Franchise Buisness: आज के दौर में बिजनेस सेक्टर तकनीकी रूप से इतना तरक्की कर रहा है कि लोग व्यवसाय चलाने के लिए शून्य से शुरू न कर बल्कि , किसी प्रसिद्ध स्थापित ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर शुरुआत कर रहे हैं । अगर आप भी नया साल में नया बिजनेस को नए सिरे से शुरू करना चाहते है तो , यहां पर मैं टॉप 5 फ्यूचर बिजनेस के बारे में बताने वाला हूँ । इस बिजनेस में से तो कुछ ऐसा है कि उसमें कभी भी मंदी या गिरावट नहीं आती है । यह सदाबहार है जो सालों साल मुनाफा देता रहता है । इसलिए फ्रेंचाइजी बिजनेस ( Franchise Buisness ) को जानने के लिए आप इस ब्लॉग पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें ।
New Franchise Buisness Idea in Hindi
हम यहां पर आपको टॉप 5 फ्रेंचाइजी बिजनेस के बारे में बता रहे है , जो आपके लिए एक बेहतरीन स्टार्टअप के विकल्प हो सकते हैं । आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर अपना काम स्टार्ट कर सकते हैं ।
1 – क्लाउड किचेन फ्रेंचाइजी
आज के समय में क्लाउड किचेन (Cloud Kitchen) का बिजनेस बहुत तेजी से चल रहा है । अब बहुत से लोग अपने घर पर ही ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं । इसके एग्रीगेटर पार्टनरशिप जोमैटो और स्विगी जैसे ब्रांड , क्विक प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है । इसमें ग्राहक बस ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं और डिलिवरी बॉय उसके दरवाजे पर खाना लेकर हाजिर हो जाता है ।
अगर आप क्लाउड किचेन मॉडल से संबंधित व्यवसाय चलाना चाहते हैं तो आपको कोई प्रतिष्ठित एग्रीगेटर पार्टनर से जुड़ना होगा जैसे स्विगी या zomato ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेनी पड़ेगी । यदि आप इन पॉपुलर फ्रेंचाइजी ब्रांड के साथ पार्टनरशिप कर बिजनेस करते है तो आपको क्लाउड किचेन सेटअप , मार्केटिंग आदि पर खर्चा नहीं करना पड़ता है ।
आपके फूड एग्रीगेटर्स जैसे Zomato या Swiggy आपको बिजनेस में हर तरह से सहायता करते है । आपको बस अपने फूड की क्वालिटी और पैकिंग पर ध्यान देना होता है ।
इस बिजनेस को चलाने के लिए लगभग 300 वर्गमीटर जगह होने चाहिए । अगर क्लाउड किचेन फ्रेंचाइजी लगात की बात करे तो आपको कमसे कम लगभग 20 लाख रुपए का निवेश करना होगा ।
यह भी पढ़ें – कैटरिंग बिजनेस शुरु करने का तरिका क्या है?
2 – ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है । शहर हो या गांव हर जगह इलेक्ट्रिक स्कूटी , इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) देखे जाते है , जिनकी वृद्धि हर दिन हो रही है । अक्सर इन वाहनों को चलाने के लिए चार्जिंग की जरूरत पड़ती है । जिसके लिए लोग ईवी चार्जिंग स्टेशन की खोज करते है ।
अगर आप कोई नया बिजनेस आइडिया की तलाश कर रहे है तो , यह चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है । क्योंकि अगर आप किसी बड़ी कंपनी जैसे टाटा , स्टेटिक्स की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरू करते है तो कंपनी , चार्जिंग स्टेशन सेटअप , सॉफ्टवेयर से लेकर ब्रांडिंग आदि में आपकी पूरी सहायता करती है ।
अगर बात करे ईवी चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी लागत की तो , ये निर्भर करता है कि आप किस तरह का वाहन चार्जिन स्टेशन खोलते है । सामान्यतः इस बिजनेस की लागत ज्यादातर , चार्जर और बिजली कनेक्शन , मेंटनेंस , जमीन का किराया आदि में लगता है , जो लगभग 5 लाख से 40 लाख तक पड़ता है । आप इस प्रॉफिटेबल फ्रेंचाइजी बिजनेस को किसी हाईवे किनारे , बैंक , रेलवे स्टेशन , पेट्रोल पंप के आस पास आसानी से खोल सकते हैं ।
