आज के दौर में लोग कम दामों में अच्छी क्वालिटी का सामान धड़ल्ले से ले रहे हैं । 99 स्टोर ( 99 store ) ने लोगो के लिए किचन से लेकर घरेलू सामान को इतना सस्ता कर दिया है कि पूरे गांव , शहर और गली मोहल्लों के लोग इस ट्रेडिंग शॉप को बहुत पसंद कर रहे हैं । आज के समय में यह स्मार्ट शॉप इंडिया में छाया हुआ है । अगर आप स्टार्टअप करना चाहते है तो, ये सुपर बिजनेस आपके लिए ही है । चलिए , आगे इस बिजनेस मॉडल के कांसेप्ट को समझते हैं ।
यह भी पढ़ें – कम निवेश में ज्यादा मुनाफा देने वाली टॉप 5 फ्रेंचाइजी
जानिए क्या है 99 Store Business Concept
आज के समय में 99 स्टोर देश–दुनिया में तेजी बढ़ रहा है । इस शॉप की लोकप्रियता का कारण फिक्स्ड प्राइस” (Fixed Price) है । जी हां आपने पहले कभी सुना होगा कि , हर एक मॉल 10 रुपए वैसे ही यह एक शॉपिंग स्टोर है । जहां आपको हर समान 99 रुपए में मिल जाता है ।
99 स्टोर मॉल का कांसेप्ट यह है कि , इस बिजनेस मॉडल को ऐसे बनाया गया है कि सभी प्रोडक्ट लगभग आपको 99 रुपए में मिलेंगे । मानलो कोई ग्राहक जब किसी स्टोर में जाता है तो उसको कोई एक समान लेना है , जिसकी कीमत 100 रुपए है तो उसका दाम कम कराने को सोचेगा ।
लेकिन जब वही 99 स्टोर शॉप में आता है तो उसे वह सामान 99 रुपए में दिख गया तो वह ले लेगा । साथ ही उसको 6 ग्लास सेट भी दिखा उसी दाम में तो वह उसको भी खरीदेगा । इस दुकान की यही खासियत है कि ग्राहक घर से एक समान खरीदने के लिए आता है और ज्यादा समान खरीद कर ले जाता है ।
99 स्टोर क्या है ?
99 स्टोर एक रिटेल शॉप है । जहां पर लगभग हर समान 99 रुपए तय की गई है । कुछ सामान की कीमत अलग हो सकती है लेकिन वह भी 9 के कांसेप्ट पर काम करती है । जैसे 129 रुपए , 149 रुपए , 199 रुपए आदि । यह बजट फ्रेंडली शॉप में कितन से लेकर घरेलू समान एक फिक्स रेट में मिलते हैं ।

भारत में 99 स्टोर बिज़नेस आइडिया ज्यादा ट्रेंड में है ।यह आपको आपके गांव , शहर या घर के बगल में भीड़-भाड़ वाले जगहों पर ज्यादा खुल रहे है । आपको बता दे कि 99 स्टोर बिज़नेस की सफलता का राज , कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाना है ।
ग्राहक 99 रिटेल शॉप से इसलिए आकर्षित होते है कि , उन्हें अपनी जरूरत और पसंद का सामान ( किचन , गिफ्ट आइटम , डेकोर ) आदि किफायती दामों में मिल जाते हैं । अगर आप कोई नया स्टार्टअप करने का प्लान बना रहे है तो यह सफल स्टार्टअप मॉडल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है ।
आप इस शॉप को चलाने के लिए किसी थोक विक्रेता से सस्ते दामों पर समान खरीद सकते है । आपको बता दे कि आज के समय में इस बिजनेस की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है । अगर आप इस प्रॉफिटेबल बिजनेस को स्टार्ट करते है तो आपको बहुत ज्यादा प्रॉफिट होगा ।
यह भी पढ़ें – अभी शुरु करे ये 5 बेहतरीन कूरियर बिजनेस – होगी बंपर कमाई
99 स्टोर बिजनेस में फायदा
आजकल 99स्टोर व्यवसाय में बहुत प्रॉफिट मिल रहा है । जिसका कारण आपका निवेश कितने का है । अगर आप आपका निवेश 15 से 20 लाख रुपए है तो आपके पास FMCG प्रोडक्ट में 15 से 20 प्रतिशत, घरेलू समान में 20 से 30 प्रतिशत और खिलौने आदि के समान पर 30 से 40 प्रतिशत तक प्रॉफिट हो सकता है ।
आपको बता दे कि 99 स्टोर के प्रोडक्ट की एक फिक्स रेट होती है जो बहुत कम होती है जैसे 49 ,99 , 149 आदि । ग्राहक कम दाम में एक ही जगह पर अच्छे प्रोडक्ट लेना पसंद करते है । अर्थात इस बिजनेस में ग्राहकों की संख्या ज्यादा होती है और प्रोडक्ट का दाम कम होता है इसलिए , ग्राहक बहुत आकर्षित होते हैं ।इसलिए आपके लिए 99 स्टोर बिजनेस बहुत फायदेमंद हो सकता है
यह भी पढ़ें – आजकल सबसे ज्यादा कमाई वाला बिजनेस कौन सा है ?
