AI से कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाएं [ रु 50000/महीना तक ] – 5 बेहतरीन तरीके

AI Se Kahani Likhkar Paise Kaise Kamaye : क्या आपको पता है कि आज के समय में कहानियां लिख कर पैसे कमाना पहले कही ज्यादा आसान हो गया है । पहले आपको अपनी लिखी हुई कहानी के लिए कई प्रकाशकों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसमें बहुत समय और परेशानियों का सामना करना पड़ता था । लेकिन आज के डिजिटल दौर और AI (Artificial Intelligence) तकनीक के आ जाने से हिंदी कहानियां लिखकर पैसा कमाना बहुत ही आसान हो गया है । अगर आप को भी हिंदी कहानियां , भूतिया कहानी , रोमांटिक कहानी या सस्पेंस कहानियां लिखना पसंद है तो आज मै आपको कुछ सही प्लेटफॉर्म बताऊंगा । जहां से आप अपनी कहानियों को केवल बेचकर ही नहीं ,बल्कि उसे लोग पढ़ेंगे तो आपको शब्द के हिसाब से (Per Word) पैसा मिलेगा । तो चलिए देर किस बात की है , AI से कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाएं (AI Se Kahani Likhkar Paise Kaise Kamaye) पोस्ट को नीचे विस्तार से पढ़ते है ।

AI की मदद से कहानी कैसे लिखें? (पूरी जानकारी)

आज के समय में बहुत से लोग AI से कहानी लिखवाकर अच्छा पैसा कमा रहे है । अगर आप भी घर बैठे कहानी लिखना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आता कि कैसे लिखे, तो मै आपको यही सलाह दूंगा कि आप Chatgpt या Gemini से कहानी लिखवाकर पब्लिश कर सकते है । अब आप सोच रहे होंगे कि क्या यह सही है, अगर ऐसा होता तो कोई भी AI से कहानी लिखवाकर पैसा नहीं कमा लेता। तो आप की बात सही है ,लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो पैसे कमा रहे है । बहुत से लोग ऐसे है जिनको अभी तक मालूम भी नहीं है कि एआई से भी कहानी लिखवाया जाता है ।

यहां पर एक बात बता दूं आपको कि ,अगर आप एआई से कहानी लिखवाते हो और उसे पूरा कॉपी पेस्ट करके पब्लिश कर देते हो तो ये नहीं चलेगा । आपका पूरा कंटेंट रिजेक्ट हो जाएगा । AI से कहानी लिखवाने पर आपको कुछ बाते ध्यान में रखना होगा । AI से केवल आउटलाइन बनवाए, मान लो भूतों से जुड़े भयानक तथ्य पर हमने एक आउटलाइन बनवा लिया। अब एक एक पैराग्राफ AI से लिखवाओ और साथ में उसमें कुछ अपना भी अनुभव लिखो । ऐसे आपको 15 से 20 पैराग्राफ लिखवानी है , और आपको पूरे कहानी में 20 से 30 प्रतिशत अपने अनुभव से उसमें लिखना होगा । इस तरह आप किसी भी टॉपिक पर आसानी से कहानी लिख सकते हैं ।

कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाएं -5 शानदार तरीके

अगर आप कहानी लिखकर तैयार कर लेते है तो उसके बाद उसको पब्लिश करने और पैसा कमाने की बारी आती है । तो चलिए हम आपको उन प्लेटफॉर्म के बारे बताएंगे जहां आप ऑनलाइन काम करके पैसे कैसे कमा सकते हो ।

1Pocket FM और Kuku FM पर पब्लिश करें और कमाएं ?

Pocket Novel App Earn Money Hindi
पॉकेट नॉवेल (Pocket Novel) ऐप जहाँ आप रोज़ाना चैप्टर्स लिखकर पैसा कमा सकते हैं ।

आपने Pocket FM और Kuku FM जैसे प्लेटफॉर्म का नाम तो सुना होगा । यह एक ऐसा सुनने वाला ऑडियो शो प्रोग्राम है, जहां हॉरर ,लव,रोमांटिक और सस्पेंस से भरी मजेदार कहानियां के कई पार्ट सुनने को मिलती है ।
क्या आपको पता है कि इन कहानियों के लेखक आप और हमारे ही जैसे है जो ऐसी मजेदार कहानियां लिखकर इन प्लेटफार्म पर पब्लिश करते है और उनकी कहानी इनपर सुनाई जाती है । इसलिए आपको भी ऐसी जबरदत कहानी को लिखना है और यह पब्लिश कर देना है ।

