जनवरी महीना नाम कैसे पड़ा — जाने इससे जुड़ी 5 अद्भुत बातें

amazing facts about january month

January month : देश–दुनिया में नए साल की शुरुआत जनवरी से होती है । यह साल का पहला महीना होता है , जो लोगों को नई सोच के साथ ,जीवन में खुशी और नया लक्ष्य बनाने का मौका देता है ।

आपको पता है कि जनवरी इतना बहुत खास क्यों होता है । क्योंकि इससे जुड़ी बहुत सी ऐसी अनोखी और अद्भुत बातें है जो इसको बहुत ही खास बनाती है ।

चलिए शुरू करते है और पढ़ते है जनवरी महीना ( January Month) की कुछ अद्भुत व रोचक जानकारियां ।

जनवरी महीना नाम कैसे पड़ा ( January Month Ka Name Kaise Pada ) 

प्राचीन समय में रोम के एक देवता हुआ करते थे । जिनका नाम जानुस (Janus ) था । कहा ज्यादा है कि इनके दो चेहरे थे जो बीते हुए समय और आने वाले समय को देख सकते थे । आज दुनिया में नए साल की शुरुआत जनवरी महीना से की जाती है । उन्हीं रोमन देवता के सम्मान में जनवरी का नाम रखा गया ।

पहले 10 महीने का एक साल होता था

आज से बहुत साल पहले रोमन कैलेंडर चलता था जिसमें 10 महीने का एक साल होता था । इस कैलेंडर की शुरुआत मार्च से होती थी । आज से 46 ईसा पूर्व रोम के महान सम्राट जूलियस सीजर ने जूलियन कैलेंडर चलाया । इसमें जनवरी व फरवरी महीने को जोड़कर 12 महीने ( 365.25 दिन ) का एक साल किया गया । आज के समय में जो कैलेंडर हमलोग देखते है उसका नाम ग्रेगोरियन कैलेंडर है ।

जनवरी महीना का प्रतीक चिन्ह 

जनवरी महीने की राशि कुंभ और मकर को कहा जाता है। इस महीने का जन्म रत्न गार्नेट है, जिसका रंग लाल होता है। यह रत्न सुरक्षा, समृद्धि और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, यदि मकर और कुंभ राशि वाले गार्नेट धारण करते हैं, तो यह उन्हें दुर्घटना से बचाती है और यात्रा को सुखद बनाती है।

जनवरी महीने के कड़ाके की ठंड में भी खिलने वाले दो फूल , कार्नेशन और स्नोड्रॉप है । जो इस महीने के प्रतीक चिन्ह को भी दर्शाते है । ये फूल सुंदर , संघर्ष और शालिनता का प्रतीक भी माना जाता है । महीने में जन्मे लोग मेहनती , कर्मठी और बहुत ही शालीन होते है । जो अपने संघर्ष और मेहनत से जल्दी सफल होते हैं ।

जनवरी महीना से जुड़ी 5 अद्भुत बातें 

 

1 – तलाक का महीना

जनवरी महीना ( January Month ) को तलाक का महीना ( Divorce Month ) कहा जाता है । इस महीने में रिश्ते टूटने का मामला ज्यादा सुना जाता है । अक्सर देखा जाता है कि पति–पत्नी , जिंदगी में चल रहे एक दूसरे से अविश्वास और नाखुश की भावना से छुटकारा पाने के लिए तलाक लेते हैं ।

जिससे वे नया साल में अच्छी जिंदगी की नए सिरे से शुरू कर सके । वकीलों ने भी माना है कि जनवरी में तलाक के केस और महीनों के मुकाबले ज्यादा आते हैं ।

2 – मनहूस व अंधकारमय महीना 

आप जानते है कि प्राचीन समय में रोमन के लोग जनवरी व फरवरी महीने को अशुभ मानते थे । वे साल को मार्च महीने से शुरू करते थे । यह साल 10 महीने का होता था ।

रोमन लोग का मानना था कि , जनवरी व फरवरी महीना उनके लिए बेकार है । इस महीने में ज्यादा ठंड और बहुत अंधेरा होता है । किसान न ही खेती कर पाता और न ही सैनिक युद्ध कर सकते हैं ।

3 – सबसे खास महीना 

जनवरी में जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह बहुत खास महीना माना जाता है । इस महीने में जन्मे लोग कामयाब और किस्मत के धनी होते है । नेतृत्व करने की क्षमता , नवाचार की भावना और भीड़ में अलग पहचान बनाने की क्षमता इनमें कूट–कूट कर भरी होती है ।

दुनिया में बहुत से ऐसे लोकप्रिय लोग है जिनका जन्म जनवरी में हुआ है । नेताजी सुभाष चंद्र बोस ,स्वामी विवेकानंद , जेफ बेज़ोस, एल्विस प्रेस्ली, एलेन डीजेनेरेस आदि उदाहरण है ।

4 – मौसम का प्रभाव 

जनवरी महीने में उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध के मौसम में अंतर देखा जाता है । उतरी गोलार्ध में जनवरी महीना में ठंडी बहुत पड़ती है । इस महीने में सूर्य उत्तरी गोलार्ध से दूर होता है और किरणे तिरछी पड़ती है ।

वही दक्षिणी गोलार्ध पर सूर्य सीधे सामने आ जाता है । सूर्य की किरणे सीधे पड़ने के कारण जनवरी महीना गर्म होता है ।

5- भारत का संविधान लागू हुआ

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था । नई दिल्ली के इरविन स्टेडियम (मेजर ध्यान चंद स्टेडियम ) में पहला गणतंत्र दिवस समारोह हुआ था ।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेशनल एंथम के साथ परेड भी होती है । हैरानी की बात यह है कि , परेड में जो फायरिंग करके चीफ गेस्ट की सलामी दी जाती है वह हथियार 1941 में बनाया गया था ।

निष्कर्ष – यह महीना केवल नया साल के नाम पर खुशियां मनाने का ही नहीं है । बल्कि इस महीने में लोग अपने अतीत को भूलकर नए जीवन की शुरुआत करते हैं । जनवरी महीना ( January Month ) हमें कुछ नया सीखने और नई ऊर्जा के साथ शुरू से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है । आज का पोस्ट जनवरी से जुड़ी 5 अद्भुत बातें जानकर आपको कैसा लगा । उम्मीद है कि यह पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा होगा । धन्यवाद

यह भी पढ़ें

कहानी उस चोर की जिसे दुनिया आज तक ढूंढ नहीं पाई

जिंदगी में सिर्फ एक बार नहाने वाली दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं

झील में मिला 140 साल पुराना ‘भूतिया जहाज’ जो सदियों से बना रहा अनसुलझा रहस्य

 

 

 

 

Pawan Rai
Follow
Visited 24 times, 1 visit(s) today

Leave a Comment