Kisi Ka Number Kaise Pata Kare : हम सभी के साथ कभी–कभी ऐसा होता है कि हमारे फोन से किसी खास रिश्तेदार , दोस्त या कोई ऐसे लोगो का फोन नंबर भूल जाता है या नहीं रहता है । जिसकी हमें जरूरत होती है उससे बात करने की , लेकिन हमारे पास नंबर नहीं रहता है । उस स्थिति में हम यह सोचने लगते हैं कि Number Kaise Milega ताकि उससे बात हो सके । अब हम लोग क्या करते हैं कि , किसी का नंबर पता करने का तरीका इंटरनेट पर खोजने लगते हैं ।
आप तो जानते हैं कि इंटरनेट पर बहुत से ऐसे वेबसाइट और एप्स है जो आपको मोबाइल नंबर पता करने का ट्रिक बताने का वादा तो करते हैं लेकिन वह रियल नहीं रहता है । आप फर्जी और स्कैम का शिकार हो जाते है और इस तरह से आपके फोन का डाटा भी चोरी हो सकता है । लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि, हम आपके लिए किसी का नंबर पता करने के लिए इस पोस्ट में सही , सुरक्षित और विश्वसनीय तरीका लाए हैं । इसलिए Kisi Ka Number Kaise Pata Kare पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें ।
नोट– यह लेख केवल शैक्षिक और सामान्य जानकारी के लिए है। यहाँ बताए गए तरीकों की मदद से आप केवल उन्हीं लोगों का मोबाइल नंबर पता कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी जानकारी इंटरनेट पर ‘पब्लिक’ (Public) की हुई है।
Kisi Ka Mobile Number Kaise Pata Kare Online
किसी का नंबर पता करने के लिए आप गूगल ,फेसबुक लिंक्डइन तथा ऑनलाइन डायरेक्टरी आदि सोशल मीडिया के द्वारा पता कर सकते है । नीचे हम आपको इसी से संबंधित नंबर पता करने के 5 सुरक्षित तरीके बताए है ,जो आपके लिए हेल्पफुल साबित हो सकता है ।
1 – National Cellular Directory के द्वारा

अगर आप किसी ऐसे शख्स का मोबाइल नंबर सर्च कर रहे हैं जो विदेश में रहता हो , खासकर अमेरिका (US) में तो आपको National Cellular Directory Website का उपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा । इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर व्यक्ति का नाम और एड्रेस डालकर उसका नंबर निकाल सकते हैं । आपको बता दे कि इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपको पैसा दना पड़ेगा , क्योंकि National Cellular Directory Free नहीं है ।
इसके इस्तेमाल के लिए आपको पेड प्लान लेना पड़ता है । कभी–कभीं National Cellular Directory Happy Hour करके ऑफर आता है , जिसमें आपको कुछ घंटे इसकी सेवा बिल्कुल फ्री रहती है । हालांकि आपको बता दे कि National Cellular Directory India के नंबर लिए काम नहीं करेगा । इसलिए इस टूल का उपयोग अगर आप इंडियन लोगो का नंबर खोजने में करेंगे ,तो यह काम नहीं करेगा ।
2 – Truecaller App के द्वारा

अगर आप बहुत दिनों से किसी दोस्त , मित्र या रिश्तेदार का फोन नंबर सर्च कर रहे हैं । लेकिन नहीं मिल पा रहा है तो मै कहूंगा कि आप एक बार Trucaller App पर ट्राई कीजिए । आप Truecaller Name Search के द्वारा किसी का भी नंबर आसानी से निकाल सकते हैं ।
आप Truecaller Search Box में उस व्यक्ति का नाम सर्च करे , अगर आपने कभी उससे फोन पर बात किया है ,और वह व्यक्ति अपनी Truecaller Profile को ऑन किया है तो आपका उसका नाम और नंबर फोटो आसानी से दिख जाएगा । दूसरी स्थिति में अगर आप उस व्यक्ति से पहली बार बात करने के लिए नंबर खोज रहे है , तब इसके लिए आपको Truecaller Membership लेना पड़ेगा । जब आपका Truecaller ID पैसे वाला हो जाता है तो किसी का भी नंबर आप नाम से खोजेंगे तो Name ,Number और Location आपको दिख जाएगा ।
3 – Linkdin के द्वारा

अगर दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रोफेशनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बात करे तो वह Linkdin है । यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर के लोग नौकरी ,बिजनेस और नई स्किल की जानकारी लेने आते हैं । अगर आप ये सोच रहे है कि इससे Number Kaise Milega तो मै आपको बता देता हूं कि , जिस भी शख्स का मोबाइल नंबर चाहिए, सबसे पहले ये सर्च करे कि उसका नाम Linkdin Account पर है कि नही है । अगर है तो आपको Linkdin Profile के नीचे एक Contact Info का ऑप्शन मिलेगा । जिसमें आपको मोबाइल नंबर मिल जाएगा। अगर फोन नंबर नहीं दिख रहा है तो आपको कनेक्ट का रिक्वेस्ट भेजना होगा । जब वह व्यक्ति अप्रूव करेगा तो आपको उसका नंबर दिखने लगेगा । इस तरह आप Contact finder LinkedIn से किसी का नंबर पता कर सकते हैं ।
4– Google के माध्यम से