कहानी ऐसी होनी चाहिए जैसे एक कहानी एक हजार शब्द का है तो उसे खत्म होते होते ही अंत में सस्पेंस हो, ताकि लोग उसका अगला भाग सुनने के लिए आपकी कहानी के अगले पार्ट का इंतजार करे । ये प्लेटफॉर्म शुरू में आपको प्रति वर्ड के हिसाब से पैसे देते हैं । लेकिन जब आपकी कहानी लोगो को पसंद आती है, तो ये कंपनी आपसे आपकी उस कहानी से संबंधित एक एग्रीमेंट साइन करवाती है । और आपको महीने की सैलरी देती है जो लगभग 20 से 50 हजार रुपए फिक्स हो जाती है । अगर आप अपनी कहानी को पब्लिश कर ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते है तो Pocket Novel Writer ऐप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर ले । और Kuku FM पर पब्लिश करने के लिए इस वेबसाइट KukuFM पर जा सकते हैं ।

2 – Pratilipi App पर अपनी कहानी पब्लिश करके कमाएं ?

Pratilipi App Earn Money Hindi
प्रतिलिपि ऐप जहाँ आप अपनी हिंदी कहानियाँ पब्लिश करके सीधे प्रीमियम कॉइन्स से कमा सकते हैं ।

प्रतिलिपि (Pratilipi) भारत की सबसे बड़ी बुक पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म है । यहां लाखों लोग अपनी मनपसंद कहानी , कविता उपन्यास आदि पढ़ने आते है । लेकिन प्रतिलिपि ऐप पर पढ़ने के साथ–साथ यह पैसा कमाने वाला ऐप भी है । यहां पर प्रतिलिपि लेखक अपनी लिखी हुई रोमांटिक ,हॉरर और सस्पेंस भरी कहानियां को पब्लिश करके मोटी कमाई करते है ।
इसलिए अगर आप को भी लिखना पसंद है तो आप AI से कोई अच्छी कहानी लिखवाकर कर यहां पोस्ट कर सकते है ।

आपको बता दे कि प्रतिलिपि हिंदी एप पर लोग नई–नई कहानियां पढ़ने आते है । जब धीर–धीरे आपकी कहानी लोगो को पसंद आने लगती है ,तो आप उसे लॉक कर सकते है । लोग आपके कहानी के अगले चैप्टर को पढ़ने के लिए कॉइन्स’ (Coins) देते हैं,जो आपका रुपया में बदलकर आपके बैंक अकाउंट में चल जाता है । जब आपकी कहानी हिट हो जाती है तो आपकी कहानी को पढ़ने वाले रेगुलर रीडर्स, आपको हर महीने गोल्डन बैज और सुपर फैन सब्सक्रिप्शन फीस देते है । इस तरह जब आप Pratilipi Writer बन जाते है तो हर महीने 10 हजार से 50 हजार रुपए या उससे अधिक भी कमा सकते हैं । अगर आप कहानी लिखकर पैसे कैसे कमाएं के बारे में पोस्ट करना चाहते है तो अभी गूगल प्ले स्टोर से Pratilipi App Download करे और अपनी कहानी पोस्ट करना शुरू कर दे ।

3 – Amazon Kindle पर ई–बुक पब्लिश करके पैसा  कमाएं

अगर आप अपनी कहानी से दोगुना पैसा कमाना चाहते है तो अमेजॉन किंडल एक बेहतरीन विकल्प है । इसमें आपको अपनी कहानियों को कई पार्ट में अपलोड करने की जरूरत नहीं है ,बल्कि आप कहानी के सभी भाग को मिलकर एक E-book बना सकते है । इस प्लेटफॉर्म पर आपको यह फायदा है कि आप दो तरह से पैसा कमा सकते हो , एक तो जो लोग आपके कहानी का जितना पेज पढ़ेंगे उस हिसाब से पैसा मिलेगा , और दूसरा आप Amazon Kindle पर अपनी पूरी किताब को बेच कर पैसा कमा सकते है । अगर आप चाहते है कि डॉलर में पैसे कैसे कमाए तो आप यहां से कमा सकते हो । आपको अपने किताब का Price देना होगा जैसे इंडियन रुपए में 49रु, 79रु,99रु, 199रु आदि आप मूल्य रख सकते हो । अगर कोई भी आपका किताब खरीदेगा तो आपको इसका 70% हिस्सा मिलेगा बाकी 30% अमेजन रख लेता है ।

