Income Ceritificate Kaise Banaye : आय प्रमाण पत्र ( Income Ceritificate ) महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक होता है । क्योंकि यह हमारी सालाना आय को प्रमाणित करता है । इसलिए इसकी जरूरत हमें हर सरकारी सुविधाओं लाभ उठाने के लिए बनवानी पड़ती है । इसके बिना हम कोई भी सरकारी स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं , और हमारा सबसे महत्वपूर्ण काम रुक जाता है । जिस कारण हमें बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।
लेकिन आप चिंता न करे , और न ही आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत है । क्योंकि आप घर बैठे आय प्रमाण पत्र Online Apply कर सकते हैं , यहां तक की आप खुद से आय प्रमाण पत्र डाउनलोड pdf में भी कर सकते हैं । तो चलिए आज हम नीचे पढ़ते हैं कि आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं (Income Certificate Kaise Banaye). इसलिए इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें ।
Income Certificate Kaise Banaye Online Apply
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) बनवाने के लिए आपको कुछ बेसिक जानकारियां रखनी पड़ती है । जैसे आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनता है ? अथवा आय प्रमाण ऑनलाइन कैसे बनाते है । आय प्रमाण पत्र बनवानें के लिए जरूरी दस्तावेज, आदि जानकारियां आपको Income Certificate Online Apply करने में मदद करती है ।
यह भी पढ़ें – Digital Birth Certificate कैसे बनाएं – मोबाइल से 5 मिनट में (2026)
आय प्रमाण पत्र क्या होता है ?
आय प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है, जो यह प्रमाणित करता है कि आपकी या आपके परिवार की एक साल की कुल कमाई कितनी है। इस प्रमाण पत्र के द्वारा ही सरकार अमीर और गरीब लोगों का निर्धारण करती है, जिसके आधार पर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। यही कारण है कि छात्र स्कूल-कॉलेज में फीस माफ करवाते हैं या स्कॉलरशिप का लाभ लेते हैं। यहाँ तक कि राशन कार्ड, मुफ्त इलाज और पेंशन जैसी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लिए भी यह सबसे जरूरी कागज़ है
आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए डॉक्यूमेंट
आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज का होने अनिवार्य होता है । अगर आप Income Certificate Online Apply करते समय, सही कागजात अपने पास नहीं रखते है तो आपका Income Certificate Reject भी हो जाता । इसलिए आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज आपके पास होना जरूरी हो जाता है ।
पहचान का प्रमाण (Identity Proof)
आपके पास अपनी पहचान को दर्शाने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड में से किसी एक का होना जरूरी है ।
यह भी पढ़ें – Photo से Detail कैसे निकाले? जाने AI विजुअल सर्च और रिवर्स इमेज के लेटेस्ट तरीके
पते का प्रमाण पत्र(Address Proof)
आय प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज में से एक आपके पते का प्रमाण पत्र होता है । इसमें आपका राशन कार्ड , बिजली बिल या निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) जैसे दस्तावेज में से किसी एक को लगा सकते हैं ।
आय का प्रमाण (Income Proof)
इसके बाद जो आपको अगला दस्तावेज आय का प्रमाण जरूरी होता है । जो आपके आय के अनुसार लागू होती है । अगर आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं तो अपनी आय को प्रमाणित करने के लिए सैलरी स्लिप , यदि आप नौकरी नहीं करते है तो आप अपने ग्राम प्रधान या पटवारी से स्व-घोषणा पत्र बनवा सकते हैं ।
अन्य जरूरी दस्तावेज
आय प्रमाण पत्र फार्म भरने के लिए और भी चीजों की आवश्यकता होती है । जैसे आपका बैंक पासबुक , पासपोर्ट साइज फोटो , मोबाइल नंबर होना जरूरी होता है । तभी आप सही से आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
यह भी पढ़ें – Jio में बिना रिचार्ज के नेट कैसे चलाएं – जाने 3 तरीका
आय प्रमाण पत्र बनाने का तरीका
अगर आप चाहते हैं कि Income Certificate Kaise Banaye Mobile Se तो आपको मै बता दूँ कि आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान है । आप Income Certificate दो तरीके से बनवा सकते हैं , ऑफलाइन और ऑनलाइन । जिसमें मै आपको आज घर बैठे आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? के बारे में बताऊंगा । आप घर से ही अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र आसानी से बना सकते हो ।
1 – सबसे पहले आपको ई –डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (e-district portal) पर जाना है यह आपके आय प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट है । अगर आप आय प्रमाण पत्र उत्तरप्रदेश के लिए बना रहे हैं तो यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर क्लिक करें ।
2 – अगर आपका इस पोर्टल पर पहले से अकाउंट बना है तो आप Login id और Password के द्वारा लॉगिन कर सकते हैं यदि आप नए यूजर है तो आपको सबसे पहले नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण? वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना है ।

3 – अब आपके सामने एक Income Certificate Registration Form का पेज होगा , जिसमें आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रपत्र लिखा होगा । इसमें आप यूजर आईडी बना कर नीचे खाली बॉक्स में अपना सही सही जानकारी भर ले । जानकारी भरने के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी को सबमिट करे और सुरक्षित करें विकल्प पर क्लिक कर दे । आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो गया और आपके नंबर पर एक मैसेज आया हो जिसमें पासवर्ड लिखा होगा ।

4 – अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है , अब आपको आय प्रमाण पत्र लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी मिल गया है । अगले स्टेप में आपको फिर ई –डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट के होम पेज पर आ जाना है । यहां आपको लॉगिन आईडी,पासवर्ड और कैप्चा डालकर सबमिट पर क्लिक कर देना है ।

