AI Training Se Paise Kaise Kamaye :आज के इस डिजिटल दौर में AI (Artificial Intelligence) जैसी एडवांस तकनीक आ गई है जिसमें ChatGpt से लेखन कार्य और Gemini इंटरनेट से लाइव जानकारी खोज कर देने में समय नहीं लगता है । लेकिन,क्या आपको पता है कि AI Modal सटीक जानकारी तुरंत कैसे दे देता है ? अगर नहीं पता है ! तो जान लीजिए कि , AI को भी बताने और समझाने के लिए आप और हमारे जैसे लाखों लोग काम में लगे रहते हैं । यानी सरल भाषा में कहे तो AI को इंसानों द्वारा Training मिलती है तब जाकर AI Tools प्रश्नों के सही उत्तर देने में सक्षम होते हैं । आज बहुत सी कंपनियां लोगों को घर बैठे AI Training Freelance Jobs दे रही है । जिसमें आप AI Trainer बनकर $10 से लेकर $20 प्रति घंटे (यानी ₹800 से ₹1600/घंटा पैसा कमा सकते हो । आज हम बात करेंगे कि AI Training Se Paise Kaise Kamaye . इसलिए अगर आप को हाई– इनकम जनरेट करना है तो इस Online New Earning Idea को पूरा जरूर पढ़ें ।
AI Training क्या है?
जब बच्चा छोटा होता है तो उसे कुछ नहीं पता होता है कि यह क्या शब्द है, या यह तस्वीर किसकी है, अथवा किसी वीडियो में क्या दिखाया जा रहा है । जिस प्रकार बच्चे को बार–बार सिखाया जाता है कि यह तस्वीर बल्ला की है, और यह शब्द गेंद लिखा हुआ है, और वीडियो में एक बैट्समैन बल्ले से गेंद को मारता है, यह दिखाकर सिखाया जाता है और बच्चा धीरे–धीरे सिख जाता है। उसी प्रकार AI की दुनिया में भी इंसानों द्वारा ChatGpt और Gemini को भी सिखाया जाता है कि यह शब्द क्या है, और यह तस्वीर किसकी है, और वीडियो में क्या दिख रहा है । एआई को इसी तरह की प्रैक्टिस कराने के आधार पर, वह हम लोगों को सटीक जानकारी देता है इसी को AI ट्रेनिंग कहा जाता है । और जो एआई को ट्रेनिंग देता है उसे Data Annotator कहा जाता है ।
जब आप Data Annotator Specialist बनकर AI Training Online कराएंगे तो आपको मुख्य रूप से AI को सिखाने के लिए इन तीन चीजों पर ध्यान देना होगा । तो चलिए AI Training Example के तौर पर आपको बताते हैं –
Data Annotator बनकर AI को सिखाना
जब आप AI को ट्रेनिंग देते है तो आपको कुछ बातों को ध्यान देना जरूरी होता है । क्योंकि, जब आप AI Training Jobs Work From Home करेंगे तो, इन पैसे कमाने वाले स्किल को आपको पढ़ना और सीखना पड़ेगा ।
AI Labeling Kya Hai
किसी बच्चे को तस्वीर में बल्ले और गेंद पर मार्क करके सिखाया जाता है उसी प्रकार AI को बल्ले और गेंद के इमेज या वीडियो पर लेबल लगा कर उसे बताया जाता है कि यह गेंद है और यह बल्ला है और यह क्रिकेट का मैदान है इसे AI Labeling कहा जाता है । इसमें तस्वीर की पहचान ,भावनाओं को पहचानना,आवाज़ को शब्दों में बदलना आदि जैसे काम होते हैं ।
Data Annotation Kya Hai
जिस प्रकार बच्चे को और एआई को बता दिया जाता है कि यह बल्ला है,यह गेंद है और यह क्रिकेट का मैदान है । लेकिन, उसके आगे जो क्रिकेट की बुनियादी बातें बताई जाती है जैसे गेंद जब बल्ले पर आती है तो उसे हिट किया जाता है ,दौड़कर रन किया जाता है या वह सिक्स है या फोर सिखाया जाता है । इसे ही Data Annotation कहा जाता है । इसमें आपको तस्वीर में चौकोर डिब्बा बनाना, तस्वीर में दी गई टेढ़ी-मेढ़ी चीज़ों की आउटलाइन खींचना और तस्वीर के किसी खास हिस्सों को बिंदु या डॉट्स लगाना आदि जैसे काम करना होता है ।
इस तरह अगर सीधे शब्दों में कहे तो Data Annotator का काम, AI Labeling में की यह C, A, T है । और Data Annotation में उसी अक्षर को जोड़कर ये बताना की ये CAT है । जब दोनों चीजें AI को सिखा दिया जाता है तो AI Trainer एआई का टेस्ट लेता है । इसमें AI के दिए गए दो उत्तर में जो सबसे सही और सटीक रहता है वही उसको सिखाया जाता है ।
AI Trainer बनकर क्या काम करना पड़ेगा ?
