APAAR ID कैसे बनाएं(2026)— Digilocker App से

APAAR ID Kaise Banaye : अगर आप एक छात्र हैं या आपके घर में कोई बच्चा स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई करता है, तो उसके लिए APAAR ID Card बनवाना अब अनिवार्य हो गया है। सरकार ने यह बड़ा कदम छात्रों के एडमिशन और पढ़ाई के दौरान कागजातों को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए उठाया है।आखिर यह अपार आईडी क्या है और इससे विद्यार्थियों को क्या फायदा होने वाला है?

आज के समय में स्कूलों और कॉलेजों में अपार आईडी कार्ड की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, इसीलिए छात्र इसे बनवाने का सही तरीका गूगल पर लगातार खोज रहे हैं। अगर आप भी इस खोज में हैं, तो मैं आपको बताना चाहता हूँ कि अब आपको कहीं और भटकने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। आप इसी पोस्ट को पढ़कर अपने मोबाइल फोन से ही सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपनी अपार आईडी खुद बना सकते हैं। इसलिए, अपार आईडी कैसे बनाएं (APAAR ID Kaise Banaye ) की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें!

अपार आईडी क्या है?

अपार आईडी कार्ड छात्रों का एक डिजिटल शैक्षणिक पहचान पत्र होता है, जिसमें छात्रों की पूरी पढ़ाई-लिखाई का लेखा-जोखा होता है। जिस प्रकार आपके बैंक में रखे पूरे पैसे का हिसाब-किताब आपके पासबुक में होता है, ठीक उसी प्रकार छात्रों की पढ़ाई से संबंधित पूरी जानकारी का रिकॉर्ड इस 12 अंकों के डिजिटल पहचान पत्र में सुरक्षित होता है, जिसे “डिजिटल शैक्षणिक पासबुक” भी कहते हैं।

अपार आईडी से क्या फायदा है?

APAAR ID कार्ड छात्रों की पूरी शिक्षा का डिजिटल रिकॉर्ड रखने वाली एक एकेडमिक पासबुक है। इससे छात्रों को निम्नलिखित फायदे मिलते हैं:

  1. अगर आप कहीं नया एडमिशन लेने जाते हैं तो आपको टीसी (TC) जमा करना होता है, लेकिन अब आपका काम केवल अपार आईडी से हो जाएगा।
  2. आप शुरू से लेकर जितने भी क्लास तक पढ़ाई किए हैं या कोई भी डिग्री आपने लिया है, उसका रिकॉर्ड एक ही जगह पर केवल आपके अपार आईडी कार्ड में सुरक्षित हो जाता है।
  3. अगर आप कहीं सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए जाते हैं तो सत्यापन (Verification) के लिए पूरा दस्तावेज देना पड़ता है, लेकिन अब पूरा दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। आपका काम केवल अपार आईडी से हो जाएगा।
  4. अगर छात्रों को सरकार की तरफ से कोई योजना या स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करना है, तो अलग से किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपार आईडी से आपके दस्तावेज आदि का वेरिफिकेशन आसानी से हो जाएगा।
  5. अगर आप किसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हो और बीच में ही उसे छोड़कर दूसरे कॉलेज में जाना पड़ा, तो आपको क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा (Academic Bank of Credits – ABC) मिलती है। इसमें आपके पिछले कॉलेज की पढ़ाई का पूरा पॉइंट्स (Credits) नए कॉलेज में ट्रांसफर हो जाता है।

यह भी पढ़ें –Income Certificate Kaise Banaye: मोबाइल से सिर्फ 10 मिनट में (2026 नया तरीका)

अपार आईडी बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?

APAAR ID बनाने के लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होना जरूरी है । हालांकि इसमें आपको ज्यादा कुछ डाक्यूमेंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी–

  • ‌आधार कार्ड
  • ‌मोबाइल नंबर (आपके आधार कार्ड से जुड़ा हो)
  • ‌स्कूल , कॉलेज, यूनिवर्सिटी की जानकारी , रोल नंबर आदि
  • ‌डिजिलॉकर अकाउंट

APAAR ID कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से


अपार आईडी कार्ड ऑनलाइन बनाने से पहले मै आपको कुछ बता देना चाहता हूँ कि , आप इसे 3 तरीके से बना सकते है । आपका पहला तरीका है APAAR Portal से , Digilocker APP के द्वारा , और तीसरा खुद स्कूल या कॉलेज से अपना जरूरी दस्तावेज देकर बनवा सकते हैं । लेकिन हम आपको यहाँ डिजिलॉकर ऐप के द्वार अपार आईडी बनाने का तरीका बताऊंगा जो बेहद हे आसान है ।