Amazon Kindle Direct Publishing KDP Hindi
अमेज़न किंडल (Amazon KDP) का होमपेज

इस प्लेटफार्म की सबसे मुख्य बात यह है कि आप Chatgpt या Gemini द्वारा कहानी लिखवाकर, और Canva से सुंदर कवर फोटो बना कर रख ले । इसके बाद आप Google Doc से E–book का सभी फॉर्मेट सेट कर अपलोड कर सकते है । लेकिन अपना ई–बुक एमेजन किंडल पर जब अपलोड करते है तो यह पूछता है कि ,क्या आपने AI से लिखवाया है या कवर फोटो बनवाया है ,तो आपको Yes ऑप्शन पर टिक लगा देना है । लेकिन मेरी सलाह यह है कि भले ही आप AI से लिखवाए, लेकिन इसमें कुछ अपना अनुभव से भी लिखे ताकि आपकी कहानी का टोन बढ़िया हो वह रोबोटिक न लगे । अगर आपकी E-book अमेजन किंडल पर हिट हो जाती है या लोग पसंद करते है , तो यह आपको जिंदगी भर पैसा देता रहेगा और लोग आर्डर कर खरीदते रहेंगे । आपको दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है ,बस एक बार अपनी ई –बुक Amazon Kindle Website पर अपलोड कर देना है ।

4 – WhatsApp जैसी चैट कहानी लिखकर पैसे कमाएं

बहुत से लोग बड़ी–बड़ी कहानी या किताबों को पढ़ना, उबाऊ समझते है खास कर युवा लोग । क्योंकि आजकल लोग छोटी-छोटी हॉरर,थ्रिलर और रोमांटिक आदि जैसे कहानी पढ़ना पसंद करते हैं जिसमें समय कम लगे । इसलिए आजकल लोग चैट स्टोरी मेकर ऐप ( TextingStory ,Tappy ,Pratilipi ) पर जाकर व्हाट्सएप चैट जैसी कहानियां पढ़ते हैं । आपने Horror Whatsapp Chat Video जैसी बहुत कहानियां देखे होंगे जहां चैटिंग करते हुए दो लोग होते है ,लेकिन इसमें एक राइटर की लिखी पहले ही पब्लिश की हुई सस्पेंस ,थ्रिलर कहानियाँ होती है । रीडर एक एक लाइन पड़ता है और तीन या चार लाइन के बाद कोई सस्पेंस वाली लाइन आती है तो वह कहानी को लाइन लॉक हो जाती है । अब रीडर उस कहानी को अनलॉक करने के लिए पैसा देता है , जिसमें ऐप या वेबसाइट अपना हिस्सा काटकर आपका पैसा आपके अकाउंट में भेज देता है ।

Best chat story writing apps Tappy TextingStory Pratilipi Hindi
मोबाइल से चैट कहानी लिखने और वीडियो बनाने के लिए सबसे बेहतरीन ऐप्स

इस तरह Best Apps to Earn Money By Writing Stories के लिए ऊपर वाला ऐप काम करता है । आप अपनी कहानी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम , यूट्यूब आदि जगहों पर डालकर भी पैसे कमा सकते है । इसलिए कहानी दमदार होनी चाहिए , आप कहानी को AI से बढ़िया लिखवा सकते है उसमें अपना कुछ जानकारी जोड़ सकते । इस तरह व्हाट्सएप चैट स्टोरी वीडियो बनाकर महीने के 50000 हजार या उससे ज्यादा तक पैसा कमा सकते हैं। आप इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ।

5 – Substack पर अपनी कहानियों का ब्लॉग बनाकर कमाएं

Substack(सब्स्टैक) एक ऐसा फ्री डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां आप बिना किसी झंझट के अपनी कहानियों को पोस्ट कर सकते हो । अगर आपके अंदर लिखने की कला से पैसे कमाने वाली स्किल  है तो, सब्सटैक उसके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है । अगर आप ये चाहते है कि मैं केवल AI से हॉरर,रोमांटिक या सस्पेंस वाली कहानी लिखवाकर ,केवल एक जगह पोस्ट करके पैसा कमाऊं तो आप Substack Website से आसानी से कर सकते हो ।

अब बात आती है की इसपर काम कैसे करे, तो मै आपको बता दूं की यह Substack App भी है जहां लाखो लोग कहानियां पढ़ने आते है । लेकिन आपको काम इसकी वेबसाइट Substack पर करनी है, अपनी AI द्वारा लिखा हुआ कहानी केवल पोस्ट करनी है । आप इस वेबसाइट पर जाकर जीमेल से लॉगिन कर ले और वेबसाइट के अंदर आपको पब्लिश पोस्ट का ऐसा कुछ ऑप्शन दिखेगा, वहां आपको अपना Substack Articles को पेस्ट करके पब्लिश कर देना है । शुरू में आप अपनी कहानियों को फ्री रखे और जब आपके यूजर बढ़ने लगे या आपकी कहानी को ज्यादा पढ़ने लगे ,तो अपनी सबसे अच्छी कहानी को लॉक कर दे । लॉक ऐसे करे जैसे आपने 4 या 5 कहानी फ्री खोल दिया पढ़ने को , अब जो सबसे बेहतरीन और धांसू कहानी हो उसे लॉक कर सकते है ।

