Teresa Fidalgo Story : जब भी हम किसी भूत-प्रेत या किसी की आत्मा के बारे में सुनते हैं तो हम सभी को डर महशुस होने लगता है । क्या अभी भी लोग इन भूतो की कहानियों पर विश्वास करते है । लेकिन हमारे साथ कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है, या हम सब अपनी जिंदगी में कुछ ऐसा देख लेते है कि हमे इन भूत-प्रेत जैसी बातो पर विश्वास होने लगता है ।क्या आपको लगता है कि जिस इंसान की समय से पहले मृत्यु हो जाती है वह भूत बनते है , क्या उनकी आत्मा संसारिक वातावरण में अदृश्य होकर विचरण करती रहती है ।
क्या आप भूतों के बारे में भयानक तथ्य को समझते है , सच कहे तो भूतो के बारे में हम सभी एक कल्पना करते रहते हैं , जिससे हमारे मन मस्तिष्क में मरने वाले व्यक्तियों का चेहरा घूमता रहता हैं । इस कारण हमे महसुश होने लगता है कि वास्तव में भूत होते है । क्या वास्तव में हम लोग भी ऐसा ही सोंचते है , या हम सभी को ऐसा महसुश होता है कि नही भुत होते है ।
आज जो हम आपको कहानी बताने जा रहे है जिसका नाम टेरेसा फिडाल्गो की कहानी है । पढ़ने के बाद शायद आप भूत के बारे में काल्पनिक और वास्तविक का अनुभव कर सकेंगे ।
Teresa Fidalgo Story in Hindi
आज के पोस्ट में हम ऐसे ही एक कहानी ( Story ) पर चर्चा करेंगे , यह आज से लगभग 18-20 साल पुरानी है । इसी लेख में हम उसी भूतिया घटना का जिक्र करेंगे जो 2003 से इंटरनेट पर फैली हुयी है । यह कहानी जिस पात्र पर अधारित है , उनका नाम टेरेसा फिदाल्गो (Teresa Fidalgo ) है । लोग इनके साथ हुए घटना क्रम की सच्चाई जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते है । यहां तक की इनकी सच्चाई के बारे में इंटरनेट आदि माध्यमों से खोजते रहते हैं , क्या आपको मालूम है कि, यह कहानी क्या सही में हकीकत है या फिर लोगो के द्वारा फैलाया गया एक अफवाह है , भयानक भूतिया कहानी के बारे में हम आज विस्तार से पढेंगे ।
यह भी पढ़ें – दुनिया की 5 सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगह
Teresa Fidalgo Real Story
विभीन्न सुत्रो के अनुसार , यह कहानी पुर्तगाल में सन 1983 में घटित कार एसिडेंट पर अधारित है । रात के 12 बजे टेरेसा फिडाल्गो (Teresha Fidalgo) अपने तीन दोस्तो के साथ कार में सवार होकर कही जा रहे होते है ,उनके इस सफर में बहुत ज्यादा समय लग गया था और ज्यादा रात भी हो गयी थी । उस भयंकर अंधेरी रात में यात्रा करते–करते उनकी कार एक ऐक ऐसे शहर के पास आई जिसका नाम सिन्त्रा (Sintra ) था ।एक तो भयावह काली रात और उस पर से उस इलाके की सड़के ,जहां पर बस्तीयों बहुत दुर थी उस सुनसान रास्ते पर इनकी कार गुजर रही थी । अगले पल उन विरान इलाके और सुनसान रास्ते पर, कुछ ऐसा हुआ की जिसकी वे लोग कल्पना भी नही किए होंगे ।
अचानक चलते-चलते ही उस रात उनके कार का एक्सीडेंट हो जाता है और उनकी कार पलट जाती है , अचानक हुए इस भयावह घटना से टेरेसा फिडाल्गो ( Teresa Fidalgo ) की मृत्यु हो जाती है । इस घटना को जानकर लोगों ने बहुत दुख प्रकट किया । समय बीतता गया और धीरे-धीरे यह घटना पुरानी होती गई , लोगो के ख्याल से यह घटना धीरे-धीरे भुलने लगी । एक समय ऐसा आता है कि इस घटना को लगभग सभी लोग भूल जाते है । अब आगे धीरे-धीरे समय गुजरता गया , लोग Teresa Fidalgo की घटना को भुल चुके होते है । ऐसे ही बहुत साल निकल गए लेकिन एक समय ऐसा आया जब फिर कुछ ऐसा होता है कि, सबका दिमाग हिल जाता है ।