यह भी पढ़ें – Digital Birth Certificate कैसे बनाए – मोबाइल से 5 मिनट में 

Digilocker APP के द्वारा APAAR ID कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर ले ।
  2. Google Play Store पर DigiLocker ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प
    गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध आधिकारिक डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप।
  3. अब आपको Digilocker App को ओपन कर लेना है । जिसमें आपको अकाउंट बनाना है , जरूरी डिटेल्स भरकर अपना Digilocker Account बना ले ।
  4. DigiLocker app home screen dashboard interface in Hindi
    डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप का हिंदी होम स्क्रीन इंटरफ़ेस और डैशबोर्ड
  5. जब आप डिजीलॉकर पिन आदि सब सेट कर लेते है तो आपका अगला स्टेप डिजिलॉकर ऐप में लॉगिन का आता है ।आप पिन के द्वारा ऐप में लॉगिन कर ले ।
  6. जब आप डिजीलॉकर अकाउंट में लॉगिन हो जाते हैं तो आपको सर्च बॉक्स में APAAR ID लिखकर सर्च करना है । इसके बाद नीचें APAAR ID(दिल्ली) लिखा हुआ आ जायेगा ,जैसा आपको नीचे स्क्रीनशॉट में दिख रहा है ।
  7. Searching for APAAR ID card option inside DigiLocker app
    डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप के सर्च बार में APAAR ID ढूंढने की प्रक्रिया
  8. अब आपको APAAR ID(दिल्ली) पर क्लिक करना है । जिसके तुरंत बाद आपको APAAR ID Form का पेज ओपन होगा जिसको आपको सही–सही भरना है ।
  9. DigiLocker APAAR ID form fields for Academic Bank of Credit
    डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप में अपार आईडी (APAAR ID) फॉर्म भरने का पेज।

APAAR ID Digilocker Se Kaise Banaye Download

अपार आईडी डिजिलॉकर से बनाना बेहद आसान है । आप नीचे दिये गए स्टेप देखकर आसानी से बना सकते है ।

1 – Identity Type : इसमें आपको Roll Number , Registration Number , Enrollment Number , New Admission या None जैसे विकल्प दिखेंगे । आपके पास जो है उसपर क्लिक कर सलेक्ट कर लेना है ।
Identity Value – इसमें आपको जो आपने ऊपर विकल्प चुना है उसका नंबर लिखना है । अगर आपने रोल नंबर चुना है तो यह अपना रोल नंबर पूरा लिखना है ।

2 – Admission Year : इसमें आप उस साल को सलेक्ट करना है जिस साल आप एडमिशन लिए थे ।
Select I Am A Student at – इसमें आपको स्कूल ,कॉलेज या यूनिवर्सिटी का नाम चुनना है जिसमें आपने एडमिशन लिया है या लिया था ।

3 – जब आप यह बॉक्स को सही सही भर देते हैं तो आपको आगे नीचे Get Document पर क्लिक कर देना है । अब आपका अपार आईडी बनकर तैयार होकर स्क्रीन पर दिखने लगेगी । आप इसे  APAAR ID PDF Format में डाउनलोड कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें – Photo से Detail कैसे निकाले?…

निष्कर्ष –
आज के समय में छात्रों को APAAR ID बनवाना अनिवार्य हो गया है । क्योंकि यह आपकी पढ़ाई के रिकॉर्ड को एक जगह सुरक्षित रखता है । अगर आप कही एडमिशन लेते है या स्कॉलरशिप हुआ अथवा कोई सरकारी सुविधा प्राप्त करना हो तो आपको दस्तावेज की लंबी या भरी भरकम फाइल ले जाने की जरूरत नहीं है ।आपका काम केवल अपार आईडी से हो जाएगा । इसे आप आसानी से डिजिलॉकर ऐप या अपार पोर्टल के द्वारा बहुत ही आसानी से बनवा सकते हैं । आज के पोस्ट में आपने पढ़ा कि Apaar ID Kaise Banaye. हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित हुआ होगा। धन्यवाद

FAQ : APAAR ID Kaise Banaye 

Q 1: डिजिलॉकर से अपार आईडी कैसे बनाएं ?
Ans : डिजिलॉकर ऐप में लॉगिन कर, अपार आईडी सर्च करें। इसके बाद फॉर्म में स्कल/कॉलेज,रोल नंबर आदि भरकर Get Document आर क्लिक कर दे ।

Q 2 : 3 से 6 वर्ष के बच्चों की अपार आईडी कैसे बनाएं ?
Ans : अगर आप अपने बच्चे का अपार आईडी बनवाना चाहते है तो UDISE+ पोर्टल , आंगनवाड़ी के द्वारा बनवा सकते है । जिसमें बच्चे का आधारकार्ड और आपकी कोई एक आईडी लगेगा ।
Q 3 : आंगनबाड़ी के बच्चों की अपार आईडी कैसे बनाएं?
Ans : आंगनवाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों का अपार आईडी बनाने के लिए पोषण ट्रैकर (Poshan Tracker) ऐप में लॉगिन करके बच्चे के आधार नंबर और माता-पिता की लिखित सहमति के द्वारा बनाया जा सकता है ।
Q 4 : अपार आईडी कैसे डाउनलोड करें ?
Ans : जब आपका अपार आईडी बन जाता है तो आप डिजीलॉकर में Issued Documents'(जारी किए गए दस्तावेज़ के द्वारा डाउनलोड पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं ।

Q 5 : APAAR ID kaise hota hai
Ans : अपार आईडी एक 12 अंकों का डिजिटल कार्ड होता है , जिसमें छात्रों की पूरी पढ़ाई का डाटा सुरक्षित होता है ।

Pawan Rai
Follow
Visited 1 times, 1 visit(s) today

Leave a Comment