3 – फार्मेसी/डायग्नोस्टिक लैब फ्रेंचाइजी
आजकल लोग अपने हेल्थ को लेकर बहुत जागरूक हो रहे हैं । जिस कारण हेल्थ सेक्टर में बहुत भीड़ देखी जा रही है । अगर आप इस समय कोई स्टार्टअप करना चाहते हैं तो फार्मेसी/डायग्नोस्टिक लैब फ्रेंचाइजी बिजनेस का आपके लिए एक सुनहरा अवसर है ।आपको बता दे कि यह 12 महीने चलने वाला बिजनेस है और आपको फार्मेसी /डायग्नोस्टिक से हर एक दवा/टेस्ट पर लगभग 20 से 35 प्रतिशत का कमीशन मिलता है । अगर आपकी सर्विस लोगो को पसंद आ गई तो कम समय में आप अच्छा रिटर्न पा सकते है ।
अगर आप फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए तैयार है तो आप अपोलो , नेटमेड्स और डॉ लाल पैथोलॉब आदि जैसे प्रसिद्ध ब्रांड की फ्रेंचाइजी ले । क्योंकि , ये कंपनी आपके बिजनेस के सेटअप , स्टाफ ट्रेनिंग , टेस्ट किट , दवाओं की आपूर्ति और उसे आगे बढ़ाने के लिए आपकी सहायता भी करती है ।
आप इस व्यवसाय को चलाने के लिए किसी हॉस्पिटल , शहर या किसी भी अच्छी लोकेशन पर खोल सकते है । लैब/फार्मेसी के लिए आपको लगभग 150 से 300 स्क्वायर फीट की जगह और 5 से 20 लाख रुपए निवेश की आवश्यकता पड़ेगी । साथ –साथ अपने बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक लाइसेंस , पंजीकरण और अन्य कानूनी प्रक्रिया का पालन करना न भूलें ।
यह भी पढ़ें – मेडिकल स्टोर कैसे खोले ?
4 – हेल्थ & फिटनेस फ्रेंचाइजी
आज कल लोग अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक हो रहे हैं । गांव हो या शहर हर जगह लोग अपने आप को स्वस्थ रहने के लिए डेली वर्कआउट और योगा से अपने आप को स्वस्थ रखते हैं । ऐसे में अगर आप हेल्थ एंड फिटनेस फ्रेंचाइजी खोलते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा बिजनेस साबित हो सकता है ।
अगर आप Gold’s Gym , Anytime Fitness अथवा Cult fit जैसे पॉपुलर ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेते हैं । तो आपको 20 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है । फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप किसी भी मशहूर कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पार्टनरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं ।
जिस भी कंपनी के फ्रेंचाइजी के लिए आपने आवेदन किया है, उस कंपनी के स्टॉफ आपसे संपर्क कर सकते है ।अगर आप कंपनी के सभी मांग पर खरे उतरते है तो आपको फ्रेंचाइजी मिल जाएगी । कंपनी के लोग आपको सभी जानकारियां देंगे कि फ्रेंचाइजी के लिए कितना जगह चाहिए , सेफ्टी , निवेश ,मुनाफा और आवश्यक लाइसेंस आदि के बारे में पूरी जानकारी आपको मिलेगी ।
आज के दौर में लोग हाईटैक जिम ज्वॉइन करना बहुत पसंद करते हैं । जहां , अच्छी सर्विस हो इसलिए कंपनी वाले खुद आपके हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर का डिजाइन ,सेटअप से लेकर जिम ट्रेनर तक को प्रशिक्षित करती हैं । हाईटैक और टेक्नोलॉजी से युक्त ऐसे फ्रेंचाइजी बिजनेस में निवेश ज्यादा लगता है लेकिन एक या दो साल में पूरा पैसा वसूल हो जाता है ।
यह भी पढ़ें – कम निवेश में ज्यादा मुनाफा देने वाली टॉप 5 फ्रेंचाइजी
5 – ऑनलाइन एजुकेशन/स्किल ट्रेनिंग फ्रेंचाइजी
आज की शिक्षा केवल पढ़ाई और डिग्रियों तक ही सीमित नहीं रह गया है । बल्कि उसके साथ में छात्रों को स्किल भी देना जरूरी हो गया है । देश में बहुत से एड टेक ( ADTech ) कंपनीया है जो छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के साथ साथ स्किल ट्रेनिंग भी देते है । ये कंपनिया छात्रों को उचित कौशल और ज्ञान देने के लिए कई शहरों में अपना फिजिकल सेंटर भी खोल रखा है । जो आज के समय में देश में एक सफल फ्रेंचाइजी मॉडल के रूप में उभरी है ।
