AI इन्फ्लुएंसर बनाकर पैसे कैसे कमाएं (₹30,000-₹50,000 तक महीना) – 2027

AI Influencer Banakar Paise Kaise Kamaye : आज के डिजिटल युग में इंसानों की तरह दिखने वाले AI मॉडल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। किसी AI Influencer Girl के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं, तो कोई AI Influencer Girl Indian ब्रांड प्रमोशन कर लाखों रुपए कमा रही है। यह कितनी अजीब बात है कि बिना चेहरा दिखाए, फ्री में केवल कंप्यूटर और AI टूल्स से एक काल्पनिक AI Model Girl Indian (जिसका उदाहरण काइरा – Kyra है) अथवा AI Influencer Girl Spain (जिसका उदाहरण एटाना लोपेज – Aitana Lopez है) तैयार कर ली जाती है।

इस तरह के वर्चुअल मॉडल्स से पैसे कमाने के लिए आपको कैमरे के सामने आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये डिजिटल मॉडल होते हैं जिन्हें AI की मदद से बनाया जाता है। आज देश-विदेश में AI Influencer बनाने का क्रेज बहुत बढ़ रहा है, क्योंकि बहुत से लोग सोशल मीडिया पर अपना फेस दिखाने में शर्माते हैं। इसलिए, वे AI Influencer बनाकर रेगुलर इनकम जनरेट कर रहे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि AI Influencer Banakar Paise Kaise Kamaye और यह जानना चाहते हैं कि AI इन्फ्लुएंसर बनाकर पैसे कैसे कमाएं (₹30,000-₹50,000 तक महीना) – 2027, तो आज यह पोस्ट पूरा पढ़ना न भूलिएगा।

AI Influencer क्या होता है ?

AI इंफ्लूएंसर कंप्यूटर और एआई टूल द्वारा बनाया गया वह डिजिटल कैरेक्टर होता है, जो बोलता है, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर रील या वीडियो पोस्ट करता है अथवा किसी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार भी करता है । यह डिजिटल इंफ्लूएंसर होकर भी इसके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होते है, जो देखने में इंसानों की तरह ही लगते है या फिर एनिमेटेड कार्टून जैसा दिखाई देते हैं । इन AI Model को कंप्यूटर ग्राफिक्स, 3D एनीमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल्स की मदद से बनाया जाता है । यह AI इंफ्लूएंसर  काल्पनिक और वर्चुअल इंफ्लूएंसर होकर भी ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन के द्वारा लाखों या करोड़ों रुपए कमाते हैं । दुनिया की मशहूर वर्चुअल इन्फ्लुएंसर Lil Miquela और भारत की पहली AI Influencer Girl Naina इसके उदाहरण हैं ।

यह भी पढ़ें: 10+ पैसा कमाने वाला ऐप: रोज कमाएं ₹500 से ₹1000 (100% रियल)

AI इंफ्लूएंसर बनाने के फायदे (Is AI Influencer Profitable)

आज के समय में AI Influencer बनाना बहुत ही फायदेमंद है । क्योंकि, यह वर्चुअल इंफ्लूएंसर होता है जो भिन्न–भिन्न कैरेक्टर में सोशल मीडिया पर एक्टिव होते है । ये कभी थकते नहीं है, 24 घंटे काम करते रहते हैं ।  AI influencers on Instagram अथवा AI Male Influencer Instagram को थोड़ा सा टूल खर्च में बनाया जा सकता है । लेकिन, यह आपको विभिन्न कंपनियों के ब्रांड स्पॉन्सरशिप और प्रोडक्ट का प्रचार करके आपको शुरू में रु30000 से रु50000 तक दे देते है इनकी कमाई सीमित नहीं है । क्योंकि, AI girl instagram अथवा Pinterest ai influencer Girl का इंसानों की तरह ही फॉलोअर्स बहुत ज्यादा हो जाते हैं । जिनसे इनकी महीने की कमाई हजरों डॉलर्स पहुंच जाती है ।
आपको बता दे कि इंस्टाग्राम पर स्पेन की एक AI वर्चुअल मॉडल है जिनका नाम एताना लोपेज’ (Aitana Lopez) है, इन्हें AI द्वारा बनाया गया है । ये काल्पनिक है लेकिन इंसानों की तरह इनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है अब यहां से कई ब्रांड के कपड़ों का प्रचार करके लाखो रुपया कमा रही है ।