5 – जब आप सबमिट पर क्लिक कर देते है तो आप अपने डैशबोर्ड में पहुंच जाते हैं । जहां आपको अपना लॉगिन आईडी ऊपर बाएं कोने में दिखाई दे रहा होगा। अब इस पेज पर आपको लिस्ट में पहली लाइन देखना है जहां आवेदन पत्र: प्रमाण पत्र सेवा लिखा होगा । उसके ठीक नीचे तीसरे नंबर पर आय प्रमाण पत्र वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ।

6 – जब आप आय प्रमाण पत्र पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक पेज खुलता है । आय प्रमाण पत्र सेवा हेतु ई –केवाईसी सत्यापन जहां , आपको अपना आधार नंबर डालना है । और सिक्योरिटी कोड डालकर आगे के खाली बॉक्स में सबमिट कर देना है ।

7 – जब आपका आय प्रमाण पत्र ई –केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो, अब आपको Income Certificate Apply Form को सही तरीके से भरना है । इसमें आप नाम , पता ,माता–पिता का नाम , आपका व्यवसाय क्या है , आपकी वार्षिक आय कितनी है आदि सभी जानकारी सही–सही भरे ।

8 – जब आप फॉर्म भर लेते हैं तो आपका अगला स्टेप फोटो और दस्तावेज अपलोड करने के लिए आता है । आप एक फोटो जो 50 KB से कम होनी चाहिए को उपलद करें और साथ हे में एक Self Decration Form का विकल्प दिया होगा जिसे डाउनलोड कर उसे फिल कर ले । इसके अलावा उसपर आपका हस्ताक्षर भी होना चाहिए । जब फॉर्म फिल हो जाए तो अपने कैमरे से फोटो खींच कर अपलोड कर दे । ध्यान रहे इस घोषणा पत्र की साइज 100 KB से कम हो ।
9 – इसके बाद आपको अपने पहचान और पता का दस्तावेज अपलोड करना है , जिसमें आप आधार कार्ड सलेक्ट कर आधार कार्ड को अपलोड कर देना है ।
11 – जब आपका Income Certificate Document Upload Process पूरा हो जाता है , तो आपको उसके बाद Income Certificate Apply Fees का विकल्प आता है । आप सेवा शुल्क भुगतान के लिए यहाँ क्लिक करें पर टच कर पेमेंट प्रोसेस पूरा कर सकते है । यहां पर आपको आय प्रमाण पत्र शुल्क के रूप में 15 रुपए देने होंगे । आप अपने फोन से , UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं । भुगतान होने के बाद पावती रसीद (Acknowledgement Slip) को अपने पास रख ले ।
12 – जब आपको आय प्रमाण पत्र पावती रसीद मिल जाता है । उसके बाद आय पत्र बनाने में 10 दिन से 15 दिन तक समय लग सकता है । आप घर बैठे आय प्रमाण पत्र स्टेटस चेक कर सकते हैं । आपको फिर ई –डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के होम पेज पर जाना है , और वहां पर आवेदन की स्थिति (Application Status) पर क्लिक करे ,अपना Acknowledgement Number भरे और ट्रैक पर क्लिक कर दे । इस तरह आप आय प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं ।
13 – जब आप स्टेटस चेक करेंगे 10 दिन बाद तो आपका आय प्रमाण पत्र अगर बन गया है तो , स्टेटस में स्वीकृत या Delivered दिखाई देगा । आप तुरंत अपने लॉगिन आईडी से डेशबोर्ड में चले जाना है । वहाँ पर आपको निस्तारित आवेदन (Delivered Applications) का विकल्प दिखाई देगा । जिसमें आपको Income वाले ऑप्शन को सलेक्ट कर लिस्ट में आवेदन वाले नंबर पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी आय प्रमाण पत्र आ जाएगा । आप चाहे तो आय प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है । अथवा आप आय प्रमाण पत्र PDF 2026 में भी डाउनलोड कर सकते हैं ।
निष्कर्ष –
अब आपको आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी वकील या एजेंट अथवा तहसील जाने की जरूरत नहीं है । आप बस 10 मिनट में खुद अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से बना सकते हैं । आज का पोस्ट Income Certificate Kaise Banaye पर आधारित था । जो मै आपको इस पोस्ट में एक–एक करके बताया हूं । अगर आपको इससे संबंधित कुछ पूछना है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं । हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित होगा । धन्यवाद
FAQ : Income Certificate Kaise Banaye
Q: 1 – उत्तर प्रदेश में आय प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
Ans : अगर आप चाहते हैं कि आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं UP में तो आपको यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट के आधिकारिक पोर्टल edistrict.up.gov.in पर जाकर सिटीजन लॉगिन (ई-साथी) के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करना होगा और आगे आय प्रमाण पत्र फॉर्म भरकर बनवा सकते हैं ।
Q: 2 – आय प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?
Ans : आय प्रमाण पत्र बनाने में लगभग 10 दिन से 15बड़ी तक कावसमय लग सकता है ।
Q: 3 – उत्तर प्रदेश में आय प्रमाण पत्र कैसे चेक करें ?
Ans : उत्तर प्रदेश में आय प्रमाण पत्र चेक करने के लिए आपको यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन की स्थिति (Application Status) पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं ।
Q: 4 – उत्तर प्रदेश में आय प्रमाण पत्र की वैधता कितने दिन की होती है ।
Ans : उत्तर प्रदेश में आय प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल तक की होती है । इसके बाद आपको नया बनवाना पड़ता है ।
Q: 5 : आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने में कितना खर्चा आता है?
Ans : आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है । आपको बता दे कि इसकी आधिकारिक सरकारी फीस मात्र 15 रुपए है ।
