AI से kids वीडियो कैसे बनाएं?

AI Kids Video Kaise Banaye : क्या आप जानते हैं कि आजकल YouTube , Instagram पर  AI Kids Video Funny और AI Kids Cartoon Video ज्यादा ट्रेंडिग में चल रहा है । बहुत से कंटेंट क्रिएटर ऐसे छोटे बच्चो से संबंधित एआई वीडियो बनाकर अपने हर एक वीडियो पर करोड़ों व्यू पा रहे हैं ।

अगर आप भी अपने यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम के लिए ऐसे ही AI Video बनाना चाहते हैं , तो आप फ्री में बना सकते हैं । आपको इसमें कुछ करने की आवश्यकता नहीं है । बस आपको सही से Best AI Video Maker Tools का उपयोग करना है । आप तुरंत AI Kids Story , AI Kids Cartoon से संबंधित किसी भी टॉपिक पर सुंदर वीडियो बना सकते हो ।

AI Se Kids Video Kaise Banaye Free Me

बच्चों की Animated Video बनाना बहुत ही आसान है । लेकिन क्या आप जानते है कि एक AI Video बनाने के लिए क्या जरूरी होता है । अगर नहीं जानते है तो मै आपको नीचे कुछ आसान तरीका बताया हूं, जिसके द्वारा आप आसानी से बच्चों का एआई वीडियो बना सकते हैं ।

सबसे पहले आप यह समझिए कि किसी भी वीडियो के लिए क्या जरूरी होता है । जैसे किस टॉपिक पर आप वीडियो बना रहे हो , क्या बोलना है (Script) , वीडियो की तस्वीर कैसे रहेगी , वीडियो में जो बच्चा है वह चलेगा कैसे आदि । AI Video Generate करने के लिए आपको आगे क्या क्या करना है , नीचे आसान स्टेप्स में समझते हैं ।

यह भी पढ़ें – Digital Birth Certificate कैसे बनाए – मोबाइल से 5 मिनट में (2026)

1 – AI Kids Video Script

बच्चों की मजेदार और Viral AI Video बनाने के लिए सबसे पहले कोई स्क्रिप्ट तैयार करना है । स्क्रिप्ट में आप कोई भी टॉपिक ले सकते हैं । जैसे , जंगल में शेर और उसके सामने एक बच्चा,बिल्ली के साथ बच्चे की मजेदार वीडियो , Viral AI Dancing Baby Video ,Superman AI Baby आदि कोई भी आप टॉपिक के लिए AI Video बना सकते हैं ।

जब आप Video के लिए कोई टॉपिक सोच लेते है , तो उसके बाद अगला कदम Script लिखवाने का है । आज के समय में अगर सबसे अच्छा Script Generator AI Tool अगर कोई है तो वह ChatGpt है । आप इससे किसी भी टॉपिक पर स्क्रिप्ट तैयार करवा सकते हो ।

Chatgpt पर आपको कोई kahani , जैसे AI Baby Superman को ले लेते हैं । एक छोटा बच्चा सुपरहीरो की ड्रेस में है ,और वह उड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन उड़ नहीं पा रहा है । बार बार वह पानी के टप में जाकर गिर जा रहा है । इन सभी फनी नजारा को एक बिल्ली देखती है और म्याऊ बोलती है , इसके बाद बच्चा बिल्ली को दौड़ाता है ।

जब आप हिंदी में कोई कहानी लिखवा लेते है ChatGpt से तो अब समय आता है , Leonardo.ai या Lexica.art जैसे टूल्स के लिए Prompt लिखवाने का ताकि आपका वीडियो या इमेज उस हिसाब से बन सके । आप ChatGpt पर ही अपनी Script का अंग्रेजी Prompt तैयार करा सकते है ।
बस आपको Chagpt को कहना है कि इस कहानी को अलग अलग सेंस में बाट कर एक 3D Pixel Style English Prompt तैयार कर दो । इस तरह आप AI Video Generator Tools के लिए AI Prompt Generate कर सकते हो ।

Leonardo.ai se Kids Baby Ka Photo Banwaye

बहुत से लोग इन टूल्स में Prompt डालकर डायरेक्ट AI Dancing Baby Video Generate करा लेते है , लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है । अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका हर सेंस का Baby Kids का फेस बदल जाएगा और आपकी वीडियो भी अच्छी नहीं आएगी । आपको सबसे पहले कोई भी AI वीडियो बनवानी है तो पहले उस वीडियो के लिए अलग अलग सेंस के लिए इमेज Generate कराए । जब आप ऐसा करते है यानी AI Image Generator Tools से एक ही कहानी के लिए कई तरह के इमेज बनवाते है और उससे वीडियो बनवाएंगे तो पूरी वीडियो में चेहरा एक जैसा रहेगा ।

