Guru Trade 7 App से पैसे कैसे कमाए? Real या Fake? (नई जानकारी 2026)

Guru Trade 7 Se Paise Kaise Kamaye : आजकल बहुत से लोग ये सोंचते हैं कि कोई अच्छा  Paise Kamane Wala App मिल जाता तो तो बढ़िया होता । इसलिए मैं यही कहना चाहूंगा Guru trade 7 app एक ऐसा Online Trading app है, जिससे पैसा कमाया जा सकता हैं । लेकिन आप जितना सोच रहे है इससे पैसा कमाने के लिए, तो मै आपको बता दूं कि इस ट्रेडिंग एप में बहुत रिस्क है ,और आपका 90 % पैसा डूबने का चांस रहता है । तो चलिए बिना समय गंवाए शुरू करते हैं और जानते हैं कि गुरु ट्रेड 7 क्या है, यह कैसे काम करता है, और क्या पैसे लगाने के लिए यह रियल है या फेक; इसी लिए इस जानकारी को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें ,ताकि आपका पैसा बर्बाद न हो और वह सही जगह निवेश हो सके ।

गुरु ट्रेड 7 क्या है ( Guru Trade 7 Kya Hai )

बहुत लोगों का मानना है कि गुरु ट्रेड 7 एक साधारण ट्रेडिंग करने वाला एप है । जिस प्रकार से  Zerodha , Upstox , Angel Broking , Groww trading App के द्वारा बिभीन्न कंपनियों के शेयर खरीदकर उसे बेचा जाता है , उसी तरह Guru Trade 7 App से ट्रेडिंग करके पैसा कमाया जाता है । लेकिन यह ऐसा नहीं है और आप इसे साधारण ट्रेडिंग करने वाला एप समझकर बड़ी भूल कर रहे है । आपको बता दे कि यह ऑनलाइन प्रेडिक्शन ऐप है जिसमें 1 मिनट के अंदर अनुमान लगाना होता है । अगर आपका अनुमान सही लगा तो ठीक है , नहीं तो पूरा पैसा डूब जाता है ।

गुरु ट्रेड 7 कैसे काम करता है ? ( Guru Trade 7 Kaise Work  Karta Hai )

बहुत लोग यह सोचते हैं कि Guru Trade 7 एक रियल स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है ,जिसमें शेयर खरीदा और बेचा जाता है । लेकिन आपका यह सोचना सही नहीं है क्योंकि यह Stock Trading प्लेटफॉर्म नहीं है । आप इसमें ग्राफ को देखकर केवल अनुमान लगा सकते है , इस एप में आपको डिजिटल करेंसी(बिटकॉइन या गोल्ड) बिटकॉइन जैसा एक ग्राफ दिखता है जिसमें आपको 1 मिनट के अंदर यह देखना होता है कि ग्राफ ऊपर गया है या नीचे। लेकिन अगर आपका अनुमान सही लगा तो आपको लगभग 80% का फायदा मिलता है । लेकिन अगर आपका अंदाजा गलत हुआ तो आपके पैसे डूबने के 100% चांस रहते हैं । लेकिन इस एप पर ट्रेड करने से पहले एक बात जान लीजिए ,आप इसमें कमसे कम 20 रुपए के साथ ट्रेड कर सकते हो लेकिन उसके लिए सबसे पहले गुरु ट्रेड 7 में आपको 100 रुपए जमा करने होंगे ।

यह भी पढ़ें :
Funngro App से पैसे कैसे कमाए [रोज 500 तक]– पढ़ाई के साथ अब कमाई भी
मोबाइल से डॉलर कैसे कमाएं (रोज़ $10–20$): सीखो ये 5 नए AI स्किल्स!