जब आप Data Annotation Job Work From Home करने लगते है, तो आपको AI को ट्रेन करने के लिए सबसे पहले टेक्स्ट के रूप में दिए गए AI के जवाब की तुलना करनी होती है। कि कौन सबसे बेस्ट उत्तर है ? आपका दूसरा काम यह रहता है कि, आपको कई तरह के इमेज या वीडियो दिखाए जाएंगे जिसमें सड़क, कार, ट्रैफिक लाइट, बिल्ली आदि की इमेज को मार्क करना रहेगा । इसके अलावा आपको ऑडियो सुनने का भी काम करना होगा । उसे सही सही लिखना होगा, व्याकरण आदि की ग़लतियों को सुधारना, और फिर दोबारा बताना होगा । मतलब आपका काम AI को सही गलत का फर्क बताना, नई चीजें सिखाना, और सही तरीके से काम करवाना होता है ।
AI ट्रेनिंग Job के लिए योग्यता
बहुत लोग गूगल पर यह सर्च करते हैं कि AI Trainer Kaise Bane या क्या इसके लिए कोई AI Training Course करनी पड़ती है । तो मै आपको बता दूं कि AI Training Work Online के लिए आपको कोई जरूरी कोर्स करने की आवश्यकता नहीं होती है । अगर आप 12 वीं पास भी है तो AI Training Freelance Jobs कर सकते हैं। लेकिन, आपको भाषा( हिंदी, अंग्रेजी) पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए , ग्रामर की समझ , तर्क करने की क्षमता और एआई द्वारा दिए गए जवाब को गहराई से समझने का हुनर होना चाहिए । अगर आप चाहते है कि AI Training Se Paise Kaise Kamaye तो आप कमाई कर सकते है । लेकिन आपको एआई ट्रेनर एक्सपर्ट बनने लिए ऑनलाइन असेसमेंट (टेस्ट) पास करना होता है जिसको आपको ध्यान से पढ़ना और उत्तर देना होता है । आप घर पर भी Data Annotation AI Training Job आसानी से कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको एक एंड्रॉयड फोन/लैपटॉप , अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और ऑनलाइन टेक्निकल टूल्स को चलने की जानकारी भी होनी चाहिए ।
AI Training देकर पैसा कमाने वाली वेबसाइट
अगर आप चाहते है कि डॉलर कैसे कमाए ? तो AI Training Website से तुरंत कमा सकते हैं । जी हाँ, आप घर बैठे AI Trainer बनकर या Data Annotation का काम करके इन वेबसाइटों से $10 से लेकर $20 प्रति घंटे (यानी ₹800 से ₹1600/घंटा) की कमाई तुरंत कर सकते हैं। Earn Money Training AI के लिए आप निम्न वेबसाइट्स पर काम कर सकते हैं –
- अगर आपको कोडिंग नहीं आती है और न ही आपने कोई Data Annotation Course किया है । तो इस स्थिति में आप DataAnnotation.tech और Outlier.ai जैसी वेबसाइट पर काम कर सकते हैं । इसमें आपको टेक्स्ट की तुलना करना और इमेज को मार्क करने जैसे काम करना होता है ।
- अगर आपको कोडिंग आती है या आपने AI Annotation Courses किया हुआ है, या आपको किसी फील्ड में अच्छी पकड़ है । तो आप Mercor AI जैसे प्लेटफॉर्म पर काम करके High Income Online कर सकते हैं ।
- जब आप शुरू में एआई ट्रेनर बनकर AI Labeling Online Job कर रहे होते हैं, तो आपको उतनी जानकारी नहीं होती है । इसलिए, आप चाहते हैं कि AI से पैसे कैसे कमाएं तो Clickworker और OneForma जैसे प्लेटफॉर्म पर छोट–छोटे काम करके पैसा कमा सकते है ।
- अगर आप ये चाहते हैं कि Data Annotator बनकर हम केवल हिंदी भाषा या कोई अन्य अपनी भाषा में ही काम करें, तो आप Appen और TELUS Digital जैसे प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं ।
- जब आप इन वेबसाइट पर Data Annotation Work के लिए जाते हैं तो, आपको एक ऑनलाइन टेस्ट से गुजरना पड़ता है । इसमें आपकी सोच ,कार्यक्षमता और बुद्धिमत्ता का आकलन किया जाता है ।
Hindi AI Trainer कैसे बने ?