टेरेसा फिडाल्गो की सीमटी हुयी यादें तब फिर से ताजा होने लगी ,जब उनकी झलक लोगो को दिखने लगी । वह लोगो से सुनसान रास्तों पर रात में लिफ्ट मांगते हुए दिखायी देने लगी , यहां तक की लोगो का कहना था कि उनके फोन पर टरेसा फिदाल्गो का संदेश भी आ रहा है । क्या लगता है कि टेरेसा फिडाल्गो, लोगो को खुद मैसेज कर रही है या फिर यह अफवाह फैलाया जा रहा है। लोग सोच में पडने लगे की, एक मरी हुई टेरेसा फिडाल्गो की आत्मा शरीर का रुप लेकर लोगो के सामने आ रही है और कुछ संदेश दे रही है । यहा तक की टेरेसा फिडाल्गो की वीडियो भी मिली है जिसमें लोगो से कुछ कह रही है ।
यह भी पढ़ें – बस नंबर 375 की डरावनी और रहस्यमयी कहानी
Teresa Fidalgo ki Viral video
जब कभी भी ऐसी सच्ची भूतिया घटना के बारे में कही पर सुना जाता है तो ,रुह काँप जाती है । चाहे वह एक काल्पनीक कहानी ही क्यों ना हो , लोग उस पर आँख बंद करके विश्वास कर लेते है । अब हम आपको एक वीडियो प्रस्तुत कर रहे हैं जिसका संबंध Teresa Fidalgo से बताया जा रहा है । आप को मैं इस वीडियो का कुछ शार्ट रुप में वर्णन कर देता हूँ कि, इस वीडियो में क्या हुआ है और क्यो ये टेरेसा फिडाल्गो की ही वीडियो बतायी जा रही है ।
इस वीडियो की सच्चाई के रुप में ये बताया जा रहा है कि , किसी कार में तीन लोग अपनी फिल्म की सुटिंग के लिए कही जा रहे होते हैं। वे रात में सफर करते-करते जब कुछ दुर जाते है ,उनकी कार एक सुनसान इलाके से होकर गुजर रही होती है । जब उनकी कार कुछ दुर और आगे चलती है तो एक लड़की रास्ते के किनारे दिखायी देती है , वह उनकी कार को रोकने का इशारा करते हुए लिफ्ट मांग रही है । इसपर कार चालक ने अपने दोस्तो से पुछने के बाद, कार को लड़की के पास रोककर लड़की को अपने गाड़ी में बैठा लेता है । फिर कार आगे चलने लगी , कार में बैठे लोगो ने लड़की से बात करने लगे ।
कार में बैठा एक शख्स ने कैमरा निकालकर उस अजनबी औरत का रिकार्डिंग करने लगा, वह उससे पुछने लगा की तुम कौन हो । इस सुनसान रास्तो में अकेली क्योंखड़ी थी । इन सब बातो को सुनकर लड़की ने जवाब दिया कि , मेरा नाम टेरेसा फिडाल्गो (Teresa Fidalgo ) है । मैं इसी जगह पर अपने दोस्तो के साथ कार में सफर कर रही थी , तभी मेरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और मेरी मृत्यु हो गयी है । बस इतना कहते ही उस लड़की का चेहरा और रुप ज्यादा भयावह हो गया , तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है,जिसमें वे सभी बैठे थे । कुछ देर बाद उस कार का एक्सीडेंट हो जाता है , और उसमे बैठे सभी लोगो की मृत्यु हो जाती है ।
वीडियो का Teresa Fidalgo की घटना से संबध
जब से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ , लोगो में कई तरह की चर्चाए शुरु होने लगी । इस वीडियो को देखकर लोगो का मानना है कि, यह वीडियो लगभग 25-30 साल पुरानी है । यह वही वीडियो है जिसका संबंध Teresa Fidalgo से है , यह वीडियो 1983 पुर्तगाल में हुयी घटना जैसा हे प्रतीत होती है । उस घटना में ,टरेसा अपने कार में तीन दोस्तो के साथ सफर करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी । हलांकि कि इस घटना के संबध में ये बताया जाता है कि ,इसमें Teresa Fidalgo और उनके दो साथी की मृत्यु हो जाती है ।