गुरु ट्रेड कैसे खेला जाता है ( Guru Trade Kaise Khela Jata Hai )

गुरु ट्रेड 7 एप में Beginners के लिए दो Option दिया रहता है Real और Demo का , यदी आप इस ट्रेडिंग एप का पहली बार उपयोग कर रहें है तो आप Demo से शुरुआत कर सकते है । आपको सीखने के लिए इसमें 10000 रुपए मिलते है लेकिन ये नकली होते है । आप इसे केवल ट्रेड सीखने के लिए उपयोग कर सकते हो । जब आपको अच्छी तरह से ट्रेडिंग की जानकारी हो जाए तो इसमें 100 रुपए जमा करके 20 रुपए के साथ Real ट्रेडिंग कर सकते हैं । आपको बता दे कि इसमें आपको Up और Down ग्राफ को देखकर से सही और गलत का अनुमान लगाना होता है । अगर आपने 100 रुपए लगाए और आपका अनुमान सही हुआ तो आपके Invest के पैसे 170 रुपए हो जाते हैं। लेकिन यदि अनुमान गलत हुआ तो आपको एक भी पैसा नही मिलता है । इसलिए जब भी आप Online Trading करते हैं तो उससे संबंधित सभी जोखिम आदि की जानकारी पूरी तरह से ले ले । तभी गुरु ट्रेड 7 में पैसा लगाकर Trading करें ।

गुरु ट्रेड 7 एप डाउनलोड कैसे करें  (Guru Trade 7 app download )

गूगल प्ले स्टोर पर गुरु ट्रेड 7 ऐप डाउनलोड और रेटिंग्स
Google Play Store पर Guru Trade 7 ऐप का डाउनलोड इंटरफ़ेस।

अगर आप इस Trading App मे निवेश करना चाहते हैं ,तो सबसे पहले आपको Guru trade 7 app को Google Play store से अपने Phone में Download  करके Install करें । आप चाहे तो नीचे डायरेक्ट लिंक से भी सीधे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं । Download Guru Trade 7 App

Guru Trade 7 App पर एकाउंट कैसे बनाए ?

  • अभी तक तो आपने अपने फोन में Guru Trade 7 Trading एप Install कर लिया होगा । अब आगे Step By Step जानते है कि इस पर Account Create कैसे किया जाता है ।
  • सबसे पहले अपने फोन में Guru Trade 7  App ओपन करें ।
    अब आपके सामने एक New Page ओपन होगा ।यहां पर नीचे Left Side में Me के Option पर Click  करें ।
    अब अगले पेज पर सबसे ऊपर दिए गए Tap to Sign Up या Register बटन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में आपको Create Account का विकल्प दिखेगा, जिसमें आप अपना ईमेल आईडी और एक नया पासवर्ड बनाकर रजिस्टर कर सकते हैं ।
  • अगर आप ईमेल आईडी से रजिस्टर नहीं करना चाहते तो आप सीधे Google या Facebook के द्वारा भी इसमें लॉगिन हो सकते हैं ।

Guru Trade 7 Se Paise Kama Sakte Hai

हाँ, गुरु ट्रेड 7 पैसे कमाए जा सकते है ,लेकिन इसमें बहुत ज्यादा रिस्क रहता है । सबसे पहले आप ये जान लो कि यह कोई रियल ट्रेडिंग एप नहीं है , क्योंकि इसमें किसी कंपनियों के ना शेयर खरीदे जाते है और ना  ही बेचे जाते है इसलिए इसे ट्रेडिंग एप कहना जायज नहीं है । यह एक प्रेडिक्शन ऐप है जहां केवल 1 में के अंदर अंदाजा लगाया जाता है ,अगर आपका अनुमान सही हुआ तो ठीक नहीं तो पूरा पैसा बर्बाद हो जाता है । इसमें जो सबसे बड़ी बात है कि यह SEBI और RBI द्वारा मान्य नहीं है । RBI ने तो गुरु ट्रेड 7 को अलर्ट सूची में डाला है , यानी अगर आपको इसमें कोई वित्तीय जोखिम होता है तो आप कोई भी कानूनी शिकायत नहीं कर सकते है ।

यह भी पढ़ें –
मोबाइल से रोज ₹100 से ₹200 कमाने वाले टॉप 5 ऐप
Funda App से पैसे कैसे कमाए? [जानिए 100% वर्किंग तरीका]

