजन, कॉमेडी या दोस्ती करने के शौकीन लोगों के लिए भी कई Talk & Earn Apps मौजूद हैं, जहाँ अजनबियों से बात करके कमाई होती है। अगर कंपनियों से ऐप्स की बात करें, तो यहाँ आपको बस अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके बाद कंपनी आपको काम समझाती है और कुछ दिनों की ऑनलाइन ट्रेनिंग देती है। जब आप काम को अच्छी तरह सीख जाते हैं, तो आपको लाइव कॉलिंग का काम सौंप दिया जाता है और आपकी कमाई शुरू हो जाती है।
बात करके पैसा कमाने वाला ऐप कौन–कौन सा है ?
अगर अभी कहे तो बात करके पैसा कमाने वाला ऐप मुख्य रूप से 5 है जो रियल में पैसा देने वाले ऐप्स है । इसमें Jio FSM App ,Futwork App,Squadstack App,Sugo App , Fedu App है । इसमें आपको कस्टमर केयर वाला बनकर किसी सर्विस की मार्केटिंग करना या किसी प्रोडक्ट का प्रचार करना होता है । इसके अलावा आप लोगों से फोन पर बात करेंगे वो कुछ पूछेंगे तो उन्हें कंसल्टेंट बनकर सलाह देकर पैसा कमा सकते हैं। यह एप्स आपके काम के बदले कंपनियों से पैसा लेती है और कमीशन काटकर आपके काम का पैसा आपके बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाता है ।
यह भी पढ़ें – ऑनलाइन काम करके पैसा कैसे कमाएं ?
बात करके पैसे कैसे कमाएं ऑनलाइन 2026
Top 5 Phone Se Baat karke Paise Kamane Wala App
अगर आपको अपने फोन से पैसा कमाने का स्मार्ट तरीका चिहिए तो , वह तरीका Talk Earning App है जिसके द्वारा आप आसानी से पैसे कमा सकते । अगर आपको घर बैठकर जॉब ( Work From Home Job ) करनी है तो आप नीचे दिए गए एप के द्वारा Top 5 Talk & Earn App के द्वारा कर सकते हैं ।
Jio FSM App से बात करके पैसे कैसे कमाएं?

अगर आपको घर बैठकर कोई प्रोफेशनल जॉब करनी है और पैसा कमाना है तो आप Jio Smart FSM App से पैसा कमा सकते । इस एप पर आपको उन कस्टमर के नंबर मिलेंगे जिन्होंने जियो में रिचार्ज नहीं कराया है उनको बस रिचार्ज के लिए कहना है ,अगर आपके माध्यम से वो रिचार्ज करते है तो आपको लगभग 12 रुपए तक इसका चार्ज मिलता है । दूसरा काम आपका ये रहता है कि मानलों किसी ने Jio Sim Port Request डाली है । तो आपको उन कस्टमर को ये कहना होता है कि वह Port Request Cancel कर दे । यदि वह कैंसिल करते है तो आपको ऐसे ही कुछ 8 से 12 रुपए की इंटेंसिव मिलता है ।
आपको बता दे कि इसमें कोई फिक्स सैलरी या पैसा नहीं है , अगर आप कस्टमर से रिक्वेस्ट या सर्विस देकर सफलतापूर्वक काम करवाते है तो आपको पैसा मिलता है । अगर आप अच्छे से काम करेंगे तो आपको प्रतिदिन 400 से 500 रुपए की कमाई हो सकती है ।
काल पर बात करके पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से Jio FSM App Download कर लेना है ।
जब आप इस ऐप को ओपन करेंगे तो इसमें Jio FSM APP Login के लिए आईडी और पासवर्ड मांगेगा । जिसके लिए आपको अपने नजदीकी Jio Office जा कर Jio FSM APP ID बनवा लेना है ।
जब आपका आईडी बन जाता है तो आपको कुछ टेस्ट देना होता है फिर आपकी ऑनलाइन ट्रेनिंग होती है । इसके बाद आप घर बैठे Jio Telicom Job अथवा Jio Customer Care Job करने के लिए तैयार हो जाते हैं ।
यह भी पढ़ें – Jio में बिना Recharge के नेट कैसे चलाए ?
2 – Futwork App से बात करके पैसे कैसे कमाएं?