अभी हमने जो ऊपर AI Training Remote के लिए वेबसाइट का नाम बताया है ,वह आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में काम कर सकते हैं । लेकिन, अगर आपको Hindi AI Trainer बनकर काम करना है तो आप Outlier.ai या DataAnnotation.tech जैसी वेबसाइट पर काम कर सकते हैं । आजकल बहुत कंपनियां AI Training Job in Hindi के लिए ऐसे लोगों की तलाश करती जो हिंदी में एक्सपर्ट हो। हिंदी व्याकरण की अच्छी समझ, मुहावरे, एआई द्वारा दिए गए हिंदी के जवाब उसके वाक्य स्पष्ट है कि नहीं ये सब जानना होता है । मतलब अगर आप AI Training Job For Indian के लिए खोज रहे हैं तो आपको हिंदी भाषा के साथ–साथ भारतीय संस्कृति, खान–पान, रहन–सहन आदि का आपको अच्छी तरह से जानकारी होना चाहिए ताकि आप एआई को सही तरीके से ट्रेन कर सके ।
Note: आजकल यूट्यूब पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाई (Barber) स्पेशल सेटअप लगाकर लोगों के बाल काट रहा है और दावा है कि वह AI को ट्रेन कर रहा है। आप इस दिलचस्प वीडियो को The Brief India के यूट्यूब चैनल पर यहाँ देख सकते हैं ।
AI Training Job कैसे करें?
आजकल बहुत से लोग यह सोचते है कि AI Me Career Kaise Banaye. तो मै उनको यही कहना चाहूंगा कि एआई में करियर बनाने के लिए आपको कोई AI कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है । आप घर पर ही Data Annotation Work के द्वारा AI Trainer बनकर अपना करियर सेट कर सकते है । अगर आप घर बैठे AI Training Job in Hindi में करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप ऊपर बताई गई AI Training Website पर विजिट करें और लॉगिन प्रोसेस को पूरा करें।
- जब आप वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना रहे हो तो अपनी भाषा का चयन करें । अगर एआई ट्रेनर हिंदी जॉब के लिए, जैसे– Primary में हिंदी सलेक्ट करे ।
- आपको अकाउंट बनाते समय वेबसाइट पर AI Training Job Description या गाइडलाइन दिया होगा जिसे आपको अच्छे से पढ़ लेना है ।
- जब आप घर बैठे Earn Real Money Training AI के लिए काम करने जाते हो । चाहे वह Toloka AI Training Job हो, या Outlier AI training jobs हो, आपको एक ऑनलाइन टेस्ट देना पड़ता है ।
- जब आप वेबसाइट पर दिए गए AI Trainer Test में पास हो जाते हो, तो आपका AI Training Work Dashboard लाइव हो जाता है । जहां, आपको कई प्रोजेक्ट देखने को मिलेंगे जिसपर आपको काम करना रहता है ।
AI Training से पैसे कैसे कमाएं ऑनलाइन
जब आप घर बैठे AI Training Job करते हैं, तो आपको डेटा लेबलिंग और एनोटेशन पर ज्यादा ध्यान देना होता है । क्योंकि, बहुत से लोग एआई ट्रेनिंग के नाम पर क्या करते है कि, AI को सिखाने के लिए उसके सवाल जवाब को ChatGpt से पूछकर कॉपी करके पेस्ट कर देते है । इसलिए पैसा कमाने के लिए इस तरह की जल्दबाजी न करें। वेबसाइट के Guidence को ध्यान से पढ़ें, और उसके अनुसार काम करें । अगर आप DataAnnotation.tech या Outlier.ai जैसी वेबसाइट पर काम कर रहे हो तो आपको शुरुआत में $10 से $20 प्रति घंटा (लगभग ₹800 से ₹1600) मिलता है । जैसे–जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा आपकी प्रति घंटे की कमाई भी बढ़ती चली जाएगी । जब आपका पैसा डासबोर्ड में इकट्ठा हो जाता है तो, आपके कमाए हुए पैसे PayPal के जरिए आपके Saving Bank Account में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं ।
