किवी फल के फायदे(benefits of Kiwi fruit)

किवी फल के फायदे(benefits of Kiwi fruit)

 

किवी फल


हमारा स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी संपत्ती होती है
तथा हेल्दी रहने के लिए उचित आहार लेना आवश्यक हो गया है।
किवी फल हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है  यह हमारे शरीर को हेल्दी रखने में कई प्रकार से सहायता करती है।

बालो का गिरना अब बंद,आजमाएं ये तरिका

हृदय को स्वस्थ रखता है
हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है डाक्टर्स हमसे हृदय को स्वस्थ रखने की सलाह देते है क्योकि हृदय का काम हमारे शरीर में रक्त का संचार करना होता है।हृदय रक्त को पंप करता है इस प्रक्रिया में दिल सिकुड़ता और फैलता रहता है।
इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए उचित खान-पान,डेली वर्क आउट तथा सही दिनचर्या का पालन करना चाहिए।
किवी फल के सेवन से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है
कीवी फल मे बैक्टीरियल-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते है जो हमारे सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

त्वचा में निखार आती है
किवी फल न केवल स्वादिष्ट तथा पोषण युक्त होता है  बल्कि यह हमारी त्वचा को भी खुबसुरत बनाने मे सहायता करता है।इसका नियमित सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ नष्ट हो जाते है इस प्रकार यह हेल्दी और चमकदार त्वचा प्रदान करता है।

किवी फल


डेंगू बूखार में लाभकारी
किवी फल में पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है फाइबर कोलेस्ट्राल को नियंत्रित करने में मदद करता है ।
डेंगू जैसे बुखार में डाक्टर किवी फल खाने की सलाह देते हैं।

पाचन क्रिया स्वस्थ
किवी फल के सेवन करने से पेट की समस्या भी ठीक हो जाती है।इसमे पेट को साफ करने का भी गुण पाया जाता है जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है  आज के समय मे कब्ज आदि की समस्या आम हो गयी है इसलिए पेट को स्वस्थ रखने के लिए किवी फल का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत करता है
किवी फल में विटामिन सी और पॉलीफेनाल की उपस्थिति के कारण यह हमारी इम्यूनिटी को बढाने में मदद करता है। जिससे हम अपने आप को तरोताजा और फुर्तिला महसुस करते हैं

रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढाए)

वजन नियंत्रित करने मे सहायक
किवी फल वजन कम करने में भी मदद करता है क्योंकि इसमें वसा की मात्रा लगभग नही होती है तथा इसके कार्बोहाईड्रेट ज्यादा फाइबर के रुप में होते है साथ ही इसमे फाइबर घुलनशील भी होते है जो भुख लगने की प्रक्रिया को कम करते है।

डिस्केलमर- यहां दी गई जानकारी सामान्य स्टडी के अधार पर लिखा गया है ।अत:किसी भी रोग या परेशानी के लिए सेवन करने से पहले डाक्टर्स या एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें।

close