99 स्टोर कैसे खोलें
अगर आप 99 स्टोर बिजनेस खोलने की सोच रहे है तो , आपको इसकी स्टार्टअप के लिए बिजनेस प्लान बनाना चाहिए । अगर आप प्लानिंग के साथ यह पॉपुलर बिजनेस की शुरुआत करते है तो , आपको इसमें सफलता जल्दी मिल सकती है ।
अपना 99 स्टोर व्यवसाय की शुरुआत के लिए सबसे पहले बजट , प्लानिंग , लोकेशन और मार्केटिंग पर अच्छा खासा ध्यान देना पड़ेगा । बिजनेस की शुरुआत करने से पहले आप को आवश्यक लाइसेंस बनवाना पड़ेगा । आप अपना मिनी मार्ट को खोलने के लिए कितना बजट बनाए है ,
आपको किसी अच्छे स्थान जहां लोगो की ज्यादा भीड़ रहती है । ऐसे स्थानों पर 99 स्टोर के लोकेशन का चुनाव कर सकते हैं । अपने बिजनेस का प्रचार सही तरीके से करें जैसे विज्ञापन , सोशल मीडिया तथा मार्ट का उद्घाटन ऐसे करे । इस प्रकार आप अपने बिजनेस की मार्केटिंग कर सकते हैं ।
FAQ : 99 स्टोर कैसे खोले? जानें बिजनेस कांसेप्ट व आइडियाज
Q – 99 स्टोर का सामान कहा मिलता है ?
Ans – 99 स्टोर का सामान आपको दिल्ली के सदर बाजार में अच्छी मार्जिन में मिल जाएगा ।
Q – 99 स्टोर की फ्रेंचाइजी कैसे लें ?
Ans – 99 स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट 99 Store से आवेदन कर सकते हैं ।
Q – 99 स्टोर कैसे खोले कॉन्टैक्ट नंबर ?
Ans – 99 स्टोर खोलने के लिए आप कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं । इसके अलावा आप info@99ninestore.com तथा कॉन्टैक्ट नंबर +91 92204 95761 और +91 1145644679 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं ।
Q – 99 स्टोर में क्या क्या मिलता है ।
Ans – 99 स्टोर में किचेन के समान , गिफ्ट आइटम्स , घर के सजावट के समान , बच्चों के खिलौने, स्टेशनरी तथा पर्सनल केयर आदि से संबंधित समान मिलते हैं ।
Q – 99 स्टोर खोलने के लिए क्या करना पड़ेगा ?
Ans – 99 स्टोर खोलने के लिए आपको बिजनेस में निवेश के लिए बजट , लोकेशन , लाइसेंस के साथ संबंधित कंपनी ( 99nine Store , Super99 , Market99 ) की फ्रेंचाइजी लेनी होगी ।
निष्कर्ष –
अगर आपके पास अच्छा निवेश है तो आपके लिए ये बिजनेस परफेक्ट है । यह व्यवसाय ग्राहकों को आकर्षित करता है जिसका कारण एक ही जगह पर एक ही दाम में सभी सामान का मिल जाना । इसके अलावा आपको इस व्यवसाय में एक और फायदा है । ग्राहक इसमें मोलभाव नहीं करते वे सीधे पैसे देते है और सामान लेकर चले जाते है । आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है । आज का पोस्ट 99 स्टोर बिजनेस के लिए था , आशा है कि यह जानकारी आपको पढ़कर अच्छा लगा होगा । धन्यवाद