गुरु ट्रेड 7 से पैसे कैसे कमाएं (Guru Trade 7 se paise kaise Kamaye )

अगर आप Guru trade 7में OnlineTrading करना चाहते है, तो आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होता है ।  इसमें आप  100-1000 रुपये तक अपने इच्छाअनुसार निवेश करके शुरुआत कर सकते हैं और अगर आप प्रथम बार इसका उपयोग कर रहें हैं तो  20-30 रुपये से भी ट्रेडिंग कर सकते हैं । अगर आप इससे पैसा कमाना चाहते हैं ,तो नीचे दिए गये इन स्टेप को ध्यान से पढें ।

  • ‌सबसे पहले आप Guru trade 7 app को ओपन करें
  • ‌अब इसमें Trading के लिए अपनी इच्छानुसार कोई भी डिजिटल करेंसी (Bitcoin या Gold) का चुनाव करें ।
  • ‌इसके बाद अब आपको इसमें  लाइव ग्राफ को देखकर Up और Down का अनुमान लगाना है ।
  • ‌अब आपको ग्राफ के ऊपर व नीचे के जाने पर क्रमश: Call(हरा बटन) व Put(लाल बटन) के विकल्प को चुनना होता है ।
  • ‌अगर आपने लाइव ग्राफ का सही अनुमान लगा लिया, तो आपको अपने लगाए हुए पैसे पर 70%–80% मुनाफा हो जाएगा । लेकिन अगर आपका अनुमान गलत हुआ तो आपके लगाए हुए पूरा पैसा डूब जाता है ।

गुरु ट्रेड 7 रियल या नकली (Guru Trade 7 real or fake in hindi )

गुरु ट्रेड 7 एप की हकीकत की बात की जाए कि यह रियल है या फेक है ,तो बहुत से इसके कारण है जो इसे सही की ओर इशारा करते है । लेकिन इसमें कुछ ऐसे छिपे हुए कारण है जिससे इसपर सवाल उठता रहता है ,तो आइए नीचे इसे अच्छे से समझते हैं ।

गुरु ट्रेड 7 रियल क्यों है ?

गुरु ट्रेड 7 पर कोई यूजर ट्रेडिंग के लिए ये सोचकर आता है कि , यह एप गूगल प्लेस्टोर पर अच्छी रेटिंग और रिव्यू के साथ उपलब्ध है । इसके अलावा यूजर को तब यह तब और रियल लगने लगता है जब इस एप मिलने वाले फ्री कैश 10000 रुपए से ट्रेडिंग करता है और जीतता है । इससे उसको लगता है कि अब रियल कैश लगाने पर पैसा मिल सकता है ।

गुरु ट्रेड 7 गलत क्यों है ?

इस एप की पहली सच्चाई है यह है कि इसके मालिक का कोई आता–पता नहीं है ,और उससे बड़ी बात ये है कि यह एप SEBI या RBI द्वारा मान्यता प्राप्त भी नहीं है। इसके अलावा तीसरी सबसे बड़ा कारण जो ह वह जीते हुए पैसा को निकालने में है। क्योंकि जब आप गुरु ट्रेड 7 से पैसा निकालने के लिए अप्लाई करते हो तो यह कई दिनों तक पेंडिंग दिखता है या कुछ कारण से आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता है ।

Guru Trade 7 Is Legal In India

बहुत लोग इस एप पर इसलिए आसानी से विश्वास कर लेते है कि यह Google Playstore पर उपलब्ध है । लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं कि भले ही गुरु ट्रेड 7 ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर दिख रहा हो ,लेकिन यह भारत में कानूनी तौर पर मान्य नहीं है । इसके अलावा यह SEBI और RBI से मान्यता भी नहीं है । इसलिए अगर आप इन सभी बातों को जानते हुए भी आप इस एप मैं पैसे लगाते है ,और आपका पैसा डूब जाता है तो आप इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे और कानूनी तौर पर भी आपको कोई सहायता नहीं मिल सकता है ।

यह भी पढ़ें –
घर बैठे मोबाइल से रोज ₹500 कैसे कमाए: सिर्फ 5 मिनट में समझें पूरा तरीका
फोन से बात करो और पैसा कमाओ (₹300 से ₹500 रोज) – Top 3 Apps
AI से पैसे कैसे कमाएं? 5 नए और आसान तरीके
टॉप 5 घर बैठे पैसे कमाने वाली स्किल (Money Making Skill) – 2026
ऑनलाइन काम करके पैसे कैसे कमाएं ?

