Digital Birth Certificate कैसे बनाए – मोबाइल से 5 मिनट में (2026)

अगर आपको  Digital Birth Certificate बनवाना  हैं और आप ये सोच रहे हैं कि अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे या जल्दी के लिए किसी दलाल के द्वारा बर्थ आईडी बनवाने के लिए पैसा देना पड़ेगा जिसमें ज्यादा समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।

इसलिए आज मैं आपके लिए Digital Birth Certificate बनाने के लिए आसान तरीका ले आया हूं जिससे आप घर बैठे Online Birth Certificate बना सकते हैं । जी हां आजकल Civil Registration System (CRS) के आ जाने से जन्म प्रमाण पत्र ग्रामीण और शहरी इलाकों में बनाना अब पहले से बहुत ही आसान हो गया है ।

Digital Birth Certificate क्या है ?

डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट एक ऑनलाइन रिकॉर्ड है जो आपके जन्म और नागरिकता को परिभाषित करता है ।
Phone Birth Certificate एक डिजिटल कागज होता है । इसमें Digital Signature से लेकर QR Code होता है जिसे DG Locker App में सेव कर के रखा जा सकता है ।

Digital Birth Certificate क्या सुरक्षित हैं ?


जन्म प्रमाण पत्र आज हर जगह अनिवार्य हो गया है । राशन कार्ड बनवाना हो , पासपोर्ट अथवा स्कूल में एडमिशन की बात हो हर जगह बर्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है । काफी मशक्कत के बाद अगर आपका कागज का बर्थ सर्टिफिकेट है तो उसे खोने या फटने का डर रहता है ।

इसलिए Digital Birth Certificate Image आपके लिए सुरक्षित है । इसे आप Civil Registration System (CRS) वेबसाइट पर जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । जो सदैव आपके फोन में रहेगा और जरुरत पड़ने पर उसका उपयोग कर सकते हैं ।

कौन बनवा सकता है ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र


अगर आप पुराना जन्म प्रमाण पत्र को बदलकर डिजीटल करना चाहते हैं या आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण बनवाना चाहते है तो आसानी से बनवा सकते है ।

  • ‌अगर किसी बच्चे का जन्म 1 अक्टूबर 2023 के बाद का है तो उसका बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन  पंजीकरण कराना होगा ।
  • ‌अगर आपके पास पुराने जन्म प्रमाण पत्र है जिसे आप  Digital Format में बदलना चाहते हैं तो कर सकते है ।
  • ‌अगर किसी व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र कभी बना ही नहीं है तो वह Delayed Birth Registration के तहत उचित कागजी प्रक्रिया के द्वारा आवेदन कर सकता है ।

डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ‌ बच्चे के जन्म के बाद 21 दिन के भीतर अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज स्लिप या माता पिता के पहचान और पते का प्रमाण पत्र अथवा नर्सिंग होम द्वारा जारी वैक्सीनेशन कार्ड के द्वारा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं ।
  • ‌अगर 21 दिन के बाद बच्चे का ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो आप हलफनामा के साथ बच्चे के हाईस्कूल सर्टिफिकेट आदि के द्वारा आवेदन कर सकते हैं ।
  • ‌अगर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र कागजी से डिजिटल करवाना चाहते हैं तो Physical Birth Certificate की स्कैन की हुई कॉपी और अपना और अपने माता पिता के आधार कार्ड के द्वारा बनवा सकते हैं ।

डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ( Digital Birth Certificate kaise banaye)

जन्म के 21 दिन के भीतर

  • ‌सबसे पहले Civil Registration System (CRS) वेबसाइट पर जाकर General Public Signup में आवश्यक डिटेल भरकर रजिस्टर करें ।
  • ‌आपके डिटेल में दी गई ईमेल आईडी पर एक लिंक आया होगा जिसपर क्लिक कर अपने आईडी को एक्टिवेट करें तथा यूजर आईडी पासवर्ड के द्वारा पोर्टल पर लॉगिन करें
  • ‌अब आपके स्क्रीन पर Birth Registration Form में बच्चे , माता–पिता और जन्म से संबंधित जानकारी भरे ।
  • ‌अब आप अस्पताल द्वारा जारी बच्चे के जन्म की डिस्चार्ज स्लिप और अपने आधार कार्ड को स्कैन कर अपलोड कर सबमिट पर क्लिक कर रिपोर्टिंग फॉर्म जेनेट करके अपने नगर निगम या ग्राम पंचायत में जाकर सत्यापन करवा ले ।
  • ‌जब Birth Certificate Verification पूरा हो जाए तो आप यहां से Digital Birth Certificate Download कर सकते है ।

21 दिन के बाद

  • ‌अगर बच्चा 21 दिन से अधिक हो गया है तो आप यानि 30 दिन के अंदर उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो केवल Late Fees के द्वारा बनवा सकते है
  • ‌अगर बच्चा 30 दिन से ऊपर है तो आप एक हलफनामा के द्वारा आवेदन कर सकते है ।
  • ‌उपरोक्त बताई गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज कंप्लीट कर आप Civil Registration System (CRS) पोर्टल पर आवेदन कर सकते है ।

1 साल से ऊपर

  • ‌1 से 60 साल की उम्र  के लिए डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए Delayed Registration प्रक्रिया के द्वारा अपना काम कर सकते हैं ।
  • ‌आप हलफनामा और जरूरी दस्तावेज इकट्ठा कर आपको रजिस्ट्रार ऑफिस में आवेदन देना होगा ।
  • ‌आप CRS वेबसाइट पर जाकर सभी दस्तावेज को स्कैन कर सबमिट कर डाउनलोड कर सकते हैं ।

निष्कर्ष –
आज के समय में सरकारी दस्तावेज बनवाना पूरी तरह से डिजिटल हो गया है । आप कोई भी दस्तावेज घर बैठे ऑनलाइन आपने फोन से ही बनवा सकते है । जो आपके समय को भी बचाता है । इसी तरह Digital Birth Certificate आप अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के द्वारा मोबाइल से आसानी से बनवा सकते हैं ।
आज के पोस्ट में आपने पढ़ा कि Digital Birth Certificate Kaise Banaye. हमे उम्मीद है कि यह पोस्ट पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा । धन्यवाद

FAQ – Digital Birth Certificate kaise banaye

Q – डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र कहां बनता है
Ans – डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप CRS पोर्टल और CRS मोबाइल ऐप के द्वारा बनाया जा सकता है ।
Q – 2  मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं
Ans – आप मोबाइल के द्वारा जन्म प्रमाण जारी बनवाने के लिए भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल CRS और CRS-Orgi App के द्वारा बना सकते हैं ।
Q – जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें
Ans – जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आप CRS वेबसाइट और Digilocker का उपयोग कर सकते हैं ।
Q – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
Ans – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल द्वारा जारी हुआ डिस्चार्ज स्लिप और और माता पिता के आधार कार्ड की अवश्यकता होती है ।
Q – जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है
Ans – जन्म प्रमाण पत्र बनने के लिए 1 से 30 दिन  का समय लगता है ।

यह भी पढ़ें –

Photo से Detail कैसे निकाले? जाने AI विजुअल सर्च और रिवर्स इमेज के लेटेस्ट तरीके

आपका फेसबुक प्रोफाइल सबसे अधिक कौन देखता है – पता करें सिर्फ 2 मिनट में

फोन कॉल पर अपनी आवाज कैसे बदलें? 

Pawan Rai
Follow
Visited 9 times, 9 visit(s) today

Leave a Comment