आप अपनी कहानी के लिए महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान 39रु,49रु,79 या 99रु सेट कर सकते है। लोग कहानी को आगे पढ़ने के लिए पैसे देंगे, जिससे आपके महीने के कहानी पढ़ने वाले यूजर रेगुलर हो जाएंगे और आपको महीने का फिक्स पैसा भी मिलेगा । इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्लेटफार्म कोई कमीशन नहीं काटता है, आपकी पूरी कमाई आपके अकाउंट में मिल जाती है । इस प्लेटफॉर्म पर अगर Substack Earnings कि बात करे तो मानलो ,अगर आपके कहानी पढ़ने वाले 100 यूजर 99 रुपए देकर भी सब्सक्रिप्शन लेते है तो आप का लगभग 10 हजार के आसपास मंथली पैसा मिलेगा । धीरे–धीरे कहानी पढ़ने वाले यूजर बढ़ेंगे जैसे 500 या 1000 तो ,आप की मंथली कमाई 50 हजार या उससे ऊपर लाखों हो जाएगी ।

निष्कर्ष –
अगर आप लिखने पढ़ने के इच्छुक है और आप चाहते है कि घर बैठे पैसा कमाना ,तो आप ऊपर बताए गए प्लेटफार्म पर कहानी लिखकर पब्लिश कर सकते हैं । अब आपको कोई भी कहानी लिखने में परेशानी नहीं होगी क्योंकि आप AI के द्वारा भी लिखवा सकते हैं ,लेकिन उसमें इंसानी टच जरूर दे ताकि पढ़ने वाले को कहानी रोबोटिक न लगे । आप इस तरह कहानी लिखकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं । आज का पोस्ट AI Se Kahani Likhkar Paise Kaise Kamaye को अपने पढ़ा । हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा । धन्यवाद

यह भी पढ़ें:
फोन से बात करो और पैसा कमाओ (₹300 से ₹500 रोज) – Top 3 Apps
घर बैठे मोबाइल से रोज ₹500 कैसे कमाए: सिर्फ 5 मिनट में समझें पूरा तरीका
Funngro App से पैसे कैसे कमाए [रोज 500 तक]– पढ़ाई के साथ अब कमाई भी
Funda App से पैसे कैसे कमाए? [जानिए 100% वर्किंग तरीका]
Guru Trade 7 App से पैसे कैसे कमाए? Real या Fake? (नई जानकारी 2026)

FAQ : AI Se Kahani Likhkar Paise Kaise Kamaye

Q: 1 – कहानी लिखकर पैसा कमाने वाला ऐप कौन सा है ?
Ans : आज के समय में कहानी लिखकर पैसे कमाने वाले सबसे बेहतरीन ऐप्स Pocket Novel और Pratilipi है । आप अपनी लिखी हुई कहानी का भाग अपलोड करके पैसे कमा सकते हो ।

Q: 2 – AI से  कहानी Video कैसे बनाएं?
Ans : AI से  कहानी Video बनाने के लिए सबसे पहले आप Chatgpt से कहानी लिखवा ले , और  Texting story App पर जाकर उसका व्हाट्सएप चैट जैसा वीडियो बना सकते है ।

Q: 3- क्या AI से कहानी लिखकर पैसे कमा सकते ?
Ans – हाँ, आप AI से कहानी लिखकर पैसा कमा सकते है । लेकिन AI द्वारा लिखी कहानी रोबोटिक लगती है जिसको रीडर पसंद नहीं करते है । इसलिए आप कहानी में कुछ अपना अनुभव भी जोड़े ।

Q: 4 – हिंदी कहानी लिखकर पैसे कमाने वाला सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है ।
Ans: – हिंदी कहानी लिखकर पैसे कमाने वाला सबसे अच्छा प्लेटफ़ॉर्म Pratilipi,Pocket FM,Kuku FM है , जहां आप प्रति वर्ड के हिसाब से भी पैसे मिलते है ।

Disclaimer :
यह लेख में दी गई जानकारी शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है । इस प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई आपके मेहनत और हुनर पर निर्भर करती है । इस पोस्ट में Carealltype  कमाई की कोई गारंटी नहीं देता है । इसलिए ऊपर बताए गए प्लेटफार्म का उपयोग करने से पहले उसके नियम और शर्तों को अच्छे से पढ़ लें।

Pawan Rai
Follow
Visited 1 times, 1 visit(s) today

Leave a Comment