AI इंफ्लूएंसर कैसे बनाएं (AI Influencer Kaise Banaye )

अगर आप चाहते हैं कि AI Influencer Kaise Banaye Mobile Se तो मै आपको बता दूँ कि, AI Model बनाना बहुत ही आसान है । इसे हम नीचे 5 तरीकों से समझते हैं –

1 – सही टॉपिक (Niche) चुने

आपको बता दे कि AI इंफ्लूएंसर बनाने से पहले आपको एक टॉपिक या फील्ड चुनना होगा कि आप किस विषय (Niche) के लिए AI Model बना रहे हैं । जैसे– AI Fitness Influencer या AI Fashion Influencer अथवा AI Travel Influencer आदि ।

2 – अच्छा चेहरा (Avtar) बनाएं
AI इंफ्लूएंसर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक डिजिटल अवतार (चेहरा) सोचना पड़ेगा । आप चाहे तो Pinterest या Google से कोई इमेज डाउनलोड कर सकते हैं । अगर कुछ समझ नहीं आ रहा तो ChatGpt या Google Gemini पर AI Influencer Prompt लिखकर AI Avtar बनवा सकते है । जब भी आप डिजिटल फेस बनाए, तो एक बात याद रखे कि वह इमेज एक जैसी (Face Consistency) ही दिखाई दे ताकि लोगो को फेस याद रहे ।

3 –  वीडियो बनाना और आवाज देना
अब आपने AI Influencer Girl Photo आदि फोटो तो जनरेट कर लिए है । लेकिन अभी आपको फोटो को चलना-फिरना या डांस (Motion Control), बोलना (Voice) और वीडियो में इंफ्लूएंसर के होठों को आवाज के साथ मिलने का काम (Lip-Sync) करना है ।
4 – चलना, आवाज देना और जोड़ना
आप ElevenLabs जैसे वॉयस टूल से आवाज बनवा सकते है । और आवाज को होठों से मिलाने के लिए HeyGen या D-ID जैसी वेबसाइट से टॉकिंग वीडियो बनवा सकते हैं । इसके अलावा डांस करवाने या चलने के लिए आप Viggle AI पर इमेज डालकर कोई डांसिंग वीडियो अपलोड कर दे । आपका इमेज वैसे ही AI influencers on Instagram की रील की तरह डांस करने लगेगी ।

5 – सोशल मीडिया पर पोस्ट करना
जब आपकी AI Influencer Video बनकर तैयार हो जाती है, तो उस Influencer के नाम से सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए । और उस वीडियो को इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट पर, वीडियो में कैप्शन जोड़कर अपलोड कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें: मोबाइल से रोज ₹100 से ₹200 कैसे कमाएं 

AI Influencer Banakar Paise Kaise Kamaye –AI Influencer बनाकर पैसे कैसे कमाएं

आज के समय में AI Influencer बनाकर लोग महीने के लाखों रूपये तक या उससे अधिक भी कमा रहे हैं । लेकिन आपको 2027 में Create AI Influencer That Make Money के लिए तरीके तो बहुत है, लेकिन, आप मुख्य चार तरीकों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं ।

