Best Books For Personal Growth: क्या आप भी अपनी जिंदगी दिखावटी जी रहे हैं, जहां बाहर से देखने में तो सब अच्छा है , लेकिन हकीकत कुछ और है । जिंदगी में आगे न बढ़ पाना ,असफलता का डर , उदासी तथा कंफर्टजोन से बाहर न आना , और दुसरो की हाईलाइट देखकर आपका moral डाउन हो जाना , आपकी समस्या है तो आपको नीचे दी गई Motivational Books पढ़ना चाहिए ।
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हम सभी सबसे ज्यादा रील लाइफ में जी रहे है । जब हम कोई अमीर कैसे बने Book पढ़ते है तो , हमारा करोड़पति माइंडसेट कहता है कि कुछ बड़ा करना है । लेकिन , कुछ नया करने में डर लगता है । क्या आपको पता है कि , इसके पीछे दिमाग का रहस्य क्या है ।
आज का पोस्ट उन 5 प्रेरणादायक किताबों से है जिन्हें पढ़कर बहुत से लोग विद्वान , अमीर और जीवन में सफलता हासिल किए है ।
“ ये किताब केवल कागज का पन्ना नहीं है बल्कि विद्वानों द्वारा लिखा गया ज्ञान का वो भंडार है जिसमें स्वयं का विकास ( Self Improvement ) के साथ–साथ जीवन में संघर्ष , सफलता , खुशहाली , प्रेरणा जैसे रहस्यों को बहुत बारीकी से बताया गया है ”
हमारा दिमाग कैसे काम करता है
दिमाग की साइकोलॉजी के अनुसार , जब हम किसी फील्ड में असफल हो जाते हैं तो हम निराश हो जाते है और फिर हम उस काम को करने में डरने लगते है । इस स्थिति में हमारा दिमाग इसे एक खतरे के रूप में भांपता है ।
वही अगर जब हम कोई नया काम करते है तो लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए हमारे अंदर संघर्ष ,जज्बा और Self Confidence कूट–कूट कर भरा रहता है । इस स्थिति में हमारा दिमाग फाइट मोड में होता है ।
अच्छी किताबें पढ़ो प्रेरणा देगी
ज्ञान का आधार पुस्तक है , जिसमें अच्छे जीवन जीने के रहस्य होते हैं । इसलिए , इससे अर्जित किया हुआ ज्ञान आपके दिमाग से न कोई जबरदस्ती मिटा सकता है और ना ही कैद कर सकता है ।
सच कहा जाए तो ये Motivational Books से लिया गया ज्ञान , आपके एक सच्चे मित्र के समान होती है । जो हर समय और हर परिस्थितियों में आपके साथ चलती है और आपको Mentally Strong बनाती है । इसलिए ये प्रेरणादायक किताबें जीवन के हर मोड़ पर आपके काम आती है ।
व्यक्तिगत विकाश के लिए 10 मोटिवेशनल किताबें ( Best Books For Personal Growth )
1 – विटामिन ज़िंदगी (Vitamin Zindagi by Lalit Kumar)
यह पुस्तक ललित कुमार द्वारा लिखित , एक ऐसे बच्चे के जीवन पर आधारित है जो शरीर से दिव्यांग और असहाय है । लेखक ने इस किताब में उस बच्चे के परिश्रम और संघर्ष पर प्रकाश डाला है जिसने , अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से कैसे असहाय होने के बावजूद असाधारण सफलता हासिल की।
लेखक ने अपनी किताब विटामिन जिंदगी में इस बात पर प्रकाश डाला है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करते है । उसी प्रकार हमारा माइंडसेट को पॉजिटिव बनाने के लिए आत्मविश्वास , प्रेरणादायक बाते , प्रेरक जानकारी की आवश्यकता होती है ।
इसलिए अगर आप जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं या आपको लगता है कि जीवन जीना कितना कठिन है । तो यह Best Books For Personal Growth कि पुस्तक आपको जरूर पढ़नी ही चाहिए । अगर आप निराशा भरी जिंदगी को बदलना चाहते है तो यह पुस्तक आपके घर जरूर होनी चाहिए ।
2 – ट्वेल्थ फ़ैल (Twelth Fail by Anurag Pathak)
अनुराग पाठक द्वारा लिखित , ट्वेल्थ फैल बुक एक ऐसे लड़के के जीवन पर प्रकाश डालती है । जो असफल होने के बावजूद भी कभी हार नहीं माना । यहां तक कि उसने कभी उम्मीद नहीं छोड़ा और कमजोरियों को दूर किया , जिससे एक दिन वह सफल व्यक्ति के श्रेणी में अपना नाम दर्ज करा दिया ।
जी हां , यह कहानी IPS मनोज कुमार शर्मा पर आधारित है । जिनका , पालन पोषण एक साधारण घर में हुआ है । 12 वी कक्षा में फेल होने के बावजूद इन्होंने इसे कभी रुकावट नहीं माना और एक दिन वही लड़का अपनी लगन व मेहनत से IPS बना ।
आज महेश कुमार शर्मा की कहानी सिविल सेवा सर्विस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक प्रेरणा है । अगर आप भी जिंदगी में आने वाली रुकावटें और छोटी–छोटी असफलता से टूट चुके है और एक नई शुरुआत करना चाहते हैं तो यह किताब आपको जरूर पढ़ना चाहिए ।
