अंग्रेजी में बात करना कैसे सीखे – How to Speak English Fluent

How to Speak English Fluent :आज के समय में अंग्रेजी सीखना या बोलना केवल स्कूली पढ़ाई तक सीमित नहीं है । बल्कि यह , जॉब इंटरव्यू हो या विदेश जाने की बात हो या फिर कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए हो , सभी जगह पर अंग्रेजी बोलना आना चाहिए । अगर आप भी इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं तो पुराने तरीके छोड़ दे , क्योंकि अब 2026 में अंग्रेजी सीखने के कई तरीके आ गए है जिससे आप Fluent English बोलना जल्दी सिख जाएंगे ।

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि कैसे लेटेस्ट AI तकनीक और स्मार्ट तरीकों से अंग्रेजी में बात करना सीखे – How to Speak English Fluent ?इसलिए इस पोस्ट शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें ।

अंग्रेजी में बात कैसे करें– How to Speak English Fluent in Hindi

जब हम किसी को अंग्रेजी में बात करते हुए देखते हैं तो हमें लगता है कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा शख्स होगा और उन्हें कही पर भी ज्यादा सम्मान भी मिलता है । और ऐसे लोग अपने टैलेंट के दम पर जिंदगी में सफलता प्राप्त भी कर लेते हैं ।
क्या आपको पता है कि अंग्रेजी बोलना एक स्किल है जिसे कोई भी इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस कर अपने आप को बेहतर बना सकता है । इसलिए आज हम नीचे इंग्लिश सीखने और बोलने के 5 तरीके के बारे बताया है ।
आप यहां पर अंग्रेजी कैसे बोलें, अंग्रेजी में क्या बोलें या अंग्रेजी बोलना सीखे ,अंग्रेजी बोलना सीखें हिंदी में ,शुरू से इंग्लिश कैसे सीखे,मोबाइल से इंग्लिश कैसे सीखे के बारे में पढ़ने वाले हैं जिससे आपके सभी हिचकिचाहट दूर हो जाएगा ।

1 – सुनने की आदत डालें

अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री सुने
अगर आप क्रिकेट मैच देखते हैं तो आप लाइव क्रिकेट मैच देखकर या सुनकर ( Cricket Commentary in English Audio ) अंग्रेजी में बात करना बेहतर कर सकते हैं । आपको बस कॉमेंटेटर की बातों को ध्यान से सुनना है और समझना है और प्रतिदिन सुनने का अभ्यास करना है ।

मानलो किसी क्रिकेट मैच में अभिषेक शर्मा बैटिंग कर रहे है और कमेंटेटर , बड़े छक्के लगाने पर क्या बोल रहा है । जैसे That’s a massive six ,या abhishek Sharma Fav Shot आदि । यह कमेंटेटर की आवाज से आपको अंदाजा लग जाता है कि कॉमेंटेटर क्या बोलने वाला है या क्या बोल रहा है ।

पॉडकास्ट सुने
अगर आप अच्छे से अंग्रेजी बोलना चाहते है तो आपको प्रतिदिन 20 मिनट Podcast English में सुनना चाहिए । आप शुरू में BBC के 6 Minute English या रणवीर अल्लाहबादिया के इंग्लिश पॉडकास्ट सुन सकते है । जिससे आपके दैनिक जीवन में बोले जाने वाले नए शब्दों का सटीक ज्ञान होगा और आपका अंग्रेजी में बात करने का फ्लो बना रहेगा जिससे डर ,संकोच खत्म हो जाएगा ।
इसलिए अपनी मनपसंद विषय जैसे टेक ज्ञान , मोटिवेशन , प्रेरणा या किसी खेल से संबंधित पॉडकास्ट सुने । आप पॉडकास्ट सुनने के लिए Shopyfy और YouTube Music जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं ।

अंग्रेजी फिल्में देखें
अब आप फिल्में देखकर भी अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं । जब हम कोई अपनी मनपसंद अंग्रेजी फिल्म देखते हैं तो हमारा ध्यान एक्टर द्वारा कही गई बात और एक्शन पर रहता है । इस स्थिति में आपको इंग्लिश ऑडियो के साथ हिंदी सबटाइटल को ऑन कर देना चाहिए ।
शुरुआत में आपको Harry Potter , Jungle Book या Avengers फिल्म पर ट्राई करना चाहिए जो देखी हुई हो । जब फिल्म के सीन में एक्टर किसी से मिलता है तो कहता है Long time no see, buddy ( बहुत दिन बाद मिले ) को सुनते है जैसा एक्सप्रेशन एक्टर देता है तो आपको हिंदी सबटाइटल को ध्यान देना चाहिए । इसी एक्सप्रेशन के साथ आपको इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करनी चाहिए तभी आपकी फ्लूएंसी बढ़ेगी ।

2 – पढ़ने की आदत डालें

बच्चों की कहानियाँ पढ़ें
बहुत से पढ़ें लिखे लोग Fluent English बोलने के लिए Kids Story पढ़ते रहते है जिससे अंग्रेजी में बात करने का फ्लो बना रहता है । अगर आपको Spoken English सीखनी है तो बच्चों की कहानियां पढ़नी चाहिए । इसमें आपको डेली लाइफ से जुड़ी सरल बाते जैसे खेलना , कूदना , मनोरंजन , प्रेरणादायक बाते होती है जो आसानी से याद हो जाता है ।
अंग्रेजी में बोलना सीखने के लिए आपको The Thirsty Crow (प्यासा कौआ) और The Hare and the Tortoise (खरगोश और कछुआ) जैसे कुछ Top Kids Story पढ़ना चाहिए। फ्लूएंसी बढ़ाने के लिए आप चाहे तो BBC Learning English पर इन कहानियों का ऑडियो वर्जन भी सुन कर प्रैक्टिस कर सकते हैं ।