उनका एक साथी जिसका नाम डेविड था बहुत बुरी तरह से घायल हो जाता है , वह बहुत डरा हुआ पाया जाता है। डेविड इस घटना से इतना भयभीत हो गया है कि, उसको इस घटना के बारे में कुछ बताना भी मुश्कील हो गया है । सन 2014 में वायरल इस वीडियो ने इंटरनेट पर ऐसा दौड़ा कि, लोगो ने इसे देखकर डरने लगे और तरह-तरह की चर्चाए करने लगे । इस तरह से यह वीडियो एक भूत की खौफनाक कहानी के रुप में प्रकट हुयी है । हलाँकि यह कह पाना अभी मुश्कील है कि यह वीडियो में कितनी सच्चाई है ,या अफवाह है अथवा यह पूरी कहानी ही अफवाह है ।
यह भी पढ़ें – अमेरिका के मैककेमी मैनर हांटेड हाउस , जहां से बाहर आने के लिए मांगते है लोग दया की भीख
Teresa Fidalgo का लोगो को संदेश
यह कह पाना सही है कि नही की क्या सही है और क्या गलत , लेकिन टरेसा फिदाल्गो का एक और संदेश लोगो को मिले थे । संदेश में उन्होने कहा है कि –मेरा नाम टेरेसा फिडाल्गो है और इस क्लीप को 20 लोगो को शेयर करो , इसे इग्नोर करने पर उनके साथ कुछ बुरा होगा । अगर शेयर नही किए तो मै हमेशा के लिए आपके साथ सोऊंगी , तुम मुझे गुगल पर भी खोज सकते हो ।
बताया जाता है कि एक 29 वर्षीय लड़की ने इसपर ध्यान नही दिया और इसे इग्नोर कर दिया , तब उस लड़की का 29 दिन के बाद मां की मृत्यु हो जाती है । इसलिए इस भयानक संदेश को पढकर लोग डर गए, इसलिए पढने के तुरंत बाद 20 लोगो को शेयर करते थे ।
टेरेसा फ़िडाल्गो वीडियो की हकीकत
आपने इंटरनेट पर बहुत बार भूत का वीडियो देखा होगा , क्या आपको लगता है कि जो यह Teresa Fidalgo की वीडियो है वह सही है । हमारे समझ से तो यह वीडियो एक काल्पनीक है , इसे प्लान करके बनाया गया है । इसके उपरांत कुछ लोगों ने इस वीडियो को Teresa Fidalgo की उस घटना से जोड़ दिया जो 1983 में हुयी थी । चलो मान लेते हैं कि ये बात सच हो सकती है । एक बार मानते है कि Teresa Fidalgo नाम की लड़की होगी और उसकी कार दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है ।
वह घटना 1983, पुर्तगाल की ही होगी , लेकिन इसके अलावा अन्य घटना को हम सही नही मान सकते । अत: यह वीडियो एक टेरेसा फिडाल्गो के नाम पर अफवाह है, इसे उस घटना से जोड़ा जाना सही नही है । इस वीडियो में कुछ सच्चाई हो सकती है, लेकिन यह वीडियो उस घटना की नही हो सकती है । क्योंकि इस वीडियो के डायरेक्टर डेविड रेबार्डो (David Rebardo ) ने बताया है कि यह वीडियो एक Documentry पर अधारित है तथा इसका Teresa Fidalgo से कोई सबंध नही है ।
Teresa Fidalgo Real or Fake in Hindi
अगर ट्रेडिंग हॉरर स्टोरी की बात करे तो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा , सर्च होने वाली भूतिया कहानी टेरेसा फ़िडाल्गो है । लोग इस भूतिया लड़की की कहानी की हकीकत क्या है ? बहुत जानना चाहते है । क्या यह रियल है या फिर फेक, तो मैं आपको बता देता हूँ कि टेरेसा फ़िडाल्गो की वायरल भूतिया कहानी पूरी तरह से फेक है ।
यह वीडियो पुर्तगाल की है और इसे टेरेसा फ़िडाल्गो हॉरर शॉर्ट फिल्म ए कर्वा (A Curva) के रूप में शूट किया गया था । इस फिल्म में एक महिला ने टेरेसा फ़िडाल्गो का किरदार निभाया था । फिल्म के डायरेक्टर डेविड रेबोर्डाओ ने खुद इस हॉरर वीडियो को काल्पनिक बताया है , जिसमें सच्चाई का कोई संबंध नहीं है । फिल्म में टेरेसा फ़िडाल्गो की फोटो भी काल्पनिक है , जो बनावटी किरदार का एक हिस्सा है । उन्होंने कहा कि टेरेसा फ़िडाल्गो का नाम भी काल्पनिक है ।
यह भी पढ़ें –
मसूरी के सवॉय होटल की भूतिया कहानी
दिल्ली की ये 5 जगहें सबसे भूतिया क्यों मानी जाती है ?