3 – अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें (The 7 Habits of Highly Effective People By Stephen R. Covey )
यह पुस्तक स्टीफन आर. कोवी द्वारा लिखित है । जो , सफल और प्रभावशाली लोगों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालती है । कोवी ने अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें‘ (The 7 Habits of Highly Effective People किताब का उद्देश्य लोगों के व्यक्तित्व विकास पर जोर डालना है ।
लेखक ने इस किताब में 7 ऐसे सिद्धांतों का जिक्र किया है , जो मनुष्य को सफल बनाती है । सफलता केवल परिश्रम से ही नहीं मिलता है । बल्कि , प्रत्येक व्यक्ति अगर चाहे तो अपने जीवन चरित्र और आदतों को सुधार कर भी जिंदगी में सफल हो सकता हैं ।
यह पुस्तक आपको जीवन में सफलता हासिल करने की कला सिखाती है जिससे आपकी सोच और नजरिया बदल जाता है । इससे आपको मोटिवेशन के साथ –साथ ताजगी का एहसास होता है जिससे आपको लक्ष्य हासिल करने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगी ।
4 – जीतना है तो जिद करो (Jeetna Hai To Jid Karo) एस. हुंडीवाला
एस. हुंडीवाला द्वारा लिखित पुस्तक , जीतना है तो जिद करो मनुष्य को मजबूत से जीने और दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रेरित करती है । लेखक का आशय यह है कि , जब हम बड़े–बड़े सपने देखते है । लेकिन , उसको पूरा करने के लिए उतना ही बड़ा जिद होनी चाहिए । तभी हम उन सपनों को पूरा कर सकते है ।
जिंदगी में बिना जिद और लालसा के कोई भी इंसान विकास नहीं कर सकता है । जिस प्रकार एक चींटी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पहाड़ों पर चढ़ने का हौसला रखती है और धीरे धीरे वह उसमें सफल भी हो जाती है । उसी प्रकार हमारे जीवन में भी , वही जज्बा और पैशन होना चाहिए तभी हम इतिहास रच सकते हैं ।
यह पुस्तक व्यक्ति के जीवन पर ऐसा प्रकाश डालती है जैसे उसे कोई प्रेरित कर रहा हो । अगर आप Jitna Hai to Jid Karo Book पढ़ते हैं तो यह आपकी इच्छाशक्ति को मजबूत करेगा और आप अपने जीवन में अपने उद्देश्य की पूर्ति , लगन , मेहनत और नए जूनून से करेंगे । आपको यह पुस्तक अपने घर मंगाकर पूरा जरूर पढ़ना चाहिए ।
5 – 11 रूल्स फॉर लाइफ (11 Rules for Life By Chetan Bhagat)
चेतन भगत द्वारा लिखित 11 Rules for Life पुस्तक आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है । लेखक ने इस पुस्तक में व्यक्ति के जीवन के हर एक पहलुओं पर प्रकाश डाला है । इसमें जीवन जीने के तरीके , लोगो के रहन सहन , सफलता , गलतियों से सीखना तथा स्वस्थ रहना , हमारे सुखद जीवन के एक भाग है । जिसके बारे में इस पुस्तक में बहुत ही अच्छे तरीके से बताया गया है ।
भगत ने इस पुस्तक में , विराज नाम के एक परेशान फूड डिलीवरी बॉय जो कि एक काल्पनिक कहानी का भाग है जिसने संघर्ष,परिश्रम और चुनौतियों से कैसे सफलता प्राप्त किया उसके बारे में बहुत ही अच्छा उदाहरण पेश करते है ।
जिंदगी में उतर चढ़ाव आते रहते है जिनमें सफलता और असफलता इस का एक भाग है । अगर असफल होते हैं तो उससे कुछ सीखे और फिर आगे बढ़े , चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका डटकर सामना करना चाहिए । अगर जिंदगी में आपने आपको परफेक्ट बनाना है तो इससे बेहतर आपको पुस्तक नहीं मिलेगा । इसलिए आज ही इस पुस्तक को मंगाए और पढ़ना शुरू कर दें ।
निष्कर्ष –
जीवन में जो पढ़ा नहीं वो आगे बढ़ा नहीं । पढ़ने से हमे नई जानकारी मिलती है और अच्छा ज्ञान मिलता है जिस दिन हम पढ़ना स्टार्ट करते है उसी दिन से हमारी फीकी जिंदगी में रंग भरना शुरू हो जाता है जो हमे हीरो से जीरो बनाती है , एक नई सोच और नई ऊर्जा के साथ हम जीवन में आगे बढ़ते है ।
इसलिए इन किताबों को आज ही पढ़ें और नीचे कमेंट में बताए कौन सी किताब पढ़कर आपको अच्छा लगा और पढ़ने के बाद आपको कैसा महसूस हो रहा है । आशा करता हूं कि Best Books For Personal Growth आपको पढ़कर अच्छा लगा होगा । धन्यवाद
डिस्क्लेमर:
इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई कुछ किताबों के साथ affiliate लिंक शामिल हैं। यदि आप इन लिंक के माध्यम से पुस्तक खरीदते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के छोटा सा कमीशन मिल सकता है। इससे हमारी वेबसाइट को चलाने और उपयोगी सामग्री बनाने में सहायता मिलती है ।