अगर आप किसी का कॉन्टैक्ट नंबर पता करना चाहते है ,लेकिन आपको पता नहीं है कि कैसे पता करें। तो इस स्थिति में आपके सामने सबसे सही विकल्प गूगल आता है । लेकिन आपको मै एक बात बता देता हूं कि Google Se Number Nikalna बहुत ही आसान है । लेकिन आप उस व्यक्ति का फोन नंबर तभी निकाल सकते है जब वह व्यक्ति कोई Famous Person हो , इसका मतलब ये हुआ कि आपके उस व्यक्ति का कोई दुकान हो , कोई बिजनेसमैन हो या कोई हॉस्पिटल ,स्कूल आदि का डॉक्टर और अध्यायक हो तो उसका नंबर आपको आसानी से मिल जाता है ।
इसको अलावा कोई शख्स अगर गूगल पर अपना एड्रेस , इन्फो आदि लिस्ट किया है तो आपको उसका नंबर आसानी से मिल जाएगा । गूगल से नंबर खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप किसी नाम को इनवर्टेड कामा लगाकर , जैसे “Anand Yadav Noida” सर्च करे तो आपको सही जही जानकारी मिल जाती है । इस तरह आप किसी का फोन नंबर के बारे में जानकारी ले सकते हैं ।
5 – Facebook के द्वारा

अगर आप किसी का नंबर फेसबुक से पता करना चाहते हैं तो , बहुत ही आसानी से कर सकते है । लेकिन इसमें परेशानी यह है कि फेसबुक चलाने वाला शख्स Facebook Number को हाइड न किया हो यानी Only Me पर ना हो । क्या होता है कि बहुत से लोग अपना फेसबुक प्रोफाइल को हाइड कर देते है या Facebook Contact Info को hide या Only Me अथवा Only Friend कर देते है ।
फेसबुक से फोन नंबर जानने के लिए सबसे पहले अपने Facebook Account में आपको लॉगिन करना पड़ेगा । जब आप उस शख्स का Facebook Profile Name सर्च कर है ,तो उसे खोलकर कॉन्टैक्ट इन्फो या About Section में देख सकते है । उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिखेगा । अगर नहीं दिखा तो समझ जाइए कि उसने हाइड किया हुआ है । इस स्थिति में आप उसको मैसेज रिक्वेस्ट भेजकर नंबर मांग सकते हैं ।
यह भी पढ़ें –APAAR ID कैसे बनाएं(2026)— Digilocker App से
Income Certificate Kaise Banaye: मोबाइल से सिर्फ 10 मिनट में (2026 नया तरीका)
निष्कर्ष –
अगर आप किसी का नंबर निकालना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए सुरक्षित तरीकों का ही उपयोग करें। आजकल इंटरनेट पर बहुत से फ्रॉड ऐप और वेबसाइट है जो नंबर दिलाने का वादा तो करते है लेकिन वह आपको गुमराह करते है और स्कैम का शिकार हो जाते है । इसलिए इन असुरक्षित टूल का उपयोग में न लाये और सुरक्षित रहे । आज का पोस्ट Kisi Ka Number Kaise Pata Kare पर आधारित था । हमें आशा है कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा । धन्यवाद
FAQ : Kisi Ka Number Kaise Nikale
Q: नाम से किसी का मोबाइल नंबर कैसे पता करें?
Ans: नाम से किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर निकालने के लिए आप वैध तरीके, जैसे लिंक्डइन,गूगल ,फेसबुक और नेशनल सेल्यूलर डायरेक्टरी के द्वारा निकाल सकते है । यदि उसने अपनी जानकारी पब्लिक किया है ।
Q : नेशनल सेल्यूलर डायरेक्टरी क्या है ?
Ans : यह ऑनलाइन पब्लिक डायरेक्टरी है जो ज्यादातर सेवा USA के लिए देती है । इस वेबसाइट से कोई भी अमेरिका में रहने वाले लोगों का नाम , पता आदि आसानी से निकाल सकता है ।
Q : क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे किसी का छिपा हुआ नंबर मालूम किया जा सके ?
Ans: नहीं, ऐसा कोई वेबसाइट , एप या वैध तरीका नहीं है जो किसी भी व्यक्ति का छिपा हुआ नंबर बता सके । अगर कोई प्लेटफॉर्म ऐसा दावा करता है तो सावधान रहे , क्योंकि वह फेक हो सकता है ।
Disclaimer : इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जागरूकता (Educational & Informational) के उद्देश्य से लिखी गई है। यह लेख किसी भी ऐप या वेबसाइट से किसी का पर्सनल नंबर निकालने के लिए बढ़ावा नहीं देता है और न ही ऐसी कोई अवैध ट्रिक बताता है। किसी भी व्यक्ति का नंबर उसकी मर्जी के बिना निकालना प्राइवेसी (Privacy) का उल्लंघन है। अतः इस जानकारी के उपयोग से यदि कोई समस्या या नुकसान होता है, तो [carealltype.co.in] इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है।