प्रतिदिन ब्लॉग व न्यूज पेपर पढ़ें
अंग्रेजी में बोलने के लिए आपको रोज अपनी मनपसंद ब्लॉग या न्यूज पेपर पढ़ना चाहिए । अगर आप अपनी रुचि के अनुसार ब्लॉग या न्यूज बार बार पढ़ते और समझने की कोशिश करते हैं तो आपको उसका अभ्यास हो जाता है और आपकी हिचकिचाहट दूर होती है । मान लीजिए आप Hindustan Times या Google News में दी गई क्रिकेट की खबर पढ़ रहे हैं जिसमें लिखा है India defeated New Zealand. जिससे आपको समझ आ जाएगा कि भारत ने न्यूजीलैंड को हराया है । यानी हराने को Defeated बोलते है । अब आप जब भी कोई क्रिकेट की खबर पढ़ेंगे तो आपको तुरंत पता चल जाएगा कि हराने को क्या बोलते हैं ।

3 – अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस करें

Mirror के सामने बोलने की कोशिश करें
अंग्रेजी बोलना एक हुनर है जिसे Mirror Practice के साथ अच्छी इंग्लिश बोलना आ सकता है । आप प्रतिदिन सुबह और शाम को दस मिनट आइने के सामने बोलने की कोशिश करें ।
जब आप mirror के सामने खुद का फेस एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज को देखकर अभ्यास करते है तो आपकी हिचकिचाहट दूर हो जाती है और धीरे धीरे आप सही बोलना स्टार्ट कर देते हैं ।

आइने के सामने प्रैक्टिस करते समय आपको बस अपनी फ्लूएंसी बनानी है ना कि कोई ग्रामर पर ध्यान देना है । आप शुरू में टूटी फूटी इंग्लिश बोल सकते है जो भी आपके मन में आए या जो भी आप काम उस दिन किए है । आपको आइने के सामने ऐसे बोलना है या पेस करना है  जैसे आप खुद स्पीकर हो और आप किसी को बता रहे हैं ।

आवाज रिकॉर्ड करें
अच्छी अंग्रेजी सीखना या बोलना एक कला है जिसे प्रैक्टिस ट्रिक से सफलता पाया जा सकता है । जब भी आप अंग्रेजी में बात करने का अभ्यास करे तो अपनी आवाज को रिकॉर्ड करें ।
अपनी आवाज को रिकॉर्ड करना और सुनना ये अंग्रेजी में बात करने का एक ट्रिक है जो आपको आपकी गलतियों के बारे में जानकारी देता है कि आपने कहा गलती किया है ।
अपनी आवाज को सुने और ध्यान दे कि आपको अंग्रेजी में बात करते वक्त कहा पर गलती या रुकावट हुई है । इस तरह अगर आप प्रैक्टिस करके अपनी आवाज को सुनकर अंग्रेजी में बात करना सीखे । आप कुछ ही दिनों में तेजी से अंग्रेजी में बात करने का हुनर जल्दी पा जाएंगे ।

दिमाग में इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस करें
अगर आपको अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स बढ़ानी है तो आप ऐसा सोचे कि आप इंग्लिश में बात कर रहे हैं । आप अपने दिमाग से Hindi to English Translation को बाहर निकल दीजिए क्योंकि जैसे आप हिंदी में बात करते हैं वैसे ही अब आपको दिमाग में अंग्रेजी बोलने और सोचने की प्रैक्टिस करनी होगी ।
आप अपनी रोजमर्रा से जुड़ी हुई छोटी छोटी बातों को अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करें । चाहे आपको खाना खानी हो , या पानी पीना है या मौसम कैसा है अथवा आज क्या करना आदि सभी बातों को अब अंग्रेजी में सोचना और बोलना चाहिए ।

निष्कर्ष –
अंग्रेजी में बोलना सीखने के लिए आपको रोज प्रैक्टिस करना चाहिए । आपका अभ्यास  पढ़ना , सुनना , लिखना , सोचना हर तरह से होना चाहिए  तभी आप अच्छी इंग्लिश बोल सकते हैं । आज का पोस्ट अंग्रेजी में बात करना कैसे सीखे – How to Speak English Fluent के बारे में आपने पढ़ा और सिखा । हमें उम्मीद है कि यह पोस्ट पढ़कर आपको जरूर हेल्प मिला होगा । धन्यवाद

FAQ – How to Speak English Fluent

Q. AI से इंग्लिश बोलना कैसे सीखे
Ans. आप ChatGpt और Google Gemini के द्वारा फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सिख सकते है ।
Q. जीरो से इंग्लिश पढ़ना कैसे सीखे
Ans. जीरो से इंग्लिश पढ़ना सीखने के लिए आपको अंग्रेजी के अल्फाबेट लेटर को हिंदी के अक्षरों से जोड़े । जैसे B से ब और M से म इनको जोड़ना सीखे । लर्निंग ऐप देखे , किड्स स्टोरी पढ़ें ।
Q. इंग्लिश पढ़ना और बोलना कैसे सीखे
Ans. रोजाना 15 मिनट कहानियों ,अंग्रेजी न्यूजपेपर बोल कर पढ़ें । इसके अलावा इंग्लिश न्यूज सुने और उन्हें देखकर आप भी अंग्रेजी में बोलने की प्रैक्टिस करें।

Pawan Rai
Follow
Visited 14 times, 14 visit(s) today

Leave a Comment