फिजिक्स वाला (Physics Wallah) , बायजूस (BYJU’S ) जैसे प्रसिद्ध ब्रांड की मांग देश में बहुत तेजी से बढ़ रही है । क्योंकि , छात्रों का यह विश्वसनीय ब्रांड है । अगर आप ऑनलाइन एजुकेशन और स्किल ट्रेनिंग की फ्रेंचाइजी चलाना चाहते है तो तो आपको 500 से 1000 स्क्वायर फीट में सेंटर खोलने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए ।
अगर निवेश की बात करे तो ये आपके सेंटर के ऊपर निर्भर करता है कि यह कितना बड़ा है । फिर भी आप शुरुआती समय में 10 से 15 लाख में अपना सेंटर खोल सकते है । शुरू में आपका काम छात्रों की काउंसलिंग एडमिशन , प्रचार , मार्केटिंग आदि से छात्रों की संख्या बढ़ाना होगा ।
कंपनी कोर्स मटेरियल , ट्रेनिंग और सेंटर संचालन में आपकी पूरी मदद करती है । आपको छात्रों को अच्छी शिक्षा व स्किल देने की जरूरत होती है । जिसके लिए , आप आवश्यकता अनुसार एक दो शिक्षकों को रख सकते है जो छात्रों का डाउट क्लियर करे । इस तरह आप छात्रों को अच्छी जानकारी और स्किल प्रदान करते रहे , कुछ दिन बाद आपके सेंटर में छात्रों की संख्या बढ़ेगी जिससे आपको आगे चलकर बहुत फायदा होगा ।
निष्कर्ष –
अगर आप अच्छे फ्रेंचाइजी बिजनेस ( Franchise Buisness )की शुरुआत करना चाहते है तो उपर बताए गए बिजनेस के बारे में विचार कर सकते हैं । क्योंकि आज के समय में अगर आप किसी प्रसिद्ध ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेते है तो आपको प्रशिक्षण , मार्केटिंग और बिजनेस सेटअप आदि । यहां तक कि हर तरह से कंपनी आपकी मदद करती है । फ्रेंचाइजी लेने से पहले अपने बजट , प्लान और फ्रेंचाइजी के नियमों और शर्तों की जानकारी ले लेना आपके लिए आवश्यक है ।
FAQ : New Franchise Buisness 2026
Q1- फ्रेंचाइजी लेने से पहले जिन बातों का ध्यान देना चाहिए ?
Ans- फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको ब्रांड की नियम , शर्ते और पूरी जानकारी ले । इसके बाद अपने फ्रेंचाइजी के लिए निवेश , लोकेशन , बाजार की मांग , खर्चा और मुनाफा आदि के बारे में जानना आवश्यक है ।
Q2- 2026 में फ्रेंचाइजी निवेश के लिए सबसे सुरक्षित (Safe) विकल्प कौन सा है?
Ans- फार्मेसी/डायग्नोस्टिक फ्रेंचाइजी और एजुकेशन और स्किल फ्रेंचाइजी सुरक्षित ( Safe ) है । क्योंकि बाजार में कितने भी गिरावट हो या मंदी हो इस व्यवसाय में कभी भी घाटा नहीं है ।
Q3 – क्लाउड किचन में ब्रांड चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखें ?
क्लाउड किचन फ्रेंचाइजी लेने से पहले ब्रांड की विश्वसनीयता चेक करें कि किस ब्रांड का खाना लोगो ज्यादा पसंद है या उसकी मांग कितनी है । कंपनी के बारे में पूरी डिटेल ले । इसमें यह जानकारी ले की जो हम निवेश कर रहे है उसमें कितना हमको फायदा हो सकता है ।
Q4 –EV चार्जिंग स्टेशन से लगाने का खर्चा कितना आएगा ?
Ans – EV चार्जिंग स्टेशन से लगाने का खर्चा आपके स्टेशन और चार्जर पर निर्भर करता है कि आपने कितना निवेश किया है और कैसा चार्जर है । EV स्टेशन में मुख्य रूप से AC और DC चार्जर लगते है जिनकी प्राइज क्रमश : कम और ज्यादा होती है । फिर भी इस बिजनेस के लिए आपको लगभग 40 या 50 लाख का खर्चा आ सकता है ।
Q5 – फ्रेंचाइजी कैसे लेते हैं ?
Ans– फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको ब्रांड की पसंद , फीस और कंपनी के नियम व शर्ते की की जानकारी लेकर कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होता है ।