आपको Leonardo.ai कि वेबसाइट पर जाना है और अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन हो जाना है । जब पूरी पेज ओपन हो जाए तो आपको सबसे पहले कुछ सेटिंग करनी है । सबसे पहले आपको Ratio सलेक्ट करना है इमेज की 9:16 या 16:9 पर सेट करना है । इसके बाद Style में आपको 3D Animation Style सेट कर देना है । इसके बाद आपको Prompt वाले बॉक्स में ChatGpt द्वारा लिखवाया गया Prompt  डाल कर Create पर क्लिक कर देना है । यह टूल आपको कई तरह के इमेज बनाकर दे देगा । जिसे आपको डाउनलोड कर लेनी है ।

AI Photo Ko Video Me badle

जब आपकी इमेज तैयार हो जाती है तो आप को अब उस फोटो को वीडियो में बदलने का समय आ जाता है । अब आपको AI Image to Video Generate करने के लिए इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन टूल्स Runway AI , Killing AI , Pika Labs जैसे टूल्स में से किसी एक को ले सकते हैं ।

जब आप कोई वेबसाइट को ओपन करते है तो आपको   AI Kids Photo को इस टूल्स पर अपलोड कर देना है । इसमें आपको जो भी फोटो में Motion करानी है । उस हिसाब से Prompt लिखकर Prompt वाले बॉक्स में डाल देना है । इसके बाद जनरेट वीडियो पर क्लिक कर वीडियो को डाउनलोड कर सकते है । इसी तरह आपको हर एक फोटो के लिये इस तरह वीडियो बनानी है और डाउनलोड कर लेना है ।

यह भी पढ़ेंPhoto से Detail कैसे निकाले? जाने AI विजुअल सर्च और रिवर्स इमेज के लेटेस्ट तरीके

AI KidsVideo Ke liye Voiceover Banaye

जब आप फोटो से वीडियो बना लेते है तो , आपका अगला स्टेप वीडियो के लिए आवाज बनाना होता है । AI Kids Voice Generate करने के लिए आपको Eleven lab जैसा बेहतरीन टूल नही मिलेगा । यह वेबसाइट आपको हर महीने फ्री क्रेडिट भी देती है । आप इस टूल्स की मदद से बच्चों की मजेदार आवाज वाली Voice बना सकते हैं ।

Eleven Lab से Kids Funny Voice बनाने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर लेना है । जब वेबसाइट ओपन हो जाए तो आपको Speed ,Pitch  आदि वॉयस की अच्छे से सेट कर लेनी है । इसके बाद बच्चों की वॉयस बनाने के लिए आपको वॉयस में Glinda , Lilly जैसे वॉयस को सलेक्ट कर लेना है । इसकी आवाज Kids Cartoon जैसी और Funny लगती है । पूरा सेटअप करने के बाद जो भी आपने स्क्रिप्ट लिखवाई थी उसे उस खाली बॉक्स में पेस्ट कर जनरेट पर क्लिक कर देना है । कुछ सेकेंड में आपकी आवाज बनकर तैयार हो जाती है । अब उसे डाउनलोड कर सकते हैं ।

AI Kids Video बनाने के लिए जो जरूरी था वह अब बन कर तैयार हो गया है । आपने कहानी (Script) बना लिया , आपने Image Prompt बनवा लिया । इसके बाद इमेज बन गया और जिसका आपने वीडियो भी बना लिया। अंत में वीडियो का वॉयसओवर बनाया । इस तरह आप सभी पार्ट्स बना लिए जो वीडियो के लिए जरूरी है ।

यह भी पढ़ें –Phone Call पर अपनी आवाज कैसे बदलें ?

5 – Video ko Edit Kare

अब आता है अगला स्टेप उन सभी वीडियो को मिक्स करने का जिससे एक फुल वीडियो बन सके । इसके लिए आपको कोई Best Video Editor App से वीडियो को एडिट करना पड़ेगा । आप वीडियो को एडिट करने के लिए CapCut , Inshot, VN Editor जैसे ऐप का उपयोग कर सकतें । जो कि बिल्कुल फ्री है  , इसमें आप वीडियो के लिए सबसे पहले वीडियो को ऐप में अपलोड करेंगे ।

अपलोड करने के बाद वीडियो की टाइमिंग के ले , इसके बाद आप इसमें Music पर क्लिक कर वॉयस को अपलोड कर दे । आगे आप इसमें Effect , Animation ,Zoom in ,Zoom Out करके वीडियो को एक नया लुक दे सकते हैं । इस तरह आपकी Ai Kids Video पूरी कंप्लीट  बन जाती है ,जिससे आप आसानी से डाउनलोड कर अपने channel पर अपलोड कर सकते हैं ।

निष्कर्ष –
अगर आपका यूट्यूब चैनल है या Instagram Account है तो आप अपने चैनल के लिए इन तरीकों से वीडियो , बहुत ही आसानी से बना सकते है । AI Kids Video एक ऐसा टॉपिक है जिसे लोग मनोरंजन के लिए बना बहुत देखते हैं । अगर आप इस टॉपिक पर वीडियो बनाते हैं तो व्यू लाखों नहीं बल्कि करोड़ो में आएगा । आज का पोस्ट AI Kids Video Kaise Banaye पर आधारित था , आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए हेल्पफुल साबित हुआ होगा । धन्यवाद

Pawan Rai
Follow
Visited 1 times, 1 visit(s) today

Leave a Comment