आपको बता दे कि Futwork App Calling Job है , जो बड़े बड़े कंपनियों जैसे , स्विगी, जोमेटो , Zepto, Khata book , Stage , Bharat Pay और Stage जैसी कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है । आपको सबसे गूगल प्ले स्टोर से Futwork App Download कर लेना है । जब आप इस ऐप में लॉगिन हो जाते है तो आपको अपनी ऑडियो अपलोड करनी पड़ती है । जब आपका Futwork App Review पूरा हो जाता है तो, आपको कंपनी की तरफ से कुछ स्क्रिप्ट लिखा हुआ मिलता है जिसे आपको याद करना होता है । आखिर में Futwork App Kya Hai इसे समझते है ।
जैसे मैने आपको ऊपर बताया कि फुटवर्क ऐप एक तरह से टेलीकॉम जॉब है । जिसमें कस्टमर को कंपनी की सर्विस बतानी होती है और उसे दिलाना होता है । यहां तक मान लो कोई कस्टमर का किसी कंपनी का सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया । तो इस स्थिति में आपको कस्टमर के यहां कॉल करके रिन्यू करने के लिए कहना पड़ता है । हालांकि इस BPO JOB में आपको टास्क कंप्लीट करना पड़ता है , अगर आपने कंपनी का टारगेट पूरा कर लिया तो आपको अच्छे पैसे मिलते है । हालांकि आपको एक सफल काम को पूरा करने के लिए 10 से 12 रुपए मिलते है , इस तरह आप डेली 400 से 500 रूपय घर बैठे कमा सकते है ।
यह भी पढ़ें – टॉप 5 घर बैठे पैसे कमाने वाली स्किल (Money Making Skill) – 2026
3 – SquadStack App से कॉलिंग करके पैसे कैसे कमाएं?

अगर सबसे ज्यादा पैसे देने वाला कॉलिंग एप कोई है तो वह SquadStack App है । जी हां ,यह भी आपका Futwork App की तरह ही काम करता है , लेकिन फर्क इसमें इतना है कि इसके कस्टमर ज्यादा पैसे वाले होते हैं । क्योंकि यह बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम करता है । जैसे Delhivery , Upstox अथवा Valmo जैसी ब्रांडेड कंपनी इससे जुड़ी होती है । आपको बता दे कि बहुत से लोग इसमें घर बैठे Telicalling Job करते हैं , खास कर महिलाएं ज्यादा इस काम में घर बैठे पैसा कमा रही हैं ।
आपको बता दे कि इसमें भी सेल्स या मार्केटिंग का काम होता है । इसमें अगर आप अगर अच्छे से काम करते हो तो 1 सेल्स के हे आपको लगभग 20 से 50 रुपए तक मिल जाते है । यानी अगर आप दिन में 4 या 5 घंटे काम करते हो तो महीनेंके 20 से 25 हजार रुपए आराम से निकल सकते हो । अगर आपको घर बैठकर फोन से बात करने वाला काम करना है तो , आपको प्ले स्टोर से SquadStack App को डाउनलोड और इंस्टॉल कर ले । जब आप इस ऐप में अकांउट बनाकर लॉगिन करते है तो आपका ऑनलाइन इंटरव्यू होता है , इसके अलावा आपकी वॉयस टेस्टिंग भी होती है । अगर आप इनमें परफेक्ट निकलते हो तो आपको कुछ ऑनलाइन ट्रेनिंग दिया जाता है । इसके बाद आप घर से Telicalling Job Work From Home आसानी से कर सकते हो ।
यह भी पढ़ें – मोबाइल से डेली ₹100 से ₹200 रुपए कैसे कमाएं?
निष्कर्ष –
आगे आपके पास स्मार्ट फोन है या कंप्यूटर है तो आप कही से भी ऑनलाइन जॉब कर सकते हो । अब जरूरी नहीं है कि शहर में जाकर ऑफिस में रहकर ही काम करो । इन ऐप्स पर आपको जॉब पाने के लिए आपका कम्युनिकेशन स्किल बढ़िया होना चाहिए । इसके लिए आप कुछ दिन अपने आप प्रैक्टिस कर सकते हो । जब घर बैठे आपको इतना अच्छा काम मिल रहा है तो बाहर नौकरी करने क्यों जाना है । आप घर बैठे भी इस तरह के जॉब पा सकते हो । आज का पोस्ट Call Par Baat Karke Paise Kamane Wala App था , हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट पढ़कर आपको एक नई जानकारी मिली होगी । धन्यवाद
FAQ : Call Par Baat Karke Paise Kamane Wala App
Q1 – क्या फोन से बात करके पैसा कमाया जा सकता है ?
Ans – हाँ, आप फोन से बात करके पैसे कमा सकते है । बहुत सी कंपनी अपनी सर्विस और प्रोडक्ट को बेचवाने के लिए , ऐसे घर बैठे लोगों को कस्टमर केयर और टेलीकॉलर नियुक्त करती है और पैसा देती है ।
Q2 – क्या फोन से बात करके पैसा कमाने वाला ऐप रियल है ?
Ans – हाँ, प्ले स्टोर पर कुछ ऐसे एप्स है जैसे SquadStack या Futwork और Jio FSM App जो आपको फोन से बात करने पर पैसे देती है ।
Q3 – फोन पर बात करके कितने पैसे कमाए जा सकते हैं ।
Ans : अगर आपको बात करने का हुनर अच्छा है और आपस के दिए हुए टारगेट पूरा कर लेते है , तो ऊपर बताए गए एप्स के द्वारा आप प्रतिदिन 500 से 1000 रुपए आराम से कमा सकते हैं ।