यह भी पढ़ें –
10+ पैसा कमाने वाला ऐप: रोज कमाएं ₹500 से ₹1000 (100% रियल)
मोबाइल से रोज ₹100 से ₹200 कमाने वाले टॉप 5 ऐप
घर बैठे मोबाइल से रोज ₹500 कैसे कमाए
Funda App से पैसे कैसे कमाए? [जानिए 100% वर्किंग तरीका]
निष्कर्ष:
आज के समय में अच्छी नौकरियां मिलना मुश्किल हो गया है । यदि कोई ज्यादा पैसा कमाने वाला ऑनलाइन जॉब मिलता भी है तो उसमें कोई कोर्स या डिग्री की आवश्यकता होती है । लेकिन जो लोग बिना कोर्स और डिग्री के ऑनलाइन स्मार्ट वर्क करके पैसा कमाना चाहते है ,उनके लिए सबसे बेस्ट AI Training, Data Annotation और Labeling है । इसके लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना चाहिए । आज का पोस्ट AI Training Se Paise Kaise Kamaye पर आधारित था,हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित हुआ होगा। धन्यवाद
FAQ : AI Training Se Paise Kaise Kamaye
Q1: AI ट्रेनर का काम क्या होता है?
Ans: एआई ट्रेनर का काम ChatGpt, Gemini जैसे एआई टूल्स को सिखाना होता है कि, टेक्स्ट में क्या गलती है , इसका सबसे सटीक जवाब क्या है? और इमेज में हर एक चीज को पहचान कर, उसके चारों ओर मार्क किया जाता है या लेबल लगाना होता है ।
Q2: बिना एक्सपीरियंस के रिमोट AI ट्रेनिंग जॉब कैसे करें?
Ans : आप बिना अनुभव के AI Training Job बिल्कुल कर सकते है । इसके लिए आप DataAnnotation या Outlier जैसी वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर ले । उसके बाद आपका एक छोटा सा ऑनलाइन टेस्ट होता है , टेस्ट में पास होने के बाद आपको जॉब मिल जाती है ।
Q:3 AI ट्रेनिंग के लिए कौन सी साइट्स सबसे ज्यादा पैसे देती हैं?
Ans: अगर सबसे ज्यादा पैसे देने वाली वेबसाइट की बात करे तो आज के समय में DataAnnotation.Tech और Outlier ai है जिसमें आप शुरुआत में 800 रुपए से लेकर 1600 रुपए प्रति घंटा कमा सकते हो ।
Q: 4 घर बैठे AI हिंदी ट्रेनर जॉब कैसे पाएं?
अगर आपको हिंदी एआई ट्रेनर बनकर पैसे कमाना है ,तो आप Appen या OneForma पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है । क्योंकि, इन प्लेटफार्म पर अक्सर हिंदी प्रोजेक्ट मिलता रहता है ।
Q5 : AI ट्रेनर जॉब Real or Fake है ?
Ans : AI ट्रेनर जॉब बिल्कुल रियल और लेटेस्ट है । इसमें आपको बड़ी–बड़ी कंपनियां AI कौन सीखने के लिए आपको डॉलर में पैसे देती है ।
Disclaimer:
इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। AI ट्रेनिंग जॉब से होने वाली कमाई आपके स्किल, काम के घंटों और कंपनी की नीतियों पर निर्भर करती है। यह ब्लॉग किसी भी एआई ट्रेनिंग वेबसाइट या कंपनी से निजी तौर पर जुड़ा नहीं है और न ही किसी भी तरह की निश्चित कमाई की गारंटी देता है। इसलिए किसी भी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने से पहले उसकी नियम व शर्तों को अच्छे से पढ़ लें। भविष्य में आपके द्वारा होने वाले किसी भी वित्तीय लाभ, हानि अथवा किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए Carealltype जिम्मेदार नहीं होगा।