1 – ब्रांड स्पॉन्सरशिप से पैसे कमाए
जब आप AI इंफ्लूएंसर बना लेते है, और सोशल मीडिया पर अकाउंट क्रिएट करने के बाद धीरे–धीरे आपके फॉलोअर्स बढ़ने लगते हैं । जब आपकी पोस्ट पर व्यू ज्यादा आने लगता है और आपका AI Girl Instagram ID या सोशल मीडिया अकाउंट पॉपुलर होने लगता है तो कई कंपनियां आपसे ब्रांड स्पॉन्सरशिप के लिए कॉन्टैक्ट करती है । आपको बस ब्रांड के कपड़े, गैजेट्स या कॉस्मेटिक के समान को पहनकर, या प्रोडक्ट का फोटो या वीडियो बनाकर पोस्ट करना होता है । इस तरह से ब्रांड प्रमोशन से कंपनियां आपको बहुत मोटी रकम देती है । भारत की पहली AI महिला इंफ्लूएंसर Kyra (कायरा) जिन्होंने बोट (boAt) और लोरियल (L’Oreal) जैसे ब्रांड से  स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट कर लाखों रुपए कमा चुकी है ।

2 – एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाए

जब AI इंफ्लूएंसर इंस्टाग्राम आईडी या सोशल मीडिया के लाखों फॉलोअर्स हो जाते है और ज्यादा वीरवती आप एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसिव इनकम कर सकते हैं । आप विभिन्न ई–कॉमर्स कंपनियों के प्रोडक्ट जैसे, फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि के कपड़े, एक्सेसरीज़, गैजेट्स आदि का ऑफलाइट लिंक बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर कमाई कर सकते है । आपको बता दे कि एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई करने के लिए सबसे पहले आपको ई-कॉमर्स कंपनी के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ना होता है ।

3 – सोशल मीडिया पर एड से पैसे कमाए

जब AI मॉडल द्वारा बना वर्चुअल वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट जैसे– फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर अपलोड किया जाता है । तो यह सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन एआई वीडियो और एनिमेटेड वीडियो के बीच में विज्ञापन देता है, जिसके बदले आपकी कमाई होती है । हालाँकि, AI इंफ्लूएंसर बिना थके 24 घंटा काम कर सकते हैं। इसलिए, ये एक दिन में बहुत ही ज्यादा और हाई क्वालिटी वीडियो पोस्ट करते है, जिससे क्रिएटर को महीने में लाखों की कमाई होती है ।

4 – वर्चुअल मॉडलिंग से पैसे कमाए

आजकल बहुत सी ई–कॉमर्स कंपनियां और लोकल ब्रांड अपने प्रोडक्ट जैसे कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट आदि का प्रचार करने के लिए AI मॉडल का सहारा ले रहे हैं । इससे एआई इंफ्लूएंसर क्रिएटर और कंपनी दोनों को फायदा हो रहा है । कंपनियां पैसे बचाने के लिए AI Model Girl से कपड़े का डिजिटल फोटोशूट करवा रही है । जिससे महंगे स्टूडियो का खर्चा भी बच जाता है और एआई इंफ्लूएंसर का रील वायरल होने पर क्रिएटर को अच्छा पैसा भी मिल जाता है । इस तरह एआई मॉडलिंग और उपर के इन 3 तरीकों से आप महीने का रु30000 से रु50000 तक शुरू में आसानी से कमा सकते हैं ।

यह भी पढ़ें: 

फोन से बात करो और पैसा कमाओ 

गाने सुनकर पैसे कैसे कमाएं

AI से पुरानी फोटो साफ करके पैसे कैसे कमाएं

AI को आवाज बेचकर पैसे कैसे कमाए 

घर से AI को Training देकर कमाएं 

निष्कर्ष:
AI इंफ्लूएंसर से आज के समय में ऑनलाइन पैसा कमाना डिजिटल और स्मार्ट तरीका है । यह काम उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया है जो घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं । इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इसमें एक भी रुपए लगाने की आवश्यकता नहीं होती है । आपको बस कुछ दिनों तक रेगुलर वीडियो, रील पोस्ट करनी पड़ती है, ताकि आपके फॉलोअर्स और व्यू बढ़ते रहे । इससे लोग आपके एआई इंफ्लूएंसर को भी याद करने लगते हैं । इस तरह आप ब्रांड स्पॉन्सरशिप, प्रमोशन, एड रेवेन्यू, एफिलिएट मार्केटिंग आदि के द्वारा 2027 में हर महीने रु30000 से रु 50000 आसानी से कमा सकते हैं । आज का पोस्ट AI Influencer Banakar Paise Kaise Kamaye को अपने पढ़ा, हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी । धन्यवाद