300 साल पुराने भूत से महिला ने की शादी , फिर हुआ ऐसा अंजाम
क्वीन मैरी जहाज की भूतिया कहानी
अंतिम शब्द –
आपने उपर लेख में Teresa Fidalgo Story को पढा और समझा कि, क्या इस कहानी में सच्चाई है और क्या अफवाह है । अत: इस कहानी को पूर्ण रुप से सत्य कहना उचित नही होगा ,इस वीडियो के माध्यम से आपने Teresa Fidalgo के घटना का अपने दिमाग में चित्रण किया जो पूर्ण रुप से गलत है । इस वीडियो के निर्देशक द्वारा इस वीडियो की पुष्टी हो जाना की यह वीडियो Teresa Fidalgo की नही है ,यह उन पर अधारित एक Documentry है । अतः मै आप से यह कहना चाहूंगा कि, इस वीडियो में दिखाई गयी हकीकत से Teresa Fidalgo से कोई सबंध नही है और यह पूर्ण रुप से एक काल्पनीक वीडियो है ।
FAQ : Teresa Fidalgo Story
Q1 : टेरेसा फिदालगो क्या है?
Ans : यह एक काल्पनिक शॉर्ट फिल्म A Curva में किरदार निभाने वाली भूतिया महिला का नाम है, जिसने 2010 से ही इंटरनेट पर वायरल है ।
Q2: टेरेसा fidalgo कौन थी ।
Ans : टेरेसा फिदालगो पुर्तगाली शॉर्ट फिल्म का एक काल्पनिक भूतिया किरदार है। इस फिल्म के निर्देशक डेविड रीबोर्डा हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म A Curva (द कर्व) के लिए इस भयानक चरित्र को बनाया था। फिल्म में इस भूतिया रोल को निभाने के लिए जिस अभिनेत्री को रखा गया था, उन्होंने ‘टेरेसा फिदालगो’ नाम के इस काल्पनिक चरित्र को निभाया था ।
Q3: टेरेसा फिदालगो का मैसेज क्या था?
Ans : मैसेज में कहा था कि हाय, मै टेरेसा फिदालगो हूँ और मेरी मृत्यु 27 साल पहले हो चुकी है । तुम इस मैसेज को आगे 20 लोगो को शेयर करो , अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो मै तुम्हारे विस्तार पर आकर सो जाऊंगी । इसी तरह एक लड़की ने इस मैसेज को शेयर करने से मना किया तो 20 दिन बाद उसकी माँ की मृत्यु हो गई ।
Q4 : टेरेसा फिदालगो क्या सच है ?
Ans : नहीं , यह कोई सच नहीं है । यह केवल एक पुर्तगाली फिल्म A Curva में किरदार निभाने वाली एक महिला का नाम है ।
Q5 : टेरेसा फिदालगो का रोल किसने निभाया था?
Ans : टेरेसा फिदालगो का किरदार एक पुर्तगाली अभिनेत्री जिनका नाम, सारा सिप्रियानो (Sara Cipriano) ने शॉर्ट फिल्म A Curva में निभाया था ।
Disclaimer –
यह लेख केवल जानकारी और मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया है। टेरेसा फिदालगो (Teresa Fidalgo) की कहानी एक प्रसिद्ध इंटरनेट मिथक और अफवाह है। इस कहानी और वीडियो से जुड़े सभी जानकारी काल्पनिक हैं। हम किसी भी तरह के अंधविश्वास या डर को बढ़ावा नहीं देते हैं। इसलिए अगर आप इसे पढ़ रहे है तो इसे काल्पनिक ही समझे ।