निष्कर्ष –
गुरु ट्रेड 7 को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें हम केवल 20 रुपए लगाकर पैसे कमाने की शुरुआत कर सकते है । लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है । यह सरकारी नियम का पालन नहीं करती है और पैसा निकालने में भी समस्या आती है । शुरुआत में जब आप   इसमें मिलने वाले फ्री पैसों से ट्रेडिंग करते हो तो आपकी बहुत जल्दी जीत होती है और जल्दी कमाते हो । लेकिन जब आप सही में पैसा लगाते हो तो आपका पूरा पैसा डूब जाता है । इसलिए आप इस एप से ट्रेडिंग करने के बजाय कोई सुरक्षित एप, जैसे Angel One या Groww जैसे भरोसेमंद एप पर ट्राई करे ।

FAQ : Guru Trade 7 App से पैसे कैसे कमाए? Real या Fake? (नई जानकारी 2026)

Q1: गुरु ट्रेड सेवन क्या है ?
Ans : गुरु ट्रेड 7 एक ऑनलाइन प्रेडिक्शन ऐप है, जहाँ असली ट्रेडिंग ऐप की तरह शेयर खरीदे और बेचे नहीं जाते हैं। बल्कि इसमें आपको लाइव ग्राफ और अप व डाउन के बटन दिखते हैं, जिसमें आपको 1 मिनट के अंदर सही अनुमान लगाकर दांव लगाना पड़ता है।

Q2: क्या गुरु ट्रेड 7 सुरक्षित है ?
Ans : जब कोई नया यूजर इस ऐप में जुड़ता है तो उसे सीखने के लिए कुछ नकली पैसा मिलता है जिससे वह अभ्यास करता है और उसमें जीतता जाता है ,लेकिन जब वह असली पैसा लगाता है तो 90% हारने का चांस रहता  है ,अगर एक बार जीत भी गए तो पैसे निकालने((Withdrawal) में बहुत दिक्कत आती है । इसलिए यह एप सुरक्षित नहीं है ।

Q3: क्या गुरु ट्रेड 7 आरबीआई रजिस्टर्ड है ?
Ans : नहीं, गुरु ट्रेड 7 को आरबीआई द्वारा approved (मान्यता प्राप्त) नहीं किया गया है। बल्कि यह ऐप आरबीआई की अलर्ट लिस्ट में शामिल है, जिसका सीधा मतलब यह है कि यह भारत में कानूनी तौर पर मान्य नहीं है।

Q4: गुरु ट्रेड 7 का मालिक कौन है ?
Ans : गुरु ट्रेड 7 के मालिक और इसे बनाने वाली कंपनी की इंटरनेट पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके पीछे छिपे लोगों का पता न होने के कारण ही इस ऐप पर से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।

Disclaimer –
Guru Trade 7 भारत में SEBI या RBI द्वारा मान्यता प्राप्त (Registered) ऐप नहीं है, बल्कि यह एक बेहद जोखिम भरा प्रेडिक्शन (अनुमान लगाने वाला) प्लेटफॉर्म है जहाँ आपका पूरा पैसा डूबने का खतरा रहता है। ऊपर दी गई जानकारी केवल आपकी जागरूकता और शिक्षा के लिए साझा की गई है; इसलिए यदि आप इस ऐप में किसी भी प्रकार का निवेश करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका व्यक्तिगत फैसला होगा और उससे होने वाले किसी भी लाभ या हानि की ज़िम्मेदारी केवल आपकी होगी।

Pawan Rai
Follow
Visited 346 times, 10 visit(s) today

Leave a Comment