FAQ : AI Influencer Banakar Paise Kaise Kamaye

Q1 : 1. इंस्टाग्राम पर सबसे खूबसूरत AI इंफ्लूएंसर कौन है?
Ans : दुनिया की सबसे खूबसूरत AI फिटनेस मॉडल और इंफ्लूएंसर एताना लोपेज (Aitana Lopez है । स्पेन के इस AI इंफ्लूएंसर के सुंदर गुलाबी बाल और रील्स, लोगों को अपनी ओर बहुत आकर्षित करती है ।

Q2. किस AI इंफ्लूएंसर का इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है?

Ans : अगर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की बात करे, तो 2003 में ब्राजील के रिटेल कंपनी द्वारा बनाई गई AI इंफ्लूएंसर लू डो मैगलू (Lu do Magalu) है । इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे अधिक करीब 97 लाख फॉलोअर्स है ।

Q3. सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली भारतीय AI इंफ्लूएंसर कौन है?
Ans : भारत की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली AI इंफ्लूएंसर कायरा (Kyra) हैं । आपको बता दे कि वर्चुअल मॉडल कायरा अपने एक पोस्ट या ब्रांड स्पॉन्सरशिप के लिए करीब 5 लाख से 10 लाख रुपए चार्ज करती है । यह AI मॉडल गर्ल शार्क टैंक इंडिया के एपिसोड में भी आ चुकी है । इनके क्रिएटर boAt, Realme, L’Oréal जैसे बड़े–बड़े ब्रांड के साथ काम करके करोड़ों रुपए कमा चुके है ।

Q4. एआई मॉडल गर्ल फ्री में कैसे बनाएं?
Ans : अगर आपको फ्री में एआई मॉडल गर्ल बनाना है तो आप AI Model Girl Generator जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं । आप Leonardo.ai या SeaArt.ai जैसे वेबसाइट पर जाकर, अगर भारतीय एआई इंफ्लूएंसर बनाना है । तो Realistic Indian Girl Model लिखकर, तुरंत एक सुंदर एआई मॉडल गर्ल बनवा सकते हैं ।

Q5. एआई इंफ्लूएंसर को सोशल मीडिया ब्रांड कैसे बनाएं?
Ans : अगर आप AI इंफ्लूएंसर को सोशल मीडिया ब्रांड बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एक अच्छा नाम, चेहरा और बैकस्टोरी बनाना होगा । और ध्यान रहे कि हर एक पोस्ट या वीडियो में चेहरा एक समान रहे । इसके बाद पोस्ट या वीडियो बनाने के लिए एक टॉपिक का चयन कर रोज पोस्ट डालते रहे । इस तरह आपके फॉलोअर्स और व्यू बढ़ेंगे और AI इंफ्लूएंसर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो जायेगा ।

डिस्क्लेमर :
इस ब्लॉग पोस्ट में लिखी गई जानकारी शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों हेतु लिखी गई है । AI इंफ्लूएंसर से पैसे कमाना आपके काम की क्वालिटी, रोज पोस्ट की निरंतरता और फॉलोअर्स की संख्या पर निर्भर करता है । हम इस पोस्ट में किसी भी तरह की फिक्स कमाई और लाभ का दावा नहीं करते हैं । अतः किसी भी वेबसाइट और एआई टूल का उपयोग करने से पहले उसके नियम और शर्तों को एक बार जरूर पढ़ ले ।

Pawan Rai
Follow
Visited 8 times, 2 visit(s) today

